दहेज में कार न मिलने पर शादी से किया इनकार

हल्द्वानी: दहेज में कार देने से मना करने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने 7.50 लाख रुपये उपहार के रूप में खर्च कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक उत्तर उजाला नगर निवासी मोहम्मद नसरफ ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी की शादी आजादनगर निवासी अकील अहमद के बेटे से तय हुई थी। नवम्बर 2021 में 50 लोगों के बीच शादी तय हुई, जिसमें ढाई लाख रुपये का खर्चा आया। शादी…

लैंड जिहाद व लव जिहाद कानून व्यवस्था के लिए बने चुनौती

देहरादून: दुनिया में देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखण्ड में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं से राज्य की शांत वादियों में अब सांप्रदायिकता की आग सुलगने लगी है। बीती रात डोईवाला में एक मुस्लिम युवक द्वारा मेडिकल की एक छात्रा के उत्पीड़न और उस पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने का जो मामला सामने आया है उसे लेकर थाने में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की घटना इस बात का साक्ष्य है कि अब इस तरह की घटनाओं से…

दलित की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणो ने किया कोतवाली का घेराव, हत्या किए जाने की आरोप

रुड़की: बेलडा गांव में दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज रुड़की में मित्तल टेंट हाउस के यहां काम करता है। रात को है बाइक से अपने काम करके गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने गोबर से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर रखी थी, इसे हटाने को लेकर जब कहा गया तो उस पर सरियों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत…

जन समस्याओं का हो शीघ्र निस्तारणःधामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सीएम ने जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश अधिकारीयों को दिए। वहीं सीएम कार्यालय द्वारा लोगों की शिकायतों को त्वरित सम्बंधित विभाग को भेजे जाने के बाद उनपर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही हैI सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष में मुख्यमंत्री धामी ने लोगों समस्याओं को सुनने के साथ उनके शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए हैंI इससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये…

केदारघाटीः चोराबाड़ी क्षेत्र में आया एवलांच,नुकसान की कोई खबर नही

रूद्रप्रयाग: एक सप्ताह के भीतर दुसरी बार सोमवार सुबह केदारघाटी में चोराबाड़ी क्षेत्र में एवलांच लाया है। इससे पहले आठ जून को केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इससे काफी देर तक बर्फ का गुबार उठता रहा। इसी रास्ते से जून 2013 की आपदा में भी भारी मात्रा में मलबा और पानी आया था। बीते दस माह में हिमस्खलन (एवलांच) की यह पांचवीं घटना है। बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में भी इसी क्षेत्र में एवलांच आया था। इस दौरान पांच से सात मिनट के लिए क्षेत्र में बर्फ…

कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से अतिक्रमण अभियान पर रोक लगाने की मांग की

देहरादून: कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत 50/50 वर्ष पूर्व बसे लोगों को हटाये जाने पर विरोध दर्ज करते हुए अतिक्रमण अभियान पर रोक लगाये जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अतिक्रमण अभियान के चलते कई परिवार सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 50-50 वर्ष पूर्व बसे…

कंडीसौड़ के समीप कार सड़क पर पलटी,दो महिला डाक्टर सहित चार घायल

देहरादून: सोमवार सुबह दून से उत्तरकाशी जा रही कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर कंडीसौड़ के पास सुनारगांव में सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो महिला डॉक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया। प्रभारी थाना निरीक्षक छाम प्रदीप पंत ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ये लोग देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे, जिनकी कार सुनारगांव के पास अनियंत्रित…

नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने किया विरोध

देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के उन्हें समर्थन करने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व सीएम से देश से माफी मांगने और अजय भट्ट के इस्तीफे की मांग की है। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहकर राष्ट्रपिता…

व्यापारी, उद्यमी देश में अर्थव्यवस्था की रीढ़: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित “व्यापारी सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया | इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए देश में तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था में देश के व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान बतायाI कहा व्यापारी व उद्यमी देश में अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैंI कार्यक्रम में सम्मिलित देहरादून व्यापार मण्डल सहित 162 व्यापार मण्डलो तथा संगठनों से जुड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज…

योगी आदित्यनाथ से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

-श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा का योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण दिया -बीकेटीसी की संपत्तियों के संरक्षण को लेकर भी की चर्चा देहरादून: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शनिवार देर शाम लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा का आमंत्रण दिया। अजेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में स्थित बीकेटीसी की संपत्तियों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट…