भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली सरकार पर शिक्षा घोटाले का लगाया अरोप

देहरादून: दिल्ली में शराब नीति पर मचे घमासान के बीच भाजपा पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली में शिक्षा घोटाला होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में शिक्षा घोटाला हुआ है। अपने ठेकेदारों को फायदा दिया गया है। लाभ के लिए सीपीडब्ल्यूडी नियमावली के प्रावधानों की अनदेखी करते हुए 50-90% बढ़ी हुई निर्माण लागत को दिखाया गया। एक अनुमान के मुताबिक 326 करोड़ से लागत बढ़ाई गयी। जो टेंडर की कीमत से 53% ज्यादा था। बच्चों…

सीएम धामी ने दिए आदेश, विधानसभा में अब तक हुई सभी भर्तियों की होगी जांच

देहरादून: सीएम धामी ने विधानसभा में भर्तियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है I विधानसभा के स्तर पर भर्तियों की शिकायत मिल रही है I इस विषय में मुख्यमंत्री धामी ने सख्ती अपनाते हुए कहा की विधानसभा में अब तक के कालखंड में हुई सभी भर्तियों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के स्तर पर भी भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। चूंकि, विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है, लिहाजा वे विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच के लिए…

व्यक्ति ने की अपने परिवार के सदस्यों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: रानीपोखरी में आज सोमवार को एज व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी| सुचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त किए गए चाकू को बरामद किया हैं| एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों…

उत्तराखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने संगोष्ठी को सम्बोधित किया

देहरादून: उत्तराखण्ड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को मालसी देहरादून स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संगोष्ठी को सम्बोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ आध्यात्म, योग व शांति की भूमि है। कानून व्यवस्था अनुकूल होने से उद्योगों के साथ निवेश से जुड़े उद्यामियों के लिये माहौल बेहतर है। साथ ही सीएम धामी ने…

क्रूरता की हदे पार: नवजात का सर धड़ से अलग कर रस्ते में फेंका

देहरादून: देहरादून-मसूरी मार्ग पर नवजात बच्चे का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है I शव को देखकर ना सिर्फ स्थानियां लोग बल्कि पुलिस महकमा भी हैरान है I पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि शव को धारदार हथियार से काटा गया है।  देहरादून-मसूरी मार्ग पर वन सुमन के पास धोबीघाट जाने वाले रास्ते पर पैराफीट के बाहर कपड़े से लपेटा शव मिला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।…

युवती की मौत से आहत ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

देहरादून: डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हर्रावाला में एक युवती की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों की मारपीट के कारण युवती की तबीयत खराब थी। दिसंबर महीने में उसके परिजनों और उसके साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसकी पुलिस में तहरीर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था I ऐसा ही एक मामला अप्रैल में भी इस परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज…

जम्मू में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार

देहरादून: जम्मू में सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। घुसपैठि की पहचान सियालकोट निवासी मोहम्मद शबद (45) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस दौरान कुछ चेतावनी गोलियां चलाईं और उस व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। घुसपैठिए को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था।

देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस यूयू ललित ने ली शपथ

देहरादून: देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस यूयू ललित ने आज शनिवार को शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ। जस्टिस ललित भारत के 49वें चीफ जस्टिस हें। शपथग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। न्यायमूर्ति ललित से पहले प्रधान न्यायाशीध के रूप में सेवाएं देने वाले न्यायमूर्ति एन वी रमण भी इस मौके पर मौजूद थे। इस जस्टिस यूयू ललित ने कहा,…

हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहा है अन्याय : साध्वी प्राची

देहरादून: हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने हैदराबाद के विधायक टी राजा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए इसे हिंदुओं के साथ अन्याय बताया है। इसके इलावा उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गिरफ्तारी की मांग की है। युवा जागृति विचार मंच के आमरण अनशन पर तीसरे दिन समर्थन देने हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है। साध्वी प्राची कहा…

गुलाम नबी आजाद होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री: अमीन भट्ट

देहरादून: गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार 27 अगस्त को कांग्रेस में अपने पद से इस्तीफा दिया था| जिसके एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीन भट्ट ने गुलाम नबी आजाद के जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होने का दावा किया है| पूर्व विधायक ने आज शनिवार को आजाद से मुलाकात की और कहा कि हम आगे के रास्ते पर चर्चा करेंगे। हम भारतीय जनता पार्टी की बी टीम नहीं हैं।