भगवानपुर की दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस फैलने से श्रमिकों की बिगड़ी हालत

देहरादून: गुरुवार को भगवानपुर क्षेत्र की एक दवा फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने से एक-एक कर श्रमिकों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। जिसके बाद श्रमिकों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर श्रमिकों का हालचाल जाना। गुरुवार को अचानक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से एक-एक कर श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में श्रामिकों को अस्पताल ले जाया गया। भगवानपुर क्षेत्र की दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव के…

जम्मू कश्मीर में गैरकानूनी गतिविधियों के सबसे ज्यादा मामले दर्ज

देहरादून: जम्मू कश्मीर में सबसे अधिक गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत 289 मामले दर्ज किये गये हैं| कानून के जानकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र के सीधे हस्तक्षेप और पुलिस की कमान केंद्र के पास आने से ऐसा हुआ है। पहले ऐसा करने वालों पर राजनीकि संरक्षण के चलते कार्रवाई बहुत कम होती थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि पहले आतंकी गतिविधियों, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। प्रदेश पुलिस पर सीधा…

नए जिलों के गठन को लेकर बोले हरदा, हम चूक गए, लेकिन धामी के सामने सिकंदर बनने का मौका

देहरादून: नए जिलों के गठन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद प्रदेश में सियासत गरम हो गई है। जहा कुछ लोग धामी का समर्थन कर रहे है तो वही कुछ लोग उनपर निशाना साध रहे हैं| इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मुद्दे पर अपनी टिपण्णी दी हैं| पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी नए जिलों के गठन को लेकर वाकई गंभीर हैं तो बधाई के पात्र हैं, नहीं तो यह भर्ती घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एक शिगूफा है। रावत…

युवक के सर पर हुआ खून सवार, प्रेमिका और उसकी मां को उतारा मौत के घाट

देहरादून: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है I जहां एक प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मा को दिनदहाड़े मौत के घाट उतर दिया I इसके बाद आरोपी युवक ने बांसफोड़ान चौकी पहुंचकर जुर्म कबूल करने के साथ सरेंडर कर दिया। दरअसल, ननिया उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा उम्र करीब 22 वर्ष के साथ काशीपुर के अलीखां की निवासी थी। ननिया का पति और उसका बेटा खड़ी देश में काम करते हैं। गुरुवार करीब पौने…

खटीमा गोली कांड की 28वीं बरसी पर सीएम धामी ने किया शहीदों को नमन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड की 28वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील…

यूपी में लंपी वायरस का कहर, 15 हजार से अधिक मवेशि हुए संक्रामित, 4 की मौत

देहरादून: उत्तर प्रदेश में लंपी स्किन वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा हैं| इस वायरस के चपेट में बड़ी संख्या में गोवंश और भैंस आ गयी हैं| तीन सौ से अधिक पशु इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं| जबकि चार पशुओं की मौत हो गयी| यूपी के बिजनौर जिले के अलग-अलग इलाकों के 68 गांवों में 377 पशु लंपी वायरस से संक्रमित हैं जबकि चार पशु अपने दम तोड़ चुके हैं। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अब तक कम से कम 15,000 मवेशी…

अपनी बात से पलटे कुंजवाल, विधानसभा भर्तियों को नैतिक रूप से गलत बताते हुए प्रदेश की जनता से मांगी माफी

देहरादून: राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल पर विधानसभा में रिश्तेदारी के नाम पर भर्तिया कराने का आरोप लगा था I जिसके बाद उन्होंने इसे सही बताया था I लेकिन अब कुंजवाल ने अपनी ही बात से पलटी मारते हुए गलती स्वीकार की है I साथ ही जनता से माफी भी मांगी है I बुधवार को कुंजवाल ने अपने एक बयान में कहा कि अपने बच्चों को विधानसभा में नौकरी देना नैतिक रूप से गलत था। उन्होंने माना कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।…

उत्तराखंड में नए जिले बनाने के प्रस्ताव में विचार कर रही धामी सरकार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बताया की उत्तराखंड में सरकार नए जिले बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेगी। मालूम किया जाएगा कि नए जिलों की वास्तव में कहां आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नए जिलों की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। सरकार यह पता लगाएगी कि उत्तराखंड में कहां-कहां जिलों का पुनर्गठन हो सकता है। वास्तव में कहां नए जिलों की आवश्यकता है। इसके लिए समस्त जनप्रतिनिधियों…

यूनिफार्म सिविल कोड: जनता के सुझावों के साथ कमेटी जल्द ही करेगी ड्राफ्ट तैयार

देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रही समिति इस माह से नागरिकों के सुझाव लेना शुरू करेगी। लोग ऑनलाइन अपना सुझाव दे सकेंगे I जिसको लेकर समिति द्वारा एक वेबसाइट तैयार कराई जा रही है I आयोग के सदस्य व पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। सितंबर महीने के पहले हफ्ते में वेबसाइट के तैयार होने की संभावना है। इसके बाद लोगों से वेबसाइट पर अपने सुझाव देने के लिए कहा जाएगा। ड्राफ्ट की प्रक्रिया पूरी होने…

दरोगा भर्ती में गलत तरीके से पास होने का अंदेशा, सीएम धामी ने विजिलेंस जांच के दिए आदेश

देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती में धांधली की विजिलेंस जांच की मंजूरी मिल गई है। इसमें भी कुछ लोगों के गलत तरीके से पास होने की आशंका है। जिसको देखते हुए लंबे विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दरोगा भर्ती हुए थे। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय…