चलती बाइक पर ठुमके लगाना युवती को पड़ा भारी, लाइसेंस निलंबित

देहरादून: एक युवती का गढ़वाली गीत छोरी चंद्रा… पर बाइक चलाते हुए ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवती का यह वीडियो थानो मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस ने विडियो की कार्यवाई करते हुए युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने इस वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर के आधार पर लड़की को खोज निकाला। उसे थाने बुलाकर माफी मंगवाई गई और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए रिपोर्ट आरटीओ भेज दी है।

सीएम धामी ने की कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होने वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं एस.एस.पी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो मामले एक साल से अधिक समय से लम्बित हैं, अभियान चलाकर तीन माह के अन्दर उनकों निस्तारित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विवेचना सबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण हो। सचिवालय में हुई बेठक के दौरान सीएम ने कहा कि आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके…

लव-जिहाद: पाँच महीने में दर्ज हुए 48 मामले, सीएम ने स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के दिए निर्देश

देहरादून: प्रदेश में संप्रदाय विशेष के युवकों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस अफसरों को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें, इस साल केवल पांच महीनों में ऐसे 48 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जबकि पिछले साल में 76 केस दर्ज हुए थे। इस संबंध में ज्यादातर मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण के हैं। इनमें पॉक्सो के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई…

आईएमए पास आउट परेडः 331 युवा अफसर सेना की मुख्य धारा  से जुडे

देहरादून: शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से  331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली। परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद देश और…

नेहरूकाॅलोनी क्षेत्र से चार दोपहिया वाहन चोरी

देहरादून: नेहरू कालोनी क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चोरों ने चार दोपहिया वाहन चोरी कर लिए। इनमें दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। पहली शिकायत में कृष्ण चमोली निवासी नागराजपुरम मोथरोवाला रोड ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। उनकी बाइक किसी ने चोरी कर ली। इसी तरह प्रमोद कुमार नेगी निवासी नेहरू कालोनी ने बताया कि वह किसी काम से बद्रीश कालोनी गए हुए थे, जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई।…

सीएम धामी ने लिया धर्मगुरुओं का आशीर्वाद

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। जगतगुरू से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री डामकोठी पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायती निर्मल अखाड़ा के स्वामी ज्ञानदेव शास्त्री, बड़ा अखाड़ा के महन्त दुर्गादास, महन्त रूपेन्द्र सहित अन्य सन्त महात्माओं से भी शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ’निशंक’ रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय…

भ्रष्टाचार पर नहीं की जायेगी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक लीI इस दौरान सीएम ने वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं एस.एस.पी को कई अहंम निर्देश दिये। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर समस्त अधिकारीयों को सख्त होने के निर्देश भी दिए I शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी जनपदों में नियमित बहुद्देशीय शिविर लगायें जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिकांश जन समस्याओं…

विजिलेंस कोर्ट भेजी आय से अधिक संपत्ति मामले में दून के मेयर की जांच रिपोर्ट

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के मेयर और पार्षद पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के मामले में विजिलेंस टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट विजिलेंस कोर्ट को भेज दी है। बता दें कि धर्मपुर के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग निवासी विकेश सिंह नेगी ने मेयर सुनील उनियाल गामा और पार्षद कमली भट्ट के खिलाफ न्यायालय के समक्ष एक प्रार्थनापत्र दायर किया था। दायर प्दोरार्नोंथनापत्र में नेगी ने दोनों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाकर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की…

उत्तराखण्ड को धर्म परिवर्तन व जिहाद का नही बनने देंगे साफ्ट टारगेटः सीएम धामी

देहरादून: उत्‍तराखंड में लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन उनमें उत्‍तरकाशी के पुरोला में विगत दिनों में सामने आए नाबालिग के फरार होने के मामला सबसे ज्‍यादा चर्चा में है। वहां प्रदर्शनों का दौर जारी है। इतना ही नहीं एक-एक कर मुस्लिम व्‍यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं। इसे देखते हुए अब उत्‍तराखंड सरकार भी सक्रिय हो गई है। मुख्‍मंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस मामले में प्रतिक्रया देते हुए कहा है कि हमने लव जिहाद के मामलों की सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है।…

मेयर ने ऑल इंडिया समिट में गिनाईं बैंणी सेना की खूबियां

हल्द्वानी: दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ऑल इंडिया मेयर्स समिट में मेयर जोगेंद्र रौतेला ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में काम कर रही बैंणी सेना की खूबियां बताईं। नेशनल कांफेडरेशन ऑफ व आरडब्ल्यूए तथा ग्रीन सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित समिट में मेयर रौतेला ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और बैंणी सेना प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैंणी सेना कांसेप्ट को समिट में खूब सराहा गया। इससे पहले प्रगति मैदान में आयोजित समिट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वल्र्ड पीस…