देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री आज शनिवार को हैदराबाद के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने तेलंगाना मुक्ति दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को तो आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन हैदराबाद पर आज भी निजामों का राज है। यहां की जनता को अब सिर्फ 13 महीने के लिए इसे झेलना होगा। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी अपनी सफलता को लेकर आशान्वित है। हाल ही में यहां भागवा पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक…
Year: 2022
एफडीए ने जॉनसन एंड जॉनसन बेबी टैल्कम पाउडर के लाइसेंस को किया रद्द
देहरादून: महाराष्ट्र के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जॉनसन एंड जॉनसन बेबी टैल्कम पाउडर के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक प्रेस रिलीज़ करते हुए दी| एफडीए ने कहा कि उत्पाद जॉन्सन बेबी पाउडर नवजात शिशुओं में लोकप्रिय रूप से उपयोग किया जाता है। नमूना पीएच में मानक नहीं घोषित किया गया है और उत्पाद का उपयोग नवजात शिशु की त्वचा के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। बता दें, जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर के दो नमूने एकत्र किए थे, इनमें से एक…
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पुलिस लाईन में लगा रक्तदान शिविर, सीएम धामी ने की शिरकत
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा के अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत स्वच्छता, रक्तदान एवं सेवाभाव…
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर सीएम धामी की ओर से चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही हेमकुंठ साहिब में विशेष अरदास कराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चारों धामों(बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी) में विशेष पूजा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सीएम धामी ने शहीदों के घर के बाहर चलाया स्वछता अभियान
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामनाए दी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देवभूमि उन्होंने बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल से प्रधानमंत्री…
समूह ‘ग’ की परीक्षाओं को समय से कराने को लेकर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंपी गई विभिन्न समूह ‘ग’ की परीक्षाओं का आयोजन समय से कराए जाने को लेकर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। डॉ राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न सस्थानो के द्वारा आयोग को उपलब्ध कराई गई रिक्तियों के सापेक्ष पहले चरण में चयन प्रक्रिया में पुलिस आरक्षी, राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल, वन आरक्षी व सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक आदि विभिन्न पदों के सम्बन्ध में इसी साल अक्टूबर में साप्ताहिक आधार पर विज्ञप्ति जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के हित को…
एसडीआरएफ की टीम ने टापू में फंसी महिलाओं को किया रेस्क्यू, बेजुबान पशुओं की भी बचाई जान
देहरादून: उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम से लगे बनास गांव की दो महिलाएं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गईं। इस दौरान कुछ पशु भी टापू पर फंस गए । सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर महिलाओं और फंसे बेजुबानों को सुरक्षित निकाला। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और श्रद्धालुओं को बारिश के बीच जानकीचट्टी से यमुनोत्री की पांच किमी की जोखिम भरी पैदल यात्रा करनी…
जंगलों को आग से बचाने के लिए मुख्य सचिव ने दिए नए निर्देश
देहरादून: जंगलों को आग से बचाने के लिए मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में पिरुल के निस्तारण व अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलों की आग का मुख्य कारण पिरूल है, जिसके कारण हर साल अनमोल वन संपत्ति का नुकसान हो रहा है। पिरुल के निस्तारण के बाद जंगलों की आग की संभावनाओं को कम किए जाने में मदद मिलेगी साथ ही इससे क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारीयों को पिरुल…
सीएम धामी ने आई.टी.बी.पी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर बच्चो और जवानों के बीच मनाया जन्मदिन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं…
उक्रांद और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के विरोध में फूंका सरकार का पुतला, भर्ती घोटाले में शामिल मंत्रियों को बर्खास्त करने की उठी मांग
देहरादून: गुरुवार को रायवाला में कांग्रेस व उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े स्थानीय ग्रामीणों ने यूकेएसएसएससी परीक्षा में धांधली व विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्ती में भ्रष्टाचार के विरोध में सरकार का पुतला फूंका। साथ ही इस दौरान भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की गई। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के नेता मोहन सिंह असवाल ने कहा कि सरकार में बैठे नेताओं ने अपने स्वजन को विधानसभा में नौकरी देने का काम किया। यूकेएसएससी भर्ती घोटाले में सरकार में बैठे कई नेता शामिल हैं।…
