देहरादून: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के नहाते समय का वीडियो वायरल होने पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार रात जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस घटना से संबंधित लोगों की जान जाने और घायल होने का आरोप लगाया है। वहीं, मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने प्रदर्शनकारी छात्रों के इस दावे को गलत बताया हैं। एसएसपी ने कहा कि कल शाम एक मामला सामने आया था कि एक लड़की ने वीडियो बनाया था। बाद में अफवाह फैली की और भी वीडियो बनाए गए हैं। इसके लिए यहां के…
Year: 2022
सीएम धामी ने सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शासन को भेजा प्रस्ताव, इलेक्शन मोड में होंगी समूह “ग” की परीक्षाएं
-फ़ुल प्रूफ़ प्लानिंग के साथ आयोग, ज़िला प्रशासन और पुलिस की मदद से कराएगा परीक्षाओं का आयोजन देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट में विभिन्न विभागों में इस समूह ग की पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित कराए जाने को लेकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके चलते उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं के आयोजन के लिए फ़ुल प्रूफ़ प्लान तैयार कर दिया है। आयोग द्वारा परीक्षाओं को निर्वाचन कार्य की भांति सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रस्ताव…
सगन्ध पौधों की खेती किसानों की आय दुगनी करने में होगी मददगार: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हाथीबड़कला में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के सगन्ध कृषिकरण से जुड़े किसानों को सम्मानित कर सगन्ध पौधों का वितरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सगन्ध पौघों की खेती से जुड़े किसान देश विदेश में फूलों की खुशबू ही नहीं बल्कि प्रदेश की पहचान भी बना रहे हैं। सीएम ने उत्तराखण्ड की प्राकृतिक जलवायु को सगन्ध पौधों के उत्पादन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सगन्ध…
पोक्सो अधिनियम 2012 के संबंध में ‘राज्य स्तरीय परामर्श संवाद’ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुद्धोवाला स्थित एक होटल में पोक्सो अधिनियम 2012 के संबंध में ‘राज्य स्तरीय परामर्श संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि पोक्सो अधिनियम एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में दो दिवसीय ‘राज्य स्तरीय परामर्श संवाद’ में मंथन…
करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों की हुई पहली बैठक
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई I इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने को 3600 किमी पैदल यात्रा प्रारंभ…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताया हैं| सीएम ने कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि व पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के हित के हर…
राज्य लोक सेवा आयोग ने किया ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का गठन, हर शिकायत व सुचना का लिया जायेगा संज्ञान
देहरादून: समूह-ग की 23 भर्तियों को लेकर उम्मीदवारों की तरफ से आने वाली हर शिकायत और सूचना पर राज्य लोक सेवा आयोग नजर रखेगा। जिसके लिए आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने भर्तियों से जुड़े उम्मीदवारों की शिकायतों और सूचनाओं का संज्ञान लेने के लिए ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का गठन किया है। बता दें, इसमें ऑफलाइन व ऑनलाइन शिकायतें ली जाएंगी। ऑफलाइन शिकायतों में पत्र, शिकायती पत्र, समाचार पत्रों के माध्यम से आने वाली खबरें, शासन की ओर से संदर्भित शिकायतें ली जाएंगी। उम्मीदवारों की तरफ से आने वाली…
अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री का देश को तोहफा, 70 साल बाद भारत में लौटे चीता
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17 सितम्बर को अपने जन्मदिवस के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में नीमीबिया से आए चीतों को छोडा हैं| जिसके बाद उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों पहले जैव-विविधता की सदियों पुरानी जो कड़ी टूट गई थी, आज हमें उसे फिर से जोड़ने का मौका मिला है। पीएम ने आगे कहा कि आज भारत की धरती पर चीता लौट आए हैं और इन चीतों के साथ ही भारत की प्रकृतिप्रेमी चेतना भी पूरी शक्ति से जागृत हो उठी है। नामीबिया का धन्यवाद करते हुए…
पुलिसकर्मी को रिश्वत लेना पड़ा मेहंगा, सब इंस्पेक्टर सहित पूरी चौकी को किया निलंबित
देहरादून: नोएडा सेक्टर-57 में एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर देर रात चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सहित पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी ने गांजा तस्करी मामले में एक युवक को उठाने के बाद उसे 20 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया था। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि संबंधित वीडियो सेक्टर 57 पुलिस चौकी से संबंधित है। पुलिस ने बिशनपुरा से नवरंग नाम के युवक को गांजा तस्करी के…
