राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, जानिए उनके द्वारा किये गए बेहतरीन कार्य

देहरादून: उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितम्बर, 2021 को उत्तराखण्ड के 8वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। 15 सितम्बर, 2022 को उनके कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण हो रहा है। राज्यपाल का पद संवैधानिक पद है और राज्य का शीर्षस्थ पद है। पिछले एक वर्ष में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने संवैधानिक दायित्वों का गरिमापूर्वक निर्वहन किया है और सदैव इस बात को महत्व दिया है कि राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार है, जिसको संवैधानिक मर्यादाओं और दायित्वों…

मुख्य सचिव ने की प्रगति पोर्टल की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ प्रगति पोर्टल के अन्तर्गत नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन, पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के अन्तर्गत टावर लगाने एवं ओएफसी आदि के लिए राइट ऑफ वे आवेदनों के सम्यक् निस्तारण के लिए सभी जिलाधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय निकायों को अपने बायलॉज में परिवर्तन करने की आवश्यकता है, इसे जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने सभी…

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ ई-पत्रिका का किया लोकार्पण, टू वे कम्युनिकेशन के रूप में कार्य करेगी पत्रिका

देहरादून: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित देश भर के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में बीएलओ ई-पत्रिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के बीएलओ प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे I साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीएलओ वर्चुअल माध्यम से पत्रिका लांच के अवसर पर जुड़े। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किये। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीएलओ…

मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उत्तराखंड में मौसम के बिगड़े रहने की जानकारी दी हैं| वहीं चार जिलों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश के आसार को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान…

सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटैग पर बोले जुबिन, अफवाहों पर ध्यान न देने की कही बात

देहरादून: सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड पर जुबिन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसे लेकर में बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं। साथ ही जुबिन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। मीडिया से बातचीत के दौरान जुबिन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनको देशद्रोही कहा जा रहा है। किसी ने उनसे पूछने की कोशिश भी नहीं की और उनको देशद्रोही करार दे दिया। उन्होंने कहा कि सालों की मेहनत से…

सीएम धामी ने किया रक्तवन ग्लेशियर समेत तीन चोटि पर्वत आरोहण का फ्लैग ऑफ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस कार्यक्रम में उन्होंने रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण के लिए जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने करीब 1 किलोमीटर रक्तवन ग्लेशियर जा रहे दल के साथ ट्रैकिंग भी की। साथ ही उन्होंने मां गंगा की निर्मलता,अविरलता और स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. का संयुक्त ट्रैकिंग अभियान उत्तराखंड राज्य व भारतवर्ष के लिए…

गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं

देहरादून: हिंदी दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में यह सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि हिंदी को लेकर संविधान द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें। गृह मंत्री ने कहा कि देश की भाषाई संपन्नता को ध्यान में रखते हुए संविधान निर्माताओं ने अलग से प्रावधान किया, जिसमें प्रारंभिक 14 भाषाएं रखी गईं। अब आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं हैं। सभी भाषाओं का अपना-अपना…

गोवा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम समेत आठ विधायक हुए भाजपा में शामिल

देहरादून: गोवा में कांग्रेस के विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की।   बता दें, कांग्रेस से भाजपा में…

सचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने चार आरोपियों को लिया रिमांड पर

देहरादून: सचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने चार आरोपियों को रिमांड में लिया है। एसटीएफ के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों का संबंध अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक से है। वहीं, इनमें से एक आरोपी आरएमएस कंपनी के मालिक का सगा भाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पकड़े गए संदीप के साथ मिलकर उसके फ्लैट पर पेपर हल कराया और उसे कई अभ्यर्थियों को बेचा था। दोनों आरोपी केंद्रपाल के भी करीबी बताए जा रहे हैं। बता दें, आरएमएस के…

मुख्य सचिव ने टेलीमेडिसिन पर विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने प्रदेश में टेलीमेडिसिन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उपलब्ध चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को भी उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इसके लिए टेलीमेडिसिन के लिए एक सिस्टम…