आर्म्स एक्ट केस में सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दी राहत, यूपी सरकार से मांगा जवाब

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट केस में अब्बास अंसारी को अंतरिम राहत दे दी है। साथ ही यूपी सरकार को आगामी आदेश तक अब्बास के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई न करने के निर्देश दिए है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।

सी रविशंकर ने केदारनाथ हेलीकाप्टर दुर्घटना को लेकर दी जानकारी, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जिलाधिकारी स्तर पर बिठाई गई जाँच बैठक देहरादून: अपर सचिव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन सी रविशंकर ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई।  मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित कुल 07 यात्री थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के…

दर्दनाक हादसा : युवक ने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट

देहरादून: जालंधर के महितपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने मनमुटाव के चलते अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, बीठला गांव की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मनमुटाव के चलते महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति उसे लेने आया था। देर रात सोते समय युवक ने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग…

मुख्य सचिव ने कि विभिन्न देशों के राजदूतों से “बिजनेस मीट“

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में विभिन्न देशों से आये भारत के राजदूतों के साथ “बिजनेस मीट“ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार रखे। मुख्य सचिव ने 7 देशों के मिशन प्रमुखों का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन विदेश में भारत के हितों को बढ़ावा दिए जाने के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्लेटफार्म साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय राजदूत और उच्चायुक्त…

केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया हैं। साथ ही उन्होंने इस दुर्घटना की जांच के निर्देश दे दिए हैं| उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए।’

गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की हुई मौत

देहरदून: केदारनाथ धाम में आज मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। इस हादसे में पायलट समेत सात लोगों ने अपनी जान गवा दी| दुर्घटना की वजह कोहरे में उड़ान भरना बताई जा रही है| जानकारी के अनुसार, हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का है। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ व अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में पायलट समेत सात लोगों की…

मुख्यमंत्री धामी ने सदर कैंट में महार रेजीमेंट के कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन में हुए शामिल देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने महार रेजिमेंट के वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने वार मेमोरियल का अवलोकन भी किया मुख्यमंत्री धामी इस दौरान महार रेजीमेंट सेंटर में वृक्षारोपण कर स्वर्गीय पिता को याद कर, भावुक हुए। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि बाल्यकाल में जब वे अपने (स्वर्गीय) पिताजी से महार रेजिमेंट…

ब्रह्मलीन शंकराचार्य के शिष्यों के बीच गद्दी को लेकर बढ़ा विवाद

अन्‍नपूर्णा मंदिर पहुंचे विमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बाहर से हाथ जोड़कर लौटे देहरादून: ज्योतिष्पीठ (जोशीमठ) के नए शंकराचार्य को लेकर सनसनी मच गई है। ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद और वासुदेवानंद के बीच गद्दी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच नया विवाद सामने आया है I सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अन्‍नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन उन्‍हें मंदिर में दर्शन नहीं करने दिया गया। इस दौरान मंदिर का दरवाजा बंद था और वासुदेवानंद सरस्वती के मठ के पुजारी ऋषि प्रसाद सती ने मंदिर…

जहरीला इंजेक्शन देकर की 18 कुत्तों की हत्या

देहरादून: आंध्र प्रदेश के एलुरू जिले में एक साथ 18 कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया हैं| जिसके बाद से राज्य में बवाल मच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहेचान वीरबाबू के नाम से हुई हैं|  पुलिस ने बताया कि आरोपी को ऐसा करने का आदेश मिला था| जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया| पुलिस ने बताया कि चेबरोल गांव के सरपंच और सचिव ने उसे इन कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार डालने का आदेश दिया था। उधर,…

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कुर्सी की जंग

24 साल बाद गैर गांधी परिवार से होगा कांग्रेस अध्यक्ष देहरादून: आज सोमवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में आमने सामने की जंग हैं। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 225 प्रतिनिधि (डेलीगेट) सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतों…