रुड़की: मंगलवार की सुबह हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोलू गोयल पुत्र राजदीप गोयल निवासी दिल्ली(36) और रोशन पुत्र जयदेव झा निवासी करोल बाग दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही…
Year: 2023
नलों में आ रहे गंदे पानी से परेशान आमजन, सिटी मजिस्ट्रेट से की शिकायत
हल्द्वानी: आनंदबाग-बद्रीपुरा वार्ड में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण वहां रह रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा हैं। वार्ड पार्षद रवि जोशी ने बताया कि नलों में गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट व जल संस्थान के अधिकारियों से की गई है। जल संस्थान के अधिकारियों ने भी शिकायत मिलने की जानकारी दी। ट्यूबवेल खराब होने से बढ़ी लोगों की परेशानी इधर गर्मी के बीच दो ट्यूबवेल एक साथ खराब होने से करीब सात हजार की…
“मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”, यूपी के सीएम को मिली जान से मारने की धमकी
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली I पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है I धमकी ‘डायल 112’ पर मैसेज के जरिये दी गई I मंगलवार को लखनऊ पुलिस ने यह जानकारी साझा की I धमकी देने वाले व्यक्ति का कहना है कि “मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”। जिसके बाद थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज…
केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर दो से ढाई फीट बर्फ जमी, नहीं डगमगाई श्रद्धालुओं की आस्था
रूद्रप्रयाग: बीते एक सप्ताह से लगातार बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम में दो से ढाई फीट बर्फ जमी हुई है। सोमवार को भी रुक-रुककर हल्की बर्फबारी होती रही। पैदल मार्ग के पांच किमी हिस्से में लिनचोली से केदारनाथ के बीच भी बर्फ जमी हुई है और भैरव गदेरा, लिनचोली व रुद्रा प्वाइंट में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। धाम के रास्ते में लगातार बर्फ टूटकर गिर रही है। बर्फबारी के चलते केदारपुरी में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे तक पहुंच रहा है। बावजूद इसके बाबा…
सीएम धामी ने गोल्ज्यू देवता से की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना
अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) में पहुंचकर पूजा अर्चना की| इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की मंगल कामनाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के सफल एवं निर्विध्न रूप से संचालन के लिए न्याय प्रिय देवता गोल्ज्यू देवता से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष…
पानी को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद, चली गोलियां, तीन घायल
हरिद्वार: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बिच झड़प हो गयी| मामला इतना बड़ा की दोनों के बिच जमकर गोलियां चली| इस दौरान दो लोग घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया हैं| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं| जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी गांव की है। गांव के दो पक्षों के लोग अपने-अपने खेतों में पानी देने के लिए गए थे। एक पक्ष खेतों में निकलने वाले नाले से…
केदारनाथ यात्रा के लिए पुनः शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
देहरादून: चारधाम यात्रियों के लिएअच्छी खबर है। मौसम साफ होते ही पुनः रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जिसके बाद यात्री रजिस्ट्रेशन कर आगे रवाना हो सकेंगे. डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम में अब मौसम में सुधार के कारण तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति दी जा रही हैI इधर कपाट खुलने के साथ ही मंगलवार से केदारनाथ धाम में हेली सेवा का संचालन शुरू हो गया है। केदारनाथ हेली सेवा की सात मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है। जल्द ही आगे की यात्रा के लिए टिकटों की…
श्रद्धालुओं के लिए खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केदारनाथ पहुंच पूजा-अर्चना -श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा देहरादून: ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं। रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सेना के बैंड की धुनों के साथ भजन कीर्तन व जय श्री केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर…
सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गो पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास से चारधाम यात्रा मार्गो पर एचपीई कम्पनी के सीएसआर के तहत प्रदान किये जाने वाले 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तथा (हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज) एचपीई के मध्य मानसरोवर यात्रा हेतु कुमांऊ क्षेत्र में 25 हेल्थ एटीएम स्थापित करने के लिए एमओयू भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग कि ओर…
केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली
रुद्रप्रयाग: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली आज गौरीकुंड से प्रस्थान कर केदारनाथ धाम पहुंच चुकी है। रास्ते में पंचमुखी उत्सव डोली का श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया तथा हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी बाबा के उत्सव डोली पर फूल वर्षा की गई । केदारनाथ धाम पहुंचने पर भक्तों ने बाबा की डोली का जयकारों के साथ भारी संख्या में स्वागत किया। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा…
