देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में मंगलवार को टेलीमेडिसिन सेवाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि टेलीमेडिसीन को प्रभावी रूप से स्थापित करने पर यह पलायन रोकने में भी मददगार रहेगी। इसके महत्त्व को देखते हुए उन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य विभाग को टेलीमेडिसिन की विश्वस्तरीय…
Year: 2022
गोवा में मिग 29K लड़ाकू विमान हुआ क्रैश
देहरादून: गोवा में आज बुधवार को मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हो गया| गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था।
प्रधानमंत्री के बयान में चारों धाम के उल्लेख को सीएम धामी ने बताया आस्था का प्रतीक
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया I इस दौरान अपने संबोधन में पीएम ने केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के दिव्य पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का उल्लेख किया I जिसे सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड एवं इन धामों के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में राज्य के चार धामों, हेमकुण्ड साहिब के साथ ही चारधाम आलवेदर रोड एवं रेल सम्पर्क मार्गों के निर्माण का उल्लेख करना राज्य के पर्यटन को…
मुख्यमंत्री धामी ने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में जेल विभाग की समीक्षा बैठक की| इस दौरान उन्होंने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य की समस्त जेलों में विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से न्यायालयों के समक्ष कैदियों के पेशी की व्यवस्था के लिए जेलों में वीसी हॉल व तकनीकी विकास की एक कार्ययोजना जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1…
विजय बहुगुणा ने सीएम धामी से की भेंट
हरिद्वार में पकड़े गए दो आतंकी, पूछताछ के दौरान अहम जानकारी आई सामने
देहरादून: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा हरिद्वार से दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी सतर्क हो गई है। अब इन आतंकवादियों से जुड़े लोगों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए आतंकी गतिविधियों में शामिल बांग्लादेशी आरोपी तल्हा व अलीनूर सलेमपुर गांव में रह रहे थे। वो दोनों एटीएस के हत्थे चढ़ने से चंद दिन पहले ही यहां पहुंचे थे। यूपी एटीएस की ओर से जारी प्रेस नोट में जानकारी…
बंशीधर भगत ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर दी आपत्तिजनक टिपण्णी, विडियो वायरल
देहरादून: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक कार्यक्रम में अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए है I दरअसल, हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो इस समय इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी से विधाायक बंशीधर भगत देवी देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में भगत अपने संबोधन में कह रहे है कि महिला शक्ति पहले से ही सशक्त रही है। बालकों…
पर्यावरण हितैषी उपायों की संभावनाओं को लेकर अपर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
–लोक निर्माण विभाग की बैठक के दौरान दिए निर्देश देहरादून: मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में डम्पिंग जोन हेतु उचित भूमि की कमी की समस्या के समाधान के लिए बैठक की I इस दौरान राधा रतूड़ी ने इनोवेटिव तथा वृक्षारोपण जैसे पर्यावरण हितैषी उपायों की संभावनाओं पर सम्बन्धित अधिकारियों को गम्भीरता से अध्ययन करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने पी डब्ल्यू डी की सड़कों पर शहरी क्षेत्रों में आवासीय मकानों एवं दुकानों के अतिक्रमण के…
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि
देहरादून: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनकै पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अपने नेता…
‘भारत माता की जय’ के ऐसे नारे लगाओं की कांग्रेस की गोद में बैठे लोगों का कांप जाय हृदय : अमित शाह
देहरादून: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश व बिहार के सीमावर्ती सिताब दियारा गांव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मिशन बिहार को धार देने पहुंचे I एनडीए की सरकार गिरने के बाद से यह अमित शाह का दूसरा दौरा है I इस दौरान अमित शाह ने सिताब दियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था। उनकी पहल पर केंद्रीय कैबिनेट से इसे पास कर राष्ट्रीय स्मारक की…
