मुख्य सचिव ने किया ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारम्भ

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में मिशन कर्मयोगी के तहत राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ऑनलाइन प्रशिक्षण को लेकर डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी द्वारा तैयार ट्रेनिंग मॉड्यूल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बी. पी. पाण्डेय भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को शीघ्र आईजीओटी पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि आईजीओटी पोर्टल पर ऑनबोर्ड होने के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी शीघ्र नामित…

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, दो फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी के एक होटल में चले रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एएसटीयू, सीआईयू व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को आजाद कराया है। मामले में दो होटल मैनेजर को दबोचा गया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लगातार मिल रही सूचनाओं का भंडाफोड़ करने के लिए…

ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने  कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ अभ्यर्थियों को कराते थे पास,तीन गिरफ्तार

देहरादून: इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आइईएलटीएस) परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ ने कुरियर कंपनी के कर्मचारी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी के ट्रक चालक को पैसे देकर रास्ते में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की जाती थी। आरोपित वर्ष 2021 से कई बार परीक्षा में गड़बड़ी कर चुके है। आरोपित ओएमआर शीट में छेड़छाड़ के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 2-3 लाख रुपये लेते थे। बीते 25 फरवरी को…

बदरीनाथ में बिना अनुमति लगाए क्यू आर कोड के मामले में केस दर्ज

देहरादून: बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमति लगाए गए क्घ्यूआर कोड के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने ट्वीट करके दी है। बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमित लगाये गये क्यूआर कोड के संबंध में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। केदारनाथ धाम में भी ऐसा प्रकरण प्रकाश में आया है, जिस सम्बन्ध में शीघ्र ही मुकदमा पंजीकृत किया जायेगाI सूबे के डीजीपी…

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की अधिकारीयों संग बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 24 से 28 मई 2023 में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उनकी तैयारियों पर विस्तृत जानकारी ली। सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के चलते मुख्य सचिव ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों एवं वापसी में एयरपोर्ट तक विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए। कहा कि प्रतिभागियों को एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं…

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मार्गदर्शन व सहयोग के लिए किया आभार व्यक्त

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री यमुनोत्री, अलकनंदा और मंदाकिनी का गंगाजल के साथ ही रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी संग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में उन्हें अवगत कराते हुए कहा कि रिकॉर्ड…

तेज बारिश के चलते केदारधाम यात्रियों को रोका,बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

रूद्रप्रयाग: रविवार दोपहर बाद से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है।  प्रदेश मे खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं। हालांकि तेज बारिश के कारण यात्रियों को रस्ते में ही रोक दिया गया है। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम में सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही…

दो घरों में चोरों का धावा,नकदी और जेवरात चोरी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर वहां से स्वर्णाभूषणों समेत हजारों की नगदी व अन्य सामान ले उड़े। पीडितों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मलिक का बगीचा निवासी दिलशाद पुत्र शमशाद ने कहा है कि बीती रात परिवारजन खाना खाने के बाद सो गए। इस बीच चोरों ने घर में सेंध लगा दी। अगली प्रातः जब परिवारजन जागे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त देख पैरों तले जमीन खिसक गई। चोर घर से 12 हजार…

मसूरी घूमने आए दो युवक खाई में गिरे, रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया भर्ती

देहरादून: रविवार तड़के मसूरी घूमने आए दो युवक करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिर गए। बताया जा रहा है कि अंधेरे में युवकों के पैर फिसलने से वे खाई में गिर गए. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर युवकों को बाहर निकाला। जिसके बाद 108 की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम को मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर लंबीधार माइंस के पास दो युवकों के खाई में गिरने की सूचना…

भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाई-वे बंद, यात्रा प्रभावित

चमोली: रविवार सुबह बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन होने से बंद हो गया है। यात्रा मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से दोनों तरफ वाहनों कि लम्बी कतार लगी है। मार्ग से मलवा हटाया जा रहा हैI तीर्थयात्री मलवा साफ होने तक मार्ग में ही फंसे हैंI बद्रीनाथ यत्रा मार्ग में भूस्खलन के चलते मारवाड़ी पुल में बदरीनाथ धाम जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया है। हाईवे बंद होने से तीर्थ यात्री परेशान हैं। यहां पानी व खाने की व्यवस्था न होने से यात्री भूखे प्यासे ही रास्ते पर…