25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

देहरादून: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई हैI 25 अप्रैल मंगलवार को केदार धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुलेंगे। इससे पहले दिन 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल शुक्रवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम हेतु प्रस्थान करेगी तथा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। महाशिवरात्रि के पवन पर्व के अवसर पर पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचाग गणना के पश्चात विधि-विधान से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पंचगाई हक-हकूकधारियों सहित केदारनाथ तीर्थ…

बारात बनी जंग का मैदान, बैंड वाले और बारातियों के बीच छिड़ा विवाद

देहरादून: गांव में बरातियों ने बैंड वाले को डांस करने के लिए रुकने के लिए कहा जिसपर विवाद छिड़ गया I बारातियों की बात न मानने पर उन्होंने बैंड वाले के साथ अभद्रता कर दी I जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हुन्गामम हुआ घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र के ग्राम डाडापटटी निवासी एक ग्रामीण के बेटे की बारात क्षेत्र के ही ग्राम अकबरपुर कालसो मे एक ग्रामीण के यहाँ गई थी। जैसे ही बराती गांव में बरद्वारी कर रहे थे तो इसी बीच एक बराती और बैंड बजाने वाले के बीच किसी…

गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत एक घायल

देहरादून: महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया । जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली हरिद्वार हाईवे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के जा रही श्रद्धालुओं की कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू और…

परिवार नियोजन कार्यक्रम में महिला नसबंदी का 98 % का टारगेट हुआ पूरा

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया गया I जिसके तहत 288 महिला नसबंदी शिविर आयोजित किये गये I शिविरों में 288 केसों के सापेक्ष 281 महिला नसबंदी केस करते हुए 98 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जनपद के 75 हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर व उपकेंद्र स्तर पर सास-बहू पति सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर व उपकेंद्रों के…

चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

देहरादून: एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई खुलासे किए थे। जिसके बाद वह लगातार विवादों में बने हुए थे। अब उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। चेतन शर्मा ने अपने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, चीफ सेलेक्टर चेतन ने कई विवादित दावे किए थे। बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट में रहते हुए किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी को…

पौड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी संकल्पबद्ध, लोगों से किया वादा करेंगे पूरा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 फरवरी को पौड़ी के सर्वागीण विकास के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सम्बन्धित अधिकारियों से कार्ययोजना प्राप्त करने के निर्देश भी दिए है I मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दिए है कि पौड़ी के सर्वागीण विकास और इसके गौरव को पुनःस्थापित करने के लिए सचिव कार्मिक, जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव तथा आयुक्त गढ़वाल मण्डल से उनके स्तर पर उन्हें दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई कार्ययोजना…

सुप्रीम कोर्ट करेगी अनुच्छेद-370 रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर विचार

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर विचार करने का फैसला किया हैं| वरिष्ठ अधिवक्ता राजू रामचंद्रन ने इसकी मांग की थी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मामले पर फैसला लेने की बात कही। चीफ जस्टिस के फैसला लेने की बात पर अधिवक्ता राजू रामचंद्रन ने कहा कि इस मामले में दिसंबर 2022 में भी मांग की गई थी। इसपर फिर से चीफ जस्टिस ने कहा, ‘हम विचार करेंगे और एक तारीख…

मैजिक चालक से हुआ प्यार, प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

देहरादून: विकासनगर पुलिस ने विगत 13 फरवरी को युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की पत्नी ने अवैध संबधो के चलते अपने प्रेमी व उसके मित्र के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी सहित उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को इन्द्रा देवी पत्नी सन्तराम निवासी ग्राम रताड पो0 बजऊ तहसील कालसी एहाल विकासनगर में अपने पति की पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर…

मुख्य सचिव ने पिरूल के क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्यमियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पिरूल से आजीविका सृजन, वैकल्पिक ईंधन आदि के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक विभिन्न उद्यमियों के साथ विचार विमर्श कर पिरूल से निर्मित अन्य उत्पादों और उपयोगों के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान मुख्य सचिव ने वन विभाग को पिरूल कलेक्शन कर रहे स्वयं सहायता समूहों को नियमित भुगतान के लिए व्यवस्था सुनिश्चित किए जाते हुए एक कॉर्पस फंड बनाए जाने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने उद्यमियों को शुरूआती सहायता प्रदान किए जाने के लिए पहले 5 सालों में उद्यमियों द्वारा…

मुख्य सचिव ने मोबाइल हेल्थ सुविधाएं और टेलीमेडिसिन के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ वैन और टेलीमेडिसिन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए मोबाइल हेल्थ सुविधाएं और टेलीमेडिसिन को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मोबाइल हेल्थ और टेलीमेडिसिन सुविधाओं के लिए 100 प्रतिशत सैचुरेशन प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल वैन सुविधा के क्षेत्र में एनएचएम,…