रेलवे ने सभी मंडलों में गति शक्ति यूनिट को गठन करने का किया फैसला

देहरादून: रेलवे में सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुए लोगों के लिए रेलवे ने सभी मंडलों में गति शक्ति यूनिट के गठन का फैसला किया है। इस यूनिट के तहत ही रिटायर सुपरवाइजरों को भर्ती किया जाएगा। इन सभी को तय होने वाले मानदेय पर भुगतान किया जाएगा। रेलवे अफसरों ने गति शक्ति यूनिट गठन करने के पीछे मंशा लंबित कार्यों को गति देना बताया हैं| उन्होंने बताया कि रेलवे का मानना है कि रिटायर कर्मचारियों को तय होने वाले मानक के तहत भुगतान किया जाएगा। इससे रेलवे पर कोई…

अश्लील एमएमएस लीक मामले में पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी टीम का किया गठन

देहरादून: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील एमएमएस बनाने के मामले में पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन का ऐलान किया है। इस टीम की सभी सदस्य महिलाएं ही होंगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस फैसले की ट्वीट कर जानकारी दी हैं| उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें सभी महिलाएं होंगी। यह एसआईटी आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत देव की निगरानी में काम करेगी। अब तक इस केस में एक छात्रा और दो…

सीएम धामी ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रपुर, उधम सिंह नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने उधम सिंह नगर जिले के मेधावी छात्र – छात्राओं ( 10वी – 12वी ) को स्मृति चिन्ह, पुरस्कार देकर सम्मानित किया, एवं कोरोना काल के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा…

सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिलाओं से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा नागरिक अस्पताल पहुंचे I सीएम ने खटीमा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से घायल महिलाओं से मुलाकात की एवं उनका हाल जाना I इस दौरान उन्होंने डाक्टरों को बेहतर उपचार किए जाने हेतु निर्देश दिए साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने बिजली गिरने से मृतक महिला के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की।

हिंदू नेता आचार्य स्वामी धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा, श्रीराम मंदिर आंदोलन में दिया था अहम योगदान

देहरादून: हिंदू नेता आचार्य स्वामी धर्मेंद्र का आज सोमवार को निधन हो गया| उनका जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। उनका एक महीने पहले उन्हें एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। आचार्य ने श्रीराम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहकर अपना अहम योगदान दिया था। वे विश्व हिंदू परिषद से लंबे समय तक जुड़े थे, इस दौरान वे काफी चर्चा में रहे थे। 

छुट्टी के दिन हुए तबादलों पर सीएम धामी ने लगाई रोक, उठे कई सवाल

देहरादून: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अनुमोदन से किए गए राज्य के विभिन्न नगर निकायों में केंद्रीयत सेवा के 74 कार्मिकों के तबादले 24 घंटे के अंदर स्थगित कर दिए गए। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ये तबादले रोके गए है। शनिवार को हुए तबादले रविवार को रोकने के पीछे के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई हैI जिसके चलते भुत तरह के अनुमान लगाए जा रहे है I वहीं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल तबादले करने के बाद सात दिवसीय दौरे…

सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की एसआईटी जांच की याचिका पर सुनवाई करने से किया इंकार

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की एसआईटी से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया हैं। इस याचिका को नरसंहार में मारे गए टीका लाल टपलू के बेटे आशुतोष टपलू ने दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के कहने पर उन्होंने इस याचिका वापस ले लिया हैं।  शीर्ष कोर्ट ने टपलू से कहा कि वे यह मांग उपयुक्त मंच पर करें। हमने पहले इससे मिलती-जुलती याचिका खारिज की है। अब इसे नहीं सुन सकते।  याचिका में आशुतोष ने कहा…

एलिवेटेड रोड पर युवकों के हुड़दंग का वीडियो वायरल, युवकों की पहचान में जुटी पुलिस

देहरादून: साहिबाबाद क्षेत्र के एलिवेटेड रोड का एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं| इस वीडियो में 10-12 युवक बीच सड़क में हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं| पुलिस इन युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। वीडियो में दिख रहा हैं कि करीब 10-12 युवक सड़क पर कार खड़ी करके जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं। युवक ने एक गाड़ी के बोनट पर चार केक रखे हुए थे। एक लड़का स्काईशॉट का बॉक्स हाथ में लिए हुए है और स्काईशॉट हवा में जाकर फट रहे हैं।…

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के जनप्रतिनिधि सम्मेलन को किया संबोधित

देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला हैं| आप संयोजक ने ईमानदार राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए गए काम और मुफ्त की रेवड़ी को अपनी पार्टी की ताकत बताया हैं| उन्होंने कहा कि जनता को ये चार चीजें बहुत पसंद आ रही हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल के भीतर उनकी पार्टी के बीज 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पड़ चुके हैं। दिल्ली और पंजाब…

महिला आरक्षण पर शरद पवार ने साधा निशाना, उत्तर भारत और संसद की मानसिकता पर उठाए सवाल

देहरादून: नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने महिला आरक्षण पर उत्तर भारत के लोगों पर निशाना साधा है| पुणे डॉक्टर संघ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाआों को आरक्षण देने के मामले पर उत्तर भारत और संसद की मानसिकता पर सवाल उठाया है। पवार ने कहा कि उत्तर भारत और संसद की मानसिकता अभी भी लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के अनुकूल नहीं है। वह संसद में इस मुद्दे पर तब से बोल रहे हैं…