सोमवार से नीलकंठ का बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा

ऋषिकेश: पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर से संबंधित कावड़ यात्रा चार जुलाई से शुरू हो रही है। यहां के व्यापारियों ने तहसील प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने सोमवार से नीलकंठ बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा की है। व्यापार सभा नीलकंठ की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष बृजेश चौहान की अध्यक्षता में बुलाई गयी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया है कि प्रशासन की ओर से व्यापारियों का अनावश्यक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। दुकानों के ऊपर…

नदियों के अस्तित्व पर गहरा रहे संकट के बादल

हरीश चन्द्र अंडोला उत्तराखंड में ग्लेशियर से निकलने वाली सैकड़ों नदियां वर्षापात पर आधारित हैं। लेकिन, बीते कुछ सालों में जिस तरह उत्तराखंड के मौसम में बदलाव आया है। इससे इन नदियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। हालात ये हैं कि 354 नदियां अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। विशेष संकट यह है कि इन नदियों पर लाखों इंसानों के साथ कई प्रकार के जीव-जंतुओं के जीवन टिके हैं। अल्मोड़ा की कोसी नदी का जलप्रवाह 1992 में 790 लीटर प्रति सेकेंड था। लेकिन, अब ये घटकर…

हथियारबंद हमलावरों ने दो सगी बहनों को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली: भाई को बचाने की कोशिश के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने दो बहनों को गोली मार दी, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हमलावर अभी तक पुलिस कि गिरफ्त से बहार हैंI पुलिस आरोपियों की तलास में जुटी हैI दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में रविवार तड़के पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली लगने के बाद सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह…

भारत को समृद्ध और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के महान अभियान का हिस्सा बनें युवा: राज्यपाल

उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग -मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और शोधार्थियों को शोध उपाधियां की प्रदान हरिद्वार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरिद्वार के उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और शोधार्थियों को शोध उपाधियां प्रदान की। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण को आयुर्वेद एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण के लिए व शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. पूनम सूरि को…

हेस्को व आईसीआईसीआई फाउण्डेशन की सराहनीय पहल: सीएम धामी

-पर्वतीय जनपदों में किया 55 पुलों का निर्माण -सीएम धामी ने किया वर्चुअल लोकार्पण देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया। सीएम ने उम्मीद जताई कि हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन इसी तरह आगे भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सेतुओं के निर्माण में और सहयोग देते रहेंगे। इस मौके पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद भी वर्चुवल माध्यम से जुड़ेI शनिवार को सीएम कैम्प कार्यालय…

गर्मी से हाल बेहाल, मानसून का इंतजार

देहरादून: उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रो में इन दिनो लोग गर्मी से बेहाल है। अब लोगों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं चक्रवात का असर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने यात्रा रूट पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उत्तराखंड में पहाड़ों में भले ही गर्मी से कुछ राहत मिली हो लेकिन मैदानी जनपदों में दिन चढ़ते ही सूरज की तपिश…

30 लाख की स्मैक सहित एक गिरफ्तार

देहरादून: नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ को भारी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने एक बड़े नशा तस्कर को दबोचते हुए उसके पास से 30 लाख (300 ग्राम) की स्मैक बरामद की है। जिसकी निशानदेही पर एसटीएफ ने विकासनगर क्षेत्र से भी एक बड़े नशा तस्कर की गिरफ्तारी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने थाना श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना…

बर्खास्त सिपाही बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार, लाखों की धोखाधड़ी को दिया था अंजाम

देहरादून: लाखों रूपये की धोखाधड़ी में वांछित चल रहे पचास हजार के ईनामी को एसटीएफ ने बांग्लादेश बार्डर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही है जिसने राजधानी देहरादून में अपने साथियों सहित लाखों की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ ने उत्तराखंड के टॉप इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर ऑपरेशन इनामी लगातार चलाया जा रहा है| जिसमें अब तक 35 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस क्रम…

गंगा में डूबा श्रद्धालु, तलाश जारी

ऋषिकेश: ब्रह्मपुरी स्थित आश्रम के समीप महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु गंगा में नहाते वक्त डूब गया। जलपुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने इस व्यक्ति की गंगा में तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे थाना मुनिकीरेती पुलिस की ओर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास एक व्यक्ति गंगा में नहाते वक्त डूब गया। रेस्क्यू दल मौके पर भेजा गया। गंगा में काफी तलाश करने के बाद भी इस…

वर्षभर चारधाम यात्रा के संचालन के लिए परिवहन समेत पर्यटन व संस्कृति विभाग बनाएं नीति: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के परिवहन विभाग संग समीक्षा बैठक कीI इस दौरान सीएम धामी ने विभाग के अधिकारियों को परिवहन को लेकर और अधिक कार्ययोजनाएं व नीति बनाने के निर्देश दिए I सीएम ने पूरे वर्षभर चारधाम यात्रा के संचालन पर जोर देते हुए परिवहन विभाग समेत पर्यटन व संस्कृति विभाग को इस पर कार्य करने की बात कहीI शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य की जनता के साथ ही पर्यटक, तीर्थ यात्री अधिक से…