सुसाइड या हत्या?… हरिद्वार में मिले दो कंकाल

-पास पेड में मिले फांसी के दो फंदे -पुलिस ने जताई युवक और युवती के होने की शंका देहरादून: हरिद्वार में रविवार देर रात को एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिलने से हडकंप मचा हुआ हैं। दोनों की फ़िलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे भी लटके मिले हैं। वहीं एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हुए मिले। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सब्जी वाले ने रविवार…

सीएम धामी से मिले विभिन्न देशों के राजदूत

उत्कृष्ट उत्तराखंड की ओर कदम बढ़ाने पर हुई चर्चा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राजदूतों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को विभिन्न देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों से सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की लोगों को विभिन्न देशों में जानकारी हो इसके लिए और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने…

प्रदेश के हर जिलों में खुलेंगे मॉडल कॉलेज, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दिया जाएगा एडमिशन

देहरादून: शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में मॉडल कॉलेज बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। उच्च शिक्षा सचिव ने बताया कि इसके लिए शुरूआती अध्ययन कर लिया गया है। मॉडल कॉलेजों के खुलने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना को पूरा किया जा सकेगा।   उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी 12 राज्य विश्वविद्यालय और 119 सरकारी व 21 अशासकीय कॉलेज हैं। सरकार की योजना के तहत हर जिले में इनमें से एक या दो कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा…

आईएमए ग्रुप सी परीक्षा: ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकडे गए तीन अभ्यर्थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी को आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस के हवाले कर दिया हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आईएमए में ग्रुप सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की बात इंटेलिजेंस को पता चली। आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तीन युवकों को परीक्षा हॉल से पकड़ लिया। इन…

11:30 बजे पीएम किसान योजना की किस्त होगी जारी

देहरादून: कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने की जानकारी दी हैं| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री अब से कुछ ही देर में, सुबह 11:30 बजे दिल्ली में “किसान सम्मान सम्मेलन” का उद्घाटन व पीएम-किसान की 12वीं किस्त जारी करेंगे| इससे किसानों को एक ही स्थान पर कृषि से जुड़ी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में लाभकारी होगी।

सीएम धामी ने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेले का किया उद्घाटन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने चंपावत जिले की दोनों विधानसभा चंपावत व लोहाघाट अंतर्गत 8417.93 लाख की कुल 30 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्मित लाइब्रेरी, प्रयोगशाला एवं स्मार्ट कक्षा का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में…

बंशीधर तिवारी ने पुष्कर राज कपूर के निधन पर जताया दुःख

देहरादून: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दैनिक हाक के संपादक पुष्कर राज कपूर के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली पर लगाई रोक

देहरादून: केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने खंडूड़ी सरकार में बनीं प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली पर रोक लगा दी हैं। पूर्व सैनिकों की ग्रीन सोल्जर्स के नाम से पहचाने जाने वाली ईको टास्क फोर्स की प्रतिपूर्ति का उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2018 से रक्षा मंत्रालय को भुगतान नहीं किया| जिसके चलते इस पर रोक लगा दी गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रेस नोट जारी किया गया हैं| जिसमे कहा गया है कि 132 करोड़ की बकाया धनराशि का भुगतान नहीं होने पर अगले साल दोनों बटालियन व इससे जुड़ी…

लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग की भर्तियों के तहत पटवारी-लेखपाल के 563 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन के हिसाब से आवेदन किया था, उनके लिए आयु की कटऑफ डेट 2020 की और नए उम्मीदवारों के लिए 2022 की रखी गई है। किसी भी उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पटवारी भर्ती पटवारी के 391 पदों पर भर्ती होने जा रही है। अल्मोड़ा में…

आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को दिया अंजाम, कश्मीरी पंडित को मारी गोली

देहरादून: दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। शोपियां जिलें में आंतकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मार कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई । व्यक्ति को अस्पताल दाखिल कराया गया। व्यक्ति ने अस्पताल में अपने दम तोड़ दिए| इस घटना के बाद से इलाके को घेराबंद कर लिया गया है। आतंकियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा हैं कि शोपियां जिले के चौधरी गुंड इलाके में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरण…