देहरादून: कांग्रेस के उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने सरकार से मांग की है कि केदारनाथ गर्भगृह प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराना अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि केदारनाथ मंदिर के गर्भ ग्रह में जो सोने की निकासी हुई थी उसे तांबे में बदलने के प्रकरण मामले में विभिन्न माध्यमों से लोगों को पता चला है। उन्होने कहा कि केदारनाथ प्रकरण की चर्चाएं पूरे भारतवर्ष में हो रही हैं जोकि उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का काम कर रहा है क्योंकि श्री केदारनाथ पूरे भारतवर्ष की धार्मिक आस्था…
Year: 2023
खाई में गिरी कार, चालक की मौत
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को एक कार फलसीमा के पास खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। घटना में…
हाईकोर्ट ने नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण कार्यों पर की सुनवाई, तीन सप्ताह में मांगा जवाब
नैनीताल: हाईकोर्ट ने प्रदेश में प्राधिकरण के नियमों को दरकिनार कर हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की| इस दौरान कोर्ट ने प्रदेश सरकार को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को की जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस दौरान जितने भी निर्माण कार्य होंगे उनकी जिम्मेदारी स्वयं निर्माणकर्ताओं की होगी और सभी कार्य जनहित याचिकाओं के निर्णय के अधीन होंगे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले…
22 जून तक हो सकती हैं हल्की से तीव्र बारिश
देहरादून: प्रदेश में सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद सुबह पहाड़ से मैदान तक बादल छाए रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की धूप खिल गई। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा, लेकिन इससे पहले 21 और 22…
आदिपुरूष विवादः सीता भारत मां की बेटी बताने पर भड़का नेपाल, भारतीय फिल्में की बैन
काठमाडू: नेपाल के लोगों में आदिपुरूष फिल्म में सीता को लेकर फिल्माये गए एक सीन को लेकर आक्रोश है। फिल्म के एक डायलॉग में सीता को भारत मां की बेटी कहा गया है। जिससे नेपाल में आक्रोश पनपने लगा है। नेपाल के मेयर बालेन शाह ने फिल्म के निर्माताओं को तीन दिन के भीतर फिल्म में सुधार करने की चेतावनी दी थी। ये समय बीत जाने के बाद काठमांडू में भारतीय फिल्मों पर रोक लगा दी गई है। 18 जून को मेयर बालेन शाह ने काठमांडू के सभी सिनेमाघरों को…
सीएम धामी ने किया राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने वहां पर फैली गदंगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियो को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देष दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का…
मुख्य सचिव ने की जड़ी-बूटी उत्पादन को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक
-प्रदेश में वन से लगे क्षेत्रों में जड़ी-बूटी के उत्पादन की असीम सम्भावनाएं: संधू देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश के वन क्षेत्रों, वन पंचायत आदि में जड़ी-बूटी उत्पादन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में वन पंचायतों एवं वन से लगे क्षेत्रों में जड़ी-बूटी के उत्पादन एवं इससे रोजगार सृजन की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए इस दिशा में गम्भीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा…
सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस का ईबीट एप भी लांच करने के साथ पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया। इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में…
बस खाई में गिरी, चालक घायल
देहरादून: देर रात बस के खाई में गिरने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए हायर सेन्टर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूरी थाना पुलिस को सूचना मिली की बस आइटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास खाई में गिर गई है| इस सूचना पर तत्काल थाने से प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक, चैकी प्रभारी लाइब्रेरी व अन्य कर्मचारी मय आपदा उपकरण के आइटीबीपी गेट के पास पहुंचे तथा जानकारी की गई तो बस में दो व्यक्ति चालक अहमद अली पुत्र हबीब अली…
स्थानीय लोगों के रोजगार को फोकस कर किए जांय प्रस्ताव तैयार: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ईको टूरिज्म एवं सरकारी भूमि की डिजिटल सूची तैयार किए जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं डीएफओ को ईको टूरिज्म की दिशा में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाने पर फोकस करते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने को लेकर स्थान चिन्हित किए जाने के साथ ही डीपीआर तैयार किए जाने के…
