उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लगाई जन सुनवाई पर रोक

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में होने वाली जन सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। पूर्व में हुयी आठ परीक्षाओं की जांच के चलते आयोग ने यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक आयोग की आठ परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनका या तो रिजल्ट नहीं आया या चयन संस्तुति भेजी जानी है। इन भर्तियों को लेकर पूर्व में आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि आठों परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाएगा। आयोग…

मुख्यमंत्री धामी ने अनाथ बेसहारा बच्चों संग मनाई दीपावली की खुशियां

-सराहनीय कार्य के लिए बाल महिला उत्थान समिति का किया आभार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया।…

सीएम धामी ने कोश्यारी व त्रिवेंद्र रावत से भेंट कर.दी दीपावली की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीI सोमवार को सीएम धामी ने देहरादून में डिफैंस कालोनी उनसे मुलाकात करने पहुंचेI इसी दौरान उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भी भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने की लोकपर्व ईगास-बग्वाल पर अवकाश की घोषणा

– हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे: सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल के अवसर पर राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब राज्य में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री धामी ने ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम…

सूर्यग्रहण के चलते चारोंधामों के कपाट बंद, सूतक काल ख़त्म होने पर खुलेंगे

देहरादून: सूर्यग्रहण सूतक के कारण चारधामों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार सुबह साड़े चार बजे के करीब सूतक काल शुरू होते ही चारोंधामों के कपाट विधि अनुसार बंद कर दिए गएI ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक शुरू होने के चलते चारों धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए इंतज़ार करना होगा।  मंगलवार सुबह सूर्य ग्रहण के चलते करीब 4:00 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के साथ ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के…

पूर्व डीजीपी सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

-सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने के है आरोप देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। सिद्धू पर मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली जमीन को अवैध रूप से खरीदने का आरोप है। तो वहीं इस जमीन पर पेड़ों के कटान का भी आरोप हैI जानकारी के मुताबिक़ राज्य के पूर्व डीजीपी रह चुके बीएस सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। जिसके बाद…

शौचालय साफ करने से किया इन्कार तो प्रधानाचार्य ने कर दी पिटाई

देहरादून: राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरीग्रांट में सांतवी कक्षा के बच्चों से शौचालय की सफाई करने को कहा गया जब बच्चों ने शौचालय की सफाई करने से इन्कार कर दिया तो प्रधानाचार्य ने बच्चों की पिटाई कर दी।  यह मामला बीती गुरुवार का है जब बच्चों के अभिभावकों को इसका पता तो उन्होंने विरोध जताया और आरोपित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

आवासीय छेत्र पर गिरा बोल्डर, परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत, दो घायल

देहरादून: चमोली जिले के थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में शनिवार को पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद गिरे बोल्डरों से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक मकान के ऊपर भारी बोल्डर गिरा, जिससे मकान में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थल पर पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। चारों शव मलबे से बाहर निकाल दिए गए हैं। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी थराली में…

सीएम धामी के गिफ्ट पर पीएम बोले धन्यावाद

देहरादून: उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रुक्सती के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई, और ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी भेंट की। जिसको स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने सीएम धामी का धन्यवाद किया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हक के लिए हरदा ने उठाई आवाज, भाजपा को बताया तानाशाह

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में भाजपा के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। हरीश रावत ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ मुकदमा वापस न लेने तक थाना परिसर में धरना देने की घोषणा की है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अब या तो हरिद्वार से उनका शव जाएगा या फिर कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज मुकदमे निरस्त होंगे। अगर जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हरकी पैड़ी के सामने लेटकर अपने प्राण भी दे दूंगा।  इस दौरान हरीश रावत भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप…