देहरादून: उत्तराखंड की दोनों प्रमुख लोकभाषाओं गढवाली कुमाउनी को समर्पित उत्तराखंड का पहला ओ टी टी प्लेटफार्म अम्बे सिने लांच कर दिया गया है। इसकी स्थापना उत्तराखंडी मूल के उद्योगपति हर्षपाल सिंह चौधरी और सुप्रसिध्द फ़िल्म निर्देशक अनुज जोशी ने मिल कर की है। इस एप्प में गढवाली कुमाउनी भाषा की फिल्में व वेब सीरीज सब्सक्रिप्शन बेस पर देखी जा सकती हैं। इसके लिए दर्शकों को थोड़ा सा चार्ज देना पड़ेगा। उत्तराखंड के इतिहास में लोक सिनेमा के लिए ये ऐतिहासिक कदम है। इसकी शुरुआत में दो गढवाली वेब सीरीज…
Year: 2022
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की हुई बैठक, विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर की चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। बताया कि सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला जायेगा। आज जो समन्वय बैठक हुई है, इसका आउटपुट निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री ने साथ ही निर्देश दिए…
सीएम धामी ने किया एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण, धान की नमी का भी किया माप
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों के धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और…
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर जताया शोक
कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब फिरसे सैलानी जंगल सफारी का उठा सकेंगे लुत्फ
देहरादून: मानसून के चलते 30 जून को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अब फिर से पर्यटक कॉर्बेट के बिजरानी में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे। बारिश से खराब हुई सड़कों को ठीक कराने के बाद कॉर्बेट पार्क प्रशासन बिजरानी गेट को खोल रहा है। जिसको लेकर पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही झिरना और…
बहरूपिया जैसे 12 दिन में 12 रूप दिखाता है, मोदी भी ठीक वैसे ही हैं: ललन सिंह
देहरादून: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में एक मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से जुबानी हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरूपिया हैं। बहरूपिया जैसे 12 दिन में 12 रूप दिखाता है, मोदी भी ठीक वैसे ही हैं। मगर पिछड़े समाज के लोगों के बीच आकर इनका चेहरा बेनकाब हो गया है। वे घूम-घूमकर खुद…
पीएम नरेंद्र मोदी ने कानून मंत्रियों के सम्मेलन को किया वर्चुअली संबोधित
देहरादून:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून मंत्रियों के सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न्याय में देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय मिलने में देरी देश के लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। स्वस्थ्य समाज के लिए मजबूत न्यायपालिका का होना जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि कानून बनाते हुए हमारा फोकस होना चाहिए कि गरीब से गरीब भी नए बनने वाले कानून को अच्छी तरह समझ पाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के लिए कानून की भाषा बाधा न बने, हर राज्य…
केदारनाथ रोपवे को मिली मंजूरी, आठ घंटे का सफर 30 मिनट में होगा पूरा
देहरादून: राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ रोपवे को मंजूरी मिल गई है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए करीब 13 किलोमीटर लंबे रोपवे के बनने से धाम तक की दूरी 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी। प्रमुख सचिव (वन) आरके सुधांशु के मुताबिक हेमकुंड साहिब रोपवे के लिए बोर्ड की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसके लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पहले ही स्वीकृति दे रखी है। बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था I प्रमुख सचिव के मुताबिक दिल्ली में केंद्रीय…
ईडी ने दिल्ली में 25 ठिकानों पर की छापेमारी
कैलाश विजयवर्गीय चार दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे उत्तराखंड
देहरादून: भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज अपने चार दिवसीय दौरे के चलते उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। कैलाश विजयवर्गीय 2024 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी सांसदों व विधायकों, त्रिस्तरीय पंचायतों व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। विजयवर्गीय के दौरे को भाजपा संगठन और सरकार के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने विजयीवर्गीय के उत्तराखंड दौरे की पुष्टि की है। कार्यक्रम…
