देहरादून: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक होटल पर आज सोमवार सुबह को भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों के मौत हो गयी| वहीं कई लोगों की हालत गंभीर हैं| हादसे की खबर मिलते ही मुखियामंत्री योगी ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच के आदेश दिए है| सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में भीषण आग लगी है। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल में भारती कराया गया है। अभी तक होटल के…
Year: 2022
शिक्षक दिवस के मौके पर सीएम धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अर्पित किए श्रद्धासुमन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। उन्होंने ‘शिक्षक दिवस’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़ी इलाके में चकबंदी कराने का किया एलान
देहरादून: रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे I इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में चकबंदी कराने का एलान किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर में रोडवेज डिपो का उद्घाटन भी किया। सीएम धामी ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में चकबंदी की मांग लंबे समय से की जा रही है। छितरे खेतों के कारण पहाड़ के लोगों को खेती का लाभ नहीं मिल पा…
50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला,13 की हालत गंभीर
देहरादून: पंजाब के मोहाली के एक मेले में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां के फेज-आठ के दशहरा मैदान में लगे मेले में लगे ड्रॉप टावर झूला 50 फुट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गया| इस झूले पर उस समय करीब 30 लोग बैठे हुए थे। जिनमे से 13 लोगों को हालत गंभीर हैं| उन्हें नजदीक अस्पताल में भारती कराया गया हैं|
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सीएम योगी ने 75 शिक्षकों को किया सम्मानित
देहरादून: शिक्षक दिवस के मौके पर लोकभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया| साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के 75 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी के अलावा व्यासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, प्रमुख सचिव कौशल विकास और सुभाष चंद्र शर्मा मौजूद…
विदेश नीति पर हावी हुई थी वोटबैंक की राजनीति: एस जयशंकर
देहरादून: गुजरात के अहमदाबाद में जयशंकर की किताब ‘द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड’ के गुजराती अनुवाद का विमोचन के लिए समारोह आयोजित किया गया। इसी मौके पर विदेश मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण से लेकर भविष्य में भारत की विदेश नीति पर बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2047 के भारत पर बात करते हुए कहा कि मैं उस व्यक्ति से ईर्ष्या करूंगा जो 2047 में विदेश मंत्री होगा, लेकिन मैं आपको एक बात बताऊंगा, नरेंद्र मोदी सरकार का विदेश मंत्री होना भी एक बड़ी ताकत है।…
सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए उनके निर्णय को बताया स्वागतयोग्य
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा की भर्तियों के प्रकरण की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पत्र लिख कर जांच की मांग की थी । जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की। समिति एक माह में रिपोर्ट देगी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को स्वागतयोग्य बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा के भर्ती प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का निर्णय स्वागतयोग्य है। उन्होंने सरकार और प्रदेश की जनता की…
तेज रफ़्तार कार ने ली चालक की जान
देहरादून: नोएडा में आज शनिवार सुबह एक बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दो व्यक्ति भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू HR22M0003 से आगरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार की गति तेज होने के कारण दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी| पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक भरत…
उत्तराखंड में मेला प्राधिकरण का किया जाएगा गठन, सीएम को भेजा प्रस्ताव
देहरादून: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मेला प्राधिकरण गठित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्तावित प्राधिकरण के अंतर्गत कांवड, देवीधुरा, महासू जागड़ा, नंदा देवी मेला समेत उत्तराखंड के प्रसिद्ध मेलों व यात्रा के आयोजनों को लाया जाएगा। प्राधिकरण के माध्यम से इन मेलों को व्यवस्थित करने के साथ ही सुविधाएं जुटाने में आसानी रहेगी।
यूपी में पुलिस व बदमशों के बीच मुठभेड़, दो वांटेड बदमाश गिरफ्तार
देहरादून: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात को बदमशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में दो वांटेड बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूट के रुपए भी बरामद किए हैं। इस दौरान पकड़ गए बदमाश नावेद ने योगी से माफी मांगते नजर आया, बदमाश बोल रहा है “आगे से कोई गलती नहीं करूंगा योगी जी माफ कर दो, किसी को गलत नजर से देखूंगा भी नहीं” जानकारी के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को इन बदमाशों…
