समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा

नैनीताल :ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसियेशन शाखा जनपद नैनीताल का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह जलाल की अध्यक्षता में  विकास भवन भीमताल में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी असलम अली से मिला, जिसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जो समस्याएं रखी गई उनमें क्रमशरू जन्म मृत्यु पंजीकरण हेतु सीआरएस पोर्ट के संचालन हेतु पंचायत कार्मिों को समयांतगत प्रशिक्षण दिये जाने जिससे जनता को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में असुविधा न हो, वार्षिक स्थानांतरण के पश्चात…

जिलाधिकारी ने आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश

देहरादून :जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में तेज बारिश से आयी आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही स्थिति से उनको अवगत कराने के भी निर्देश दिये। आज सुबह जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा परिचालन केंद्र में पंहुचकर वर्षा के दृष्टिगत सड़को, जलभराव की स्थिति एवं शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से से प्राप्त की। उन्होंने आपदा परिचालन केंद्र में प्राप्त शिकायतों एवं उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने दूरभाष पर अधिकारियों निर्देश…

उत्तराखंड में भूस्खलन से कई गांव जिला मुख्यालय से कटे

देहरादून :उत्तराखंड में भारी बारिश पर्वतीय इलाकों में कई सड़कें बंद हो गई हैं। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन से 241 सड़कें बंद हो गई हैं। कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। मौसम विभाग ने नौ से 13 जुलाई तक प्रदेश भर के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी…

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, कांवडियों सहित पांच हजार से ज्‍यादा यात्री फंसे

उत्तरकाशी :गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पांच और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आठ स्थानों पर अवरुद्ध है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद के 40 से अधिक संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। इस दौरान राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण जगह-जगह तीर्थयात्री और कांवड़ यात्री फंसे हुए हैं। गंगनानी से गंगोत्री के बीच करीब 3000 कांवड़ यात्री ऐसे हैं जो रविवार की शाम से अपने वाहनों में हैं।इसी तरह से बंदरकोट और चिन्यालीसौड़ के बीच भी 2000 से अधिक कांवड़ यात्री फंसे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी के…

 गंगा उफान पर,प्रशासन अलर्ट

हरिद्वार :पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में अतिवृष्टि के चलते हरिद्वार में गंगा उफान पर है। गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। खतरे का निशान 294 मीटर है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तटवर्ती इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है। मूसलाधार वर्षा से जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं मध्य हरिद्वार के व्यस्ततम श्री चंद्राचार्य चैक में भारी जलभराव हो गया है। यहां घुटनों तक जलभराव के बीच कांवड़ यात्री जल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं। लालढांग में टाट वाला के नौकी…

तीर्थयात्रियों का वाहन मलबे में दबा,महिला समेत चार की मौत

उत्तरकाशी :सोमवार देर शाम को गंगोत्री धाम से लौट रहे मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रेवलर और दो अन्य छोटे वाहन गंगनानी के पास मलबे में दब गए। इस घटना में एक महिला सहित सहित चार व्यक्तियों की मौत हुई है। जबकि सात घायल हुए हैं। हादसे को लेकर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने संवेदना व्‍यक्‍त की हैं। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि वर्तमान तक तीन शव निकाले गए हैं। एक शव गाड़ी में फंसा है। जिसे निकालने की कार्यवाही गतिमान है। सात…

वन विभाग के लैब अटेन्डैन्ट की परीक्षा में नकल करते दो गिरफ्तार

देहरादून :पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लैब अटेन्डैट की परीक्षा में नकल करते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजन डवलमेंट रिलेशनशिप के मैनेजर सचिन त्यागी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि आज चिल्ड्रन एकेडमी टैगोर विला मे वन शिक्षा निर्देशालय, प्रर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत लैब अटेन्डैन्ट की सीधी भर्ति के पदो पर  परिक्षा आयोजित की गई थी। उत्तफ परिक्षा स्कूप टेस्टिंग सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम…

पत्नी व उसके पे्रमी की हत्या के इरादे से घूम रहा पति गिरफ्तार

देहरादून :पत्नी व उसके पे्रमी की हत्या के इरादे से घूम रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किये है। डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते रोज थाना नेहरूकालोनी पुलिस को सूचना मिली कि बीती शाम हरिपुर नवादा में एक महिला व उसके पति के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर भंयकर विवाद हुआ था। जिसमें महिला के पति द्वारा दोनो को ठिकाने लगाने की बात कही गयी थी और वह व्यक्ति आज…

राज्य आंदोलनकारियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

 देहरादून :राज्याधीन सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण व चिह्नीकरण की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया | इस दौरान हाथीबड़कला के पास आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। आंदोलनकारी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। विभिन्न जिलों से आंदोलनकारी रविवार शाम तक देहरादून पहुंच चुके थे। संयुक्त आंदोलनकारी मंच के बैनर तले शहीद स्मारक परिसर में आंदोलनकारियों का 36 वां दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने लंबित मांगों पर…

बिना साइलेंसर बाइक वालों पर कार्यवाही, 10 बाइक व 1 स्कूटी सीज

हरिद्वार :कांवड़ मेले के दौरान बिना साइलेंसर बाइक वालों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इस क्रम में पुलिस ने 10 मोटर साईकिल व 1 स्कूटी को सीज किया गया है। इस दोरान कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार द्वारा बिना साइलेंसर की मोटर साईकलों की चैकिंग किए जाने के आदेश के अनुपालन में आज चैकी मण्डावर पर पुलिस द्वारा बिना साइलेंसर वाली 10 मोटरसाइकिलों व 1 स्कूटी कुल 11 वाहनो को सीज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बिना साइलेंसर वाले…