भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दायित्व बांटे जाने में देरी के दिए संकेत, पहले किया जाएगा संगठन का गठन

देहरादून: प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश सरकार में दायित्व की राह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करने का इशारा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले पार्टी संगठन के गठन का काम करेगी और उसके बाद दायित्व बांटे जाने पर मंथन होगा। भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद संगठन के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्षों की घोषणा भी चुनाव के बाद…

पत्नी ने पकड़ा धोखेबाज पति को रंगे हाथ, प्रेमिका को छोड़ हुआ फरार

देहरादून: मुरादाबाद में पति के अफेयर का पता चलने पर घुस्साई पत्नी ने पुलिस को बुलाकर जमकर हंगामा किया I महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन पति मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ I मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद पति को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके लिए महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची और पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। इसी दौरान वह चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया और बराबर वाले मकान…

केंद्रीय बैठक में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, प्राकृतिक कृषि उत्पाद के बढ़ावे पर हुई चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नैनीताल क्लब से वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से सम्बंधित कार्यक्रम पर चर्चा हुई I विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक कृषि से जुड़ी संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जैविक मंथन किया जा रहा है। इस मंथन से एक ऐसा अमृत प्राप्त होगा जो जैविक कृषि के क्षेत्र…

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, राशन कार्ड के अलावा वोटर आईडी व आधार से भी बनायें आयुष्मान कार्ड

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड की द्वितीय शासकीय सभा की बैठक ली। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ आयुष्मान भारत को केन्द्रित कर मुख्य सचिव ने योजना के सही क्रियान्वयन को लेकर कई अहंम निर्देश दिए। उन्होंने कुछ अस्पतालों द्वारा फर्जी बिल लगाने वाले अस्पतालों पर जुर्माना लगाने के साथ सूचीबद्धता समाप्त करने के भी निर्देश दिएI मुख्य सचिव ने कहा कि आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत सैचुरेशन किया जाए। राशन कार्ड न होने…

19 नवम्बर को होंगे बद्रीविशाल के कपाट बंद, पंचांग गणना के बाद तिथि तय

बद्रीनाथ: भू बैकुंठ धाम भगवान बद्रीविशाल के कपाट 19 नवंबर शाम तीन बजकर पैंतीस मिनट पर आम श्रधालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जायेंगे. विजयदशमी के मौके पर पौराणिक मान्यताओं व परम्पराओं के अनुसार बद्रीनाथ के रावल जी, धर्माधिकारी व बेद पाठियों द्वारा धर्मिक अनुष्ठान में पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त तय किया गयाI भगवान की चल विग्रह डोली 20 नवम्बर को पांडूकेशर व 21 नवम्बर को शंकराचार्य गद्दी स्थल नरसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगीI पौराणिक परम्पराओं के आधार पर शीतकाल में भगवान् बद्री विशाल के कपाट छ: माह के…

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों से भी मुलाकात मुलाकात कर बताया कि घायलों के ईलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सिमड़ी, पौड़ी बस दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर…

पौड़ी बस दुर्घटना: बोले सीएम धामी, सरकार प्रभावितों के साथ

-घटना स्थल का किया दौरा -रहत कार्यों का लिया जायजा – जीवन रेखा से जुड़े विभागों से ली राहत बचाव की जानकारी -पूर्व सीएम निशंक भी रहे साथ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिमडी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। 4 अक्टूबर 2022 की देर सायं को सिमड़ी में हुई वाहन दुर्घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर…

घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की हुई मौत

देहरादून: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में बुधवार को एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर…

भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, दूसरा घायल

देहरादून: अरुणाचल प्रदेश में आज बुधवार को भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। सेना अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 10 बजे की हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गयी थी| उन्होंने दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।  दोनों पायलटों में से एक…

केंद्रीय रक्षामंत्री ने दशहरे के मौके पर औली पहुंचकर की विशेष शस्त्र पुजा, दुश्मनों को दी चेतावनी

देहरादून: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे के चलते मंगलवार को देहरादून पहुंचे है I आज उनके दौरे का दूसरा दिन है I रक्षामंत्री ने औली मिलिट्री स्टेशन पर भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दशहरा मनाया। इस दौरान उन्होंने विशेष शस्त्र पुजा भी की I इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनका कहना था कि भारतीय सेना और पैरा मिलिट्री के बहादुरों के होते हुए भारतीय पूरी तरह से सुरक्षित हैं। राजनाथ सिंह…