नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी सहित पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सेलाकुई निवासी एक महिला ने सेलाकुई थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सौतेला पिता नाबालिग पुत्री के साथ बीती जुलाई से लगातार गलत काम करता…

अपर मुख्य सचिव ने राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में की बैठक

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी बजट सत्र के अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली | अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं | अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ…

सीएम धामी ने किया लोहियाहेड पावर हाउस का निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विद्युत उत्पादन आदि की स्थिति का जायजा लिया व कार्यरत कार्मिकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जोकि दुर्लभ ईंधन संसाधनों की बचत करता है और प्रदूषण रहित होने के कारण पर्यावरण अनुकूल। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को दिये। निरीक्षण के दौरान पावर हाउस के…

सीएम धामी की रैली से पहले कांग्रेसियों का जमकर हंगामा

देहरादून: सीएम धामी की हल्द्वानी में आभार रैली है I लेकिन उससे पहले ही भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेसी सीएम के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंच गए I हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सीएम की आभार रैली होनी है। इसके साथ ही नकल विरोधी कानून लागू करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से रैली का आयोजन किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच से सरकार बच…

पौड़ी जिले की विकास योजनाएं जल्द पूरी की जाय: सीएम धामी

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के विकास के लिए समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, प्रदेश के विभिन्न शहरों की विकास योजनाओं को भी वित्तीय स्वीकृति दी गयी है। अपर सचिव मुख्यमंत्री जगदीश काण्डपाल ने बताया कि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी गढ़वाल के मण्डल मुख्यालय के साथ-साथ गढ़वाल की ऐतिहासिकता, पौराणिकता एवं पर्यटन की दृष्टि से सर्वागीण विकास के लिए बैठक आहूत की गई थी। प्रथम चरण में जिन विषयों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित करते…

सीएम धामी ने 3.25 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कासला में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तिरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रूपये…