देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से पुरे प्रदेश में हडकंप मचा हुआ है I एक तरफ आक्रोशित लोग आग बबूला है I दूसरी ओर परिवार में शोक का माहौल है I जांच के क्रम में ऋषिकेश एम्स में अंकिता भंडारी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। शनिवार को एम्स के चार चिकित्सकों के पैनल ने अंकिता भंडारी के शव का पोस्टमार्टम किया। प्राथमिक पीएम रिपोर्ट में चिकित्सकों के मुताबिक अंकिता के शरीर पर किसी ब्लंट ऑब्जेक्ट (बिना धार की वस्तु) से की गई चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
Year: 2022
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ताबड़तोड़ कारवाई,नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई, तय मानकों में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक ही दिन में 5 रिज़ॉर्ट को सील किया गया है। यह रिज़ॉर्ट नैनीताल जिले के धानाचुली क्षेत्र के है। गौरतलब है कि पौड़ी के लक्ष्मण झूला में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जिलाधिकारियों…
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात, जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्य किए उजागर
देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने विधानसभा में बैकडोर से हुई भारतियों को लेकर कल बड़ा फैसला सुनाया I भर्तियों को निरस्त किए जाने के अध्यक्ष के फैसले का सीएम धामी ने भी समर्थन किया है I इस गहमागहमी के बीच, शनिवार को विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूडी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट (जनरल सेनि) गुरमीत सिंह से भेंट कर पूरा विवरण दिया। शनिवार सुबह राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान, खंडूडी ने बैक डोर भर्ती को लेकर आई जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्य राज्यपाल के सामने रखे। एक दिन पहले…
अंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपी के पिता व भाई को भाजपा पार्टी से किया गया निष्कासित
देहरादून: ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी के पिता व भाई को भाजपा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हत्याकांड में तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया हैं। इस बीच हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा ने अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद पुलकित के पिता विनोद आर्य और उनके पुत्र डॉ. अंकित आर्य को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में युवा विजय संकल्प रैली को किया संबोधित
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को हिमाचल के मंडी में युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल न आने का मलाल है। यह जनता का प्यार है कि वह भारी बारिश में कुर्सियों का छाता बनाकर खड़े हैं। मंडी में हो रहा आयोजन युवाओं के जोश का प्रतीक है। दुनिया में भारत की साख जैसे बढ़ रही है। वैसे दुनिया हमसे जुड़ने…
महिलाओं के 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर सरकार लाएगी अध्यादेश, सुप्रीम कोर्ट जाने का लिया फैसला
देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों व दाखिलों में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को बनाए रखने के लिए अध्यादेश लाएगी। साथ ही उच्च न्यायालय में क्षैतिज आरक्षण के शासनादेश पर लगी रोक के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुग्रह याचिका दायर करेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में क्षैतिज आरक्षण के संबंध में उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में क्षैतिज आरक्षण पर रोक से बनी परिस्थितियों और भविष्य में होने वाले प्रभाव तथा इसे बनाए रखने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने के विकल्पों पर…
सीएम धामी ने विधानसभा में अनियमित भर्तियो को निरस्त करने के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2016 से 2021 तक हुई तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण को त्वरित जांच कर निर्णय लिये जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सदन और सरकार एकजुट है। गौरतलब है कि विधानसभा भर्ती मामले में मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच…
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर हुआ घायल, दूसरा भागने में कामयाब
देहरादून: फतेहपुर जिले में शुक्रवार देर रात को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर तमंचा व बाइक को किया बरामद। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थरियांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी की संयुक्त टीम को रात करीब 11 बजे पशु तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम फैजुल्लापुर नहर पुलिया के पास…
2025 तक हम उत्तराखण्ड को बनायेंगे हिन्दुस्तान का नं0-1 राज्य : सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में भारत माता मन्दिर रोड स्थित तुलसी मानस मन्दिर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड उद्यमी व श्रमिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने इस अवसर पर उद्यमियों व श्रमिकों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि सूक्ष्म व लघु उद्यमियों का देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि…
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश होने की जताई सम्भावना, जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून: मध्य प्रदेश में चक्रवात के सक्रिय होने के साथ ही निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं| जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे…
