देहरादून: आईएसबीटी पुलिस ने स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार आईएसबीटी पुलिस महाराणा प्रताप पार्क में संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालत मे टहलता दिखाई दिया। जब पुलिस उससे पूछताछ के लिए उसके पास जाने लगी तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जब उसे हिरासत में…
Year: 2023
कर्जा न देने पर की वृद्धा की हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार
देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हो गया हैं| पुलिस ने पड़ोसी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा पैसों की तंगी के चलते वृद्ध महिला से कर्जा मांगा गया जिसे न देने पर उसने तैश में आकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीती 12 अप्रैल की शाम थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि विंग नं.-1 क्षेत्र में एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में पडी है। पुलिस…
सीएम धामी से की स्विस एजुकेशन ग्रुप के प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट
देहरादून: स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियो रैकनेलो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कीI इस अवसर पर राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण के लिए चर्चा की। धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में यहां के युवाओं में स्किल को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए, यदि स्विटजरलैण्ड से…
प्रेमी ने प्रेमिका के सामने लगाई फांसी
देहरादून: प्रेमिका की बेरुखी से खफा युवक प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया। प्रेमिका पड़ोसियों को बुलाने गई, लेकिन वापस आई तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर सात की है। यहां का रहने वाला शहनवाज पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक प्रेम-प्रसंग चला। बीते दो माह पहले महिला ने बातचीत बंद कर दी।…
गर्मी से मिलेगी राहत,अगले दो दिन कई जिलो में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
देहरादून : उत्तराखंड में लोगों को अब कुछ राहत मिल सकती है | मौसम विभाग ने कई जिलों में बरिश-ओलावृष्टि कि सम्भावना बताते हुए चेतावनी जारी कि है | 18 और 19 अप्रैल को चमोली , उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है | गढ़वाल और कुमाऊ के शेष जनपदों में हल्की बारिश की सम्भावना है | मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि कि सम्भावना है | इसके अलावा उत्तरकाशी , देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार में कंही-कंही 30 से 40…
पत्नी के सर पर हुआ खून सवार, स्टील की रॉड से वार कर पति को सुलाया मौत की नींद
समय रहते इलाज मिलने पर बच सकती थी पति की जान देहरादून: गुस्साई पत्नी ने पति को स्टील की रॉड से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया I डेढ़ बजे से तड़पते हुए शाम साढ़े सात बजे तक पति का शव सीडियों में पड़ा रहा I हत्यारोपित पत्नी गीता भनवाल ने पुलिस को बताया कि दोपहर में 10 वर्षीय बेटा दिव्यांशु स्कूल गया था और वह घर पर अकेली थी। करीब एक बजे पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। कपड़े उतारकर उसके करीब आने का प्रयास करने लगा।…
सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने की बैठक
देहरादून: उत्तर प्रदेश में हुए अतीक-अशरफ घटनाक्रम के बाद प्रदेश में पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी बीच इंटेलीजेंस ने भी सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की। लॉ एंड ऑर्डर एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रमों में एक्सेस कंट्रोल (सीमित प्रवेश) करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। डीजीपी ने…
मुख्य सचिव ने की पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत राज्य के 25 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में हासिल करने के निर्देश दिए। सोमवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक वेंडर्स को प्रोत्साहित करने के लिए योजना का प्रचार प्रसार किया जाए। क्षेत्रों में कैंप आयोजित कर प्रलेखन आदि का कार्य पूरा कराया जाए। मुख्य सचिव ने एसएलबीसी…
छह महीने पहले बनी पुलिया टूटी, निरीक्षण को पहुंची टीम
रुद्रपुर: काशीपुर बाईपास रोड पर गुरूनानक इंटर कालेज के सामने छह माह पूर्व बनायी गयी पुलिया टूट गई I सूचना मिलने पर मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया और मामले की जांच के आदेश दिये। उन्होंने साथ ही ठेकेदार को अपने खर्च पर पुनरू पुलिया का निर्माण करने के आदेश भी दिये। गुरूनानक इंटर कालेज के सामने छह माह पूर्व जल निकासी को सुचारू कराने के लिए नगर निगम द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया था। उक्त पुलिया छह…
यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और काला बाजारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। साथ ही, काला…
