देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सुन्द्रियाल ने कहा कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माँ धारी देवी नागराजा देवडोली की यात्रा स्थगित कर दी गयी है।आचार्य राजदीप भट्ट और सितांबर पंवार ने कहा देवी माँ का विशाल भ्रमण कार्यक्रम था, लेकिन सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य संबन्धी दिशा निर्देशों के कारण यात्रा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ रहा है।भक्तों को समय समय पर माँ के दर्शनों हेतु भ्रमण की जानकारी उपलब्ध करवायी जाएगी।
Year: 2022
सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सम्पन्न
देहरादून: राजधानी देहरादून में विगत 3 जनवरी, से सूचना निदेशालय में चल रहे कुमाऊं मण्डल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन शुक्रवार को संपन्न हो गये हैं। साथ ही गढ़वाल मण्डल से जो सांस्कृतिक दल छूट गए थे उनका भी ऑडिशन कर सभी के परिणाम घोषित किये गए हैं I कुमाऊं मण्डल से जनपद उधमसिंह नगर, जनपद नैनीताल, जनपद अल्मोड़ा, जनपद पिथौरागढ़, जनपद चम्पावत तथा जनपद बागेश्वर के दलों ने ऑडिशन में भाग लिया। इसके अतिरिक्त गढ़वाल मण्डल के जो दल पूर्व में छूट गये थे उन दलों के ऑडिशन भी…
जीवन में सफलता के लिये सन्तों का आशीर्वाद आवश्यक: मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जगद्गुरू आश्रम कनखल में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज के प्रथम सन्यास दीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया। जगद्गुरू आश्रम कनखल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर, विशाल माला, पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज के दीक्षा समारोह की वजह से आज मुझे सभी पूज्य सन्तों का एक साथ आशीर्वाद मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ…
