कांग्रेस को एक और झटका, महेंद्र सिंह राणा ने तोडा पार्टी से नाता

देहरादून: कांग्रेस पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रही है । इसी बीच पौड़ी गढ़वाल में तीन बार से ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी लिखे पत्र में राणा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। साथ ही कांग्रेस में चाटुकार संस्कृति को हावी होने पर चिंता भी जाहिर की। राणा ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 में वो विधानसभा टिकट के सशक्त दावेदार थे। लेकिन पार्टी के स्थानीय…

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों में बैक लॉग को लेकर की बैठक

देहरादून: अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी गोरखा ने विभिन्न विभागों में रिक्त बैक लॉग के पदों के समीक्षा बैठक ली| इस दौरान प्रदेश में अनेक विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों को नही भरे जाने पर आयोग के उपाध्यक्ष ने अपनी नाराजगी जाहिर की हैं। उपाध्यक्ष ने विभागों द्वारा रिक्त पदों को भरे जाने को लेकर अधीनस्थ चयन आयोग को 2016 से अधियाचन भेजने की बात कही हैं| साथ ही सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान होने से जल्द रिक्त पदों को भरे जाने की सहमती जताई। आयोग के उपाध्यक्ष पी…

गणेश चतुर्थी : गणेश चतुर्थी पर घर-घर विराजे गणपति, इस बार खास संयोग

देहरादून: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम चल रही है I भक्त अलग-अलग तरीके से अपने घरों में गजानन का स्वागत कर रहे है I शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के साथ पांडालों में धूमधाम के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की गई। 31 अगस्त से शुरू ये पर्व नौ सितम्बर तक चलेगा I राजधानी देहरादून में श्रीगणेश की मूर्तियों की सुंदर दुकानें सजी हैं। चकराता रोड, राजपुर रोड, पलटन बाजार, धर्मपुर समेत शहरभर के छोटे-बड़े बाजारों में घरों में स्थापित करने वालीं छोटी मूर्तियां उपलब्ध…

अखिलेश यादव ने एनसीआरबी की रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना

देहरादून: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी सरकार पर निशाना साधा हैं| इस बार उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों को लेकर सरकार पर जुबानी हमला किया हैं| उन्होंने कहा कि इसके आंकड़ों से यूपी की स्थिति स्पष्ट हो गई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। कैबिनेट की ब्रीफिंग में भी झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों से यूपी की स्थिति स्पष्ट हो रही है। यूपी में महिला अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। यही नहीं हिरासत में सबसे ज्यादा…

30 फीसदी महिला आरक्षण की रोक के समाधान के लिए मुख्य सचिव करेंगे बैठक

देहरादून: उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिल रहे आरक्षण पर रोक के बाद अब सरकार इसके समाधान निकालने की तैयारी में हैं। जिसको लेकर बुधवार को मुख्य सचिव डा. संधु ने इसके समाधान के लिए बैठक बुलाई है। मुख्य सचिव डा.एसएस संधु ने इसके चलते बुधवार को कार्मिक व न्याय विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई है। पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने राज्य की स्थायी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिल रहे 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी। इससे फिलहाल भविष्य में होने वाली नौकरियों में…

तेलंगाना के सीएम ने भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए मांगा लोगों का साथ

देहरादून: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को 2024 में भारतीय जनता पार्टी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए I इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में किसानों की सरकार आएगी I उन्होंने कहा, ‘हम सबको संकल्प लेना चाहिए और 2024 में ‘भाजपा मुक्त भारत’ बनाने के लिए तैयार रहना चाहिए I हम लोगों को इस नारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए I तभी हम देश को बचा…

मावेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के करीबियों पर सीबीआई ने कसा शिकंजा

देहरादून: मावेशी तस्करी कांड में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता व बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के करीबी तीन लोगों के घरों पर बुधवार की सुबह से ही सीबीआइ की टीम छापेमारी कर रही है। जिसको लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी अनुब्रत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) मनीष कोठारी के घर पर भी पहुंची है। यही नहीं मंडल के कुछ और करीबी भी सीबीआइ के निशाने पर हैं। सीबीआइ के अधिकारी बोलपुर इलाके में छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इनमें अनुब्रत के करीबी तृणमूल पार्षद विश्वज्योति बन बनर्जी के घर भी…

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में दो सितंबर तक बारिश के होने की संभावना जताई हैं। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।  मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को…

सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने सीसीटीवी व लैपटॉप गायब करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

हरादून: सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं| पुलिस ने अरोपी के पास से एक लैपटॉप और फोन को बरामद किया हैं| सोनाली के परिवारवालों ने उस पर डीवीआर,  लैपटॉप और सीसीटीवी गायब करने का आरोप लगाया था।  वहीं मंगलवार को पुलिस ने डीवीआर भी बरामद कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि डीवीआर में मार्च माह के बाद की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में न्याय दिलाने के लिए अब खाप भी आगे आएंगी।…

मुख्यमंत्री धामी ने जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के दिए संकेत

देहरादून: धामी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की ओर तेजी से कदम उठा रही है। सीएम धामी ने विशेषज्ञ कमेटी द्वारा जल्द ही रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही है I जिससे इसमें तेजी आती नजर आ रही है I सीएम धामी ने मीडिया के सामने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए गठित की गई कमेटी अगले दो महीने में अपनी रिपोर्ट दे देगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देने के लिए समिति को छह माह का समय दिया गया था। ऐसे में अब उम्मीद है…