सड़कों के गड्ढों में सीएम की गाड़ी ने खाए हिचकोले, बैठक कर अधिकारियों की ली क्लास

देहरादून: सड़कों के गड्ढों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्बंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई I सीएम ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सड़कों के गड्ढों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैं आज खटीमा से हल्द्वानी तक सड़क मार्ग से आया हूं। जगह-जगह गड्ढों से जूझना पड़ा। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि उनके अगले दौरे से पहले सड़कें गड्ढामुक्त नहीं की गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में मंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक की I इस…

पुलवामा हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना छात्र को पड़ा भारी, 5 साल की मिली सजा, 25 हज़ार रुपये का लगा जुर्माना

देहरादून: बेंगलुरु विशेष अदालत ने आज मंगलवार को साल 2019 में पुलवामा पर हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने वाले एक छात्र को 5 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने उसपर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद छात्र ने फेसबुक पोस्ट पर अपमानजनक कमेंट्स किए थे। बता दें, आरोपी फैज राशिद उस वक्त 19 साल का था और कालेज में पढ़ाई कर रहा था। साढ़े तीन साल से वह पुलिस हिरासत में…

केजरीवाल का केंद्र सरकार पर वार, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार

देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर अच्छे काम को रोकने की कोशिश की जा रही है। अब इनका अगला टारगेट मोहल्ला क्लीनिक है। केजरीवाल ने कहा कि ये लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने साजिश के तहत योगशाला बंद कर दी। योगशाला बंद नहीं होने दूंगा चाहे योगशाला की फीस टीचर्स को भीख मांग कर देनी पड़े।  केजरीवाल ने आगे कहा कि राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया है। दिल्ली…

सीएम धामी ने एचएमटी फैक्ट्री का किया निरीक्षण

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को हल्द्वानी की एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान एचएमटी के पूर्व कर्मचारी उनसे मिले और अपनी मांगों को उनके सामने रखा। इसमें 146 कर्मचारियों के 2016 से वीआरएस संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने का भी अनुरोध किया गया।  सीएम ने कहा कि फैक्ट्री के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा जिससे कि भूमि का सदुपयोग किया जा सके। राज्य के लोगों को रोजगार की संभावना बड़े इस पर फोकस रहेगा। बता दें, हाल ही में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने रानीबाग और…

धर्म परिवर्तन से नाराज घरवालों ने महिला पर किया ब्लेड से हमला

देहरादून: धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनी एक महिला के परिवारवालों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपितों ने महिला का अपहरण करने की भी कोशिश की। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने ढाई महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, कोमल चौहान उर्फ उजमा जहां निवासी आइटी पार्क ने पुलिस को बताया कि वह अब हिंदू बन चुकी है। उसने अंकित चौहान के साथ मार्च 2022 में शादी कर ली थी, लेकिन उसके माता-पिता व अन्य रिश्तेदार इस शादी से खुश नहीं थे। 10 अगस्त की रात…

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

गुजरात में केबल पुल के टूटने से 100 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

देहरादून: गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बने 200 साल पुराना केबल पुल के टूटने से 100 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। हालांकि प्रदेश के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने सात लोगों के मरने की ही पुष्टि की है। इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना स्थल पर पहुंच कर वहां का जायजा लिया| जिसके बाद सीएम ने अस्पताल का दौरा कर घायलों…

छठ की छटा से जगमगाए घाट, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ समापन

देहरादून: उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आज सोमवार को छठ महोत्सव का विधिवत समापन हुआ‌। धर्म-कर्म एवं समर्पण से पूर्ण इस त्यौहार को चार दिन तक मनाया जाता है I छठ व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रख तरह-तरह के पकवान और मौसमी फलों से सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए घर और परिवार की खुशहाली की कामना की। घाटों पर श्रद्धालु बाजे गाजे के साथ सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही घाट छठ माता के जयकारे से गूंज…

पर्यटकों के लिए वैली ऑफ फ्लावर्स बंद, हर साल देश-विदेश से घाटी का दीदार करने पहुंचते है लोग

देहरादून: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शीतकाल के लिए आज सोमवार को बंद कर दी जाएगी। समुद्रतल से 12995 फीट की ऊंचाई और 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली विश्व धरोहर फूलों की घाटी की सुंदरता शब्दों से बयान नहीं की जा सकती I विभिन्न-विभिन्न प्रकार के फूलों का नजारा देखने पर्यटकों की भीड़ यह उमड़ती है I चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी (वैली ऑफ़ फ्लावर्स) हर वर्ष एक जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। इस साल रिकार्ड संख्या में पर्यटक घाटी के…