देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। इस दरबार में उन्होंने फरियादियों की परेशानी सुनी और उनपे प्रभावी कार्रवाई के होने का भरोसा दिलाया। इसमें सर्वाधिक मामले पुलिस और राजस्व से जुड़े आए। सीएम योगी ने सुबह सबसे पहले शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और वहां 20 मिनट तक गो सेवा की और गो-सेवकों से संवाद कर गायों…
Year: 2022
आईटीबीपी की बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जवानों की जान
देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चल्थी पुलिस के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जवानों को बस से बाहर निकाला। गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़क कर पेड़ में अटक गई जिससे बड़ा…
डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढाई स्वास्थ्य विभाग की मुश्किले
देहरादून: प्रदेश में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण दर कम हो रही है तो दूसरी ओर डेंगू के मामले बढ़ते नजर आ रहे है I उत्तराखंड के पांच जिलों में डेंगू संक्रमण दस्तक दे चुका है। अब तक प्रदेश में डेंगू के 192 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए प्रभावित जिलों को गहन निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पौड़ी व टिहरी जिले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इन पांच जिलों में…
नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति से क्षेत्र में होंगे समग्र बदलाव: अमित शाह
देहरादून: गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राज्यों के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति पर बात करते हुए कहा कि इस नीति से इस क्षेत्र में समग्र बदलाव होंगे। उन्होंने आगे कहा कि नई नीति का मसौदा तैयार करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। इसमें हर राज्य का प्रतिनिधित्व होगा। शाह ने कहा कि नई नीति का फोकस सहकारिता समितियों का…
भाजपा विधायक ने उद्धव ठाकरे पर लगाया आरोप, उद्धव राज में मजार बन गई याकूब मेमन की कब्र
देहरादून: भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा हैं| उन्होंने ठाकरे पर 1993 बम धमाके के दोषी आतंकी याकूब मेमन की मुंबई में कब्र को मजार में बदलने को लेकर आरोप लगाया है। कदम ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे जब सीएम थे, उस दौरान याकूब की कब्र को मजार में बदल दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही मुंबई के प्रति प्रेम और देशभक्ति है? इसे लेकर कदम ने शरद पवार, राहुल गांधी व उद्धव ठाकरे से देश से माफी…
एसडीएम संगीता कनौजिया का हुआ निधन, ऋषिकेश के एम्स में ली आखिरी सांस
देहरादून: हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। बता दें कि, लक्सर रुड़की मार्ग पर 26 अप्रैल को भीषण हादसा हो गया था। जिसमे एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। एसडीएम संगीता को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स में…
सीएम धामी की घोषणा, प्रदेश के अनाथ बच्चों के लिए सरकार जल्द शुरू करेगी बालाश्रय योजना
देहरादून: उत्तराखंड में अनाथ बच्चों के लिए सरकार जल्द ही बालाश्रय योजना शुरू करेगी I साथ ही लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की तरह हर जिले में बालिका आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में शिक्षकों और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए यह घोषणा की। सीएम ने प्रदेश भर से आए शिक्षकों से उनके सुझाव लिए और चयनित स्कूलों को सीएम ट्रॉफी भी प्रदान की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले…
बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ तीव्र बौछार की संभावना
देहरादून: मौसम विभग ने उत्तराखंड में मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व तीव्र बौछार की संभावना जताई है। जिसके चलते विभाग ने राज्य में छह और नौ सितम्बर के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने बताया कि सात व आठ को पर्वतीय जिलों व कुमाऊं मंडल के कुछ पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। नौ को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश…
भू-कानून अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट
देहरादून: राज्य में भू – कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं और भूमि के अनियंत्रित क्रय – विक्रय के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी…
उत्तराखंड में युवाओं का आक्रोश, विधानसभा में हुई नियुक्तियों सहित पेपर लीक मामले में की सीबीआई जांच की मांग
देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर युवाओं ने सीबीआई जांच की मांग की हैं|जिसको लेकर प्रदेश के युवा ने नई टिहरी में बुराड़ी से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी को एक ज्ञापन भेजा। जिसमे चमोली में यूकेएसएसएससी और विधानसभा के साथ विभिन्न विभागों में बैक डोर से हुई भर्तियों पर सीबीआई जांच की मांग की हैं| जिसके बाद चमोली मुख्यालय में छात्रों और बेरोजगार युवाओं…
