देहरादून: ऑनलाइन दारोगा भर्ती गड़बड़ी मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दारोगा भर्ती मामले में आयोग की ओर से परीक्षा करवाने के लिए ठेका दिया गया था। इसमें कुछ आरोपियों ने मिलकर हरिद्वार के स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी को हायर कर दिया। पेपर के दौरान इस इंस्टीट्यूट में गड़बड़ी सामने आई थी। इसी इंस्टिट्यूट से संबंधित चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया…
Year: 2023
धार्मिक गुरु से मारपीट के आरोप में कोतवाली का किया घेराव
हल्द्वानी: भोटिया पड़ाव क्षेत्र में देर शाम एक धार्मिक गुरु से मारपीट का आरोप लगाकर एक पक्ष ने कोतवाली का घेराव कर दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। देर रात आक्रोशित लोगों की तहरीर पर मनोज भट्ट समेत 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम भोटियापड़ाव झंडे वाले पार्क के सामने गली के भवन में धार्मिक गतिविधि चल रही थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस…
मौसमः ऊंची पहाडियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में छाए बादल
देहरादून : मंगलवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, तड़के यमुनोत्री धाम समेत आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि निचलते क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में ठंडी हवाएं चलने से ठंड फिर लौट आई है। मौसम की बेरुखी के चलते चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करना भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। केदारनाथ धाम में भी बीते कई दिनों से लगातार रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में सोमवार को हल्की बर्फबारी…
उत्तराखण्ड का लाल पूर्वी लद्दाख में शहीद
देहरादून : उत्तराखण्ड हमेशा से रणबांकुरो की भूमि रही है। यहां के रणबांकुरो ने समय-समय भारत मां की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। इसलिए उत्तराखंड को सैन्य भूमि भी कहा जाता है। अब उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर नॉर्दर्न सब सेक्टर में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। शहीद होने की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी देते हुए एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कमांडेंट टीकम सिंह नेगी स्पेशल मिशन पर थे।…
आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है : मुख्य सचिव
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के पीएमएचएस चिकित्सा अधिकारीयों के लिए आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य सचिव ने आयुर्वेद पद्धति के महत्त्व पर विषेश बल देते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही आयुर्वेद द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर आम जनमानस को चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है। …
खुद को टेजरी आफिसर बताकर रिटायर्ट चिकित्सक से लाखों की साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: खुद को ट्रेजरी आफिसर बताकर रिटायर्ट चिकित्सक से 10 लाख पचास हजार की साईबर ठगी करने के आरोपी को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साईबर ठग को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि हल्द्वानी, जनपद नैनीताल निवासी रिटायर्ड चिकित्सक हरीश लाल ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात कालर व्यक्ति ने स्वयं को ट्रेजरी आफिसर बताकर उनके पेंशन देयकों के भुगतान के नाम पर कुल रू0 10,50,000 की धोखाधड़ी की है। पुलिस…
मुख्य सचिव ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान उहोने आयुर्वेद पद्धति के महत्त्व पर विषेश बल देते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही आयुर्वेद ने चिकित्सा सुविधा दी है। आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर आम जनमानस को चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है। सोमवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग…
झांसे में लेकर व्यक्ति से ठगे एक लाख रुपए
हल्द्वानी: ठगों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर एक लाख रुपए की ठगी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। पुलिस को सौंपी तहरीर में शंकर राम (पुत्र गंगा राम निवासी ग्राम हरिपुर शिवदत्त, अर्जुनपुर, गोरापड़ाव) ने बताया कि उसे बीते दिवस एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कहा कि वह उसका दोस्त बोल रहा है। उसे अपनी पत्नी को कुछ पैसे भेजने हैं, लेकिन उसके फोन से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे। वह उसकी पत्नी के नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दे।…
ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग: पीएम मोदी को मिला प्रथम स्थान, सीएम ने दी शुभकामनाएं
देहरादून: ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रथम स्थान मिला हैं| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी विश्व नेताओं की यह 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग दर्शाती है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम समूचे विश्व में लहरा रहा है।
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं व पूंजीगत परियोजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही सीएम ने राज्य को G-20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया| सीएम ने कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सीएम धामी ने…
