मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा, मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्चाधिकारी रहे मौजूद

देहरादून: रविवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण, आपदा आदि से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ गहनता से समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने जनपदवार जिलाधिकारियों से उनके स्तर पर की जा रही कार्यवाही तथा समस्याओं के समाधान के लिये किये प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर सभी सम्बन्धित बिन्दुओं का कलेंडर तैयार कर उनकी पाक्षिक या मासिक समीक्षा कर रिपोर्ट…

वन मंत्री ने राहुल गांधी की पर दिया विवादित बयान

देहरादून: वन मंत्री विजय शाह का विवादित भाषण इंटरनेट में काफी वायरल हो रहा है। हरसूद मार्ग पर एक नुक्कड सभा में विजय शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर इशारों ही इशारों में तंज कसा हैं| उन्होंने कहा कि एक वो है, जो एयर कंडिशनर गाड़ी में घूम रहे हैं। गांव आते हैं तो पैदल चलने लगते हैं। राहुल गांधी की शादी को लेकर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि 55-56 साल के हो गए शादी नहीं हो रही है। घर परिवार में 25…

मुख्यमंत्री धामी ने नंदा गौरा योजना के तहत 80 हज़ार बालिकाओं को प्रदान की धनराशी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस कार्यक्रम में उन्होंने नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 80 हज़ार लाभार्थी बालिकाओं को पीएफएमएस के माध्यम से ₹ 323 करोड़ 22 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2017-18 सत्र की 5310 बालिकाओं, 2018 -19 सत्र की 460 बालिकाओं, 2019 – 20 सत्र की 1567 बालिकाओं, 2020 – 21 सत्र की 16210 बालिकाओं व 2021 – 22 सत्र की 56177…

अंकिता मर्डर केस : हरीश रावत ने रिसार्ट संस्कृति पर साधा निशाना

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अंकिता हत्याकांड में रिसार्ट ध्वस्त करने के निर्णय पर सवाल दागे हैं। उन्होंने रिसार्ट को नहीं, बल्कि थाईलैंड से ली गई रिसार्ट संस्कृति को ही पूरी तरह ध्वस्त करने की आवश्यकता बताई है। हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जघन्य अपराधों से जुड़े रिसार्ट को ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह अंधाधुंध खोले जा रहे रिसार्ट से क्षुब्ध हैं। ऋषिकेश के समीप जो…

सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकामयाब, दो आतंकी हुए ढेर

देहरादून: कश्मीर में एलओसी के पास सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश दो आतंकियों को ढेर किया है। सुरक्षाबलों ने मौके से दो एके-47 राइफल और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता के पिता को निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के पिता से फ़ोन के माध्यम से बात करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही सीएम ने राज्य सरकार द्वारा इस अपराध की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया हैं| उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इस प्रकार के घृणित कार्य को करने वाले अपराधियों के लिए एक नजीर साबित होगी।

अंकिता हत्याकांड पर गरमाई सियासत, राहुल और प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ गया है। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परोक्ष रूप से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड और मुरादाबाद की घटनाओं ने सबका दिल दहला दिया है। राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में वह कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहे हैं। एक बात साफ है कि…

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को किया संबोधित, चीतों को लेकर दी अहम जानकारी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चीतों को लेकर अहम जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने 28 सितंबर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह करने की घोसना की। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने चीतों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दिनों चीतों ने हमारा ध्यान आकर्षित किया। 70 साल बाद चीतों के देश में आने से लोगों में बहुत खुशी है। हमने चीतों की निगरानी के…

विश्व फार्मासिस्ट डे के मौके पर फार्मासिस्टों ने किया रक्तदान

देहरादून: विश्व फार्मासिस्ट डे के मौके पर देहरादून के फार्मासिस्टों ने दून अस्पताल में रक्तदान किया। फार्मासिस्टों ने दून अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया है I जिसमे फार्मासिस्ट भी रक्तदान कर रहे है I इस दौरान जिलेभर से फार्मासिस्ट रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। रक्तदान शिविर के बाद फार्मासिस्ट की चिकित्सा सेवा में भूमिका एवं योगदान पर चर्चा को एक गोष्ठी रखी गई है। इस दौरान जिला मंत्री सी एम राणा, मुकेश नौटियाल, भुवन जोशी, गिरीश नौटियाल, रामराज बंगारी, कुसुम रतूडी, डीएल बिजल्वाण, चंदन चौहान,…

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की छापेमारी, 10 लोगों से की गई पूछताछ

देहरादून: सीबीआई ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जांच के तहत 20 राज्यों में 56 जगहों पर छापे मारे हैं।| इसी के चलते सीबीआई ने शनिवार को देहरादून में भी छापे मारी की| देहरादून में भी कई लोगों से पूछताछ की गई है। कई लोगों को चिन्हित भी किया गया है। इन लोगों पर बच्चों के शारीरिक शोषण से जुड़ी सामग्री इंटरनेट पर शेयर व उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है। इस बात की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी आरके गौड़ ने दी हैं। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सर्क्यूलेशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लाइटेशन…