सीएम धामी ने गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित किया। एनसीसी कैडे्टस को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे एनसीसी कैडे्टस के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखण्ड की झांकी मानसखण्ड को प्रथम स्थान मिलना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिये यह गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कैडेट् अंजलि नेगी, कैडेट् प्रिया पाण्डेय, कैडेट् आरती सिंह (घुड़सवारी में कांस्य पदक), कैडेट् यश पाण्डेय (बैण्ड…

सीएम धामी ने पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे | इस ब्दौरण उन्होंने मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली | मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की |

रीना जोशी ने छिरकिला डैम व धौलीगंगा पावर स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने छिरकिला डैम व धौलीगंगा पावर स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचपीसी के अधिकारियों से विद्युत उत्पादन कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम दिवेश शासनी भी उपस्थित रहें।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में पंचकर्मा केंद्रों को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आयुष विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में पंचकर्मा केन्द्रों को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में बैठक की। शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि यह प्रदेश में आयुर्वेद को मजबूती दिए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए आयुर्वेद में पंचकर्मा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश और देहरादून में विश्वस्तरीय पंचकर्मा केन्द्र बनाए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के डॉक्टर्स सहित 100 प्रतिशत स्टाफ को प्रशिक्षण कराया जाए। डॉक्टर्स को प्रशिक्षण के…

मुख्य सचिव ने प्रदेश की नदियों को बचाए जाने और चेक डैम बनाए जाने के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में प्रदेश की नदियों को बचाए जाने और चेक डैम बनाए जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए| शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की नदियों के पुनरोद्धार के लिए प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। पूरे प्रदेश को नदियों को बचाने के लिए प्राधिकरण बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने जनपद स्तरीय और राज्य स्तरीय प्राधिकरण बनाए जाने के निर्देश…

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री वैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने माँगा केंद्र सरकार से जवाब

देहरादून : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से बीबीसी डॉक्यूमेंट्री वैन क्वेश्चन को प्रतिबंध करने का तीन हफ्तों में केंद्र सरकार से जबाब मांग है| सुप्रीम कोट ने सरकार से इससे संबंधित जुड़े प्रासगिक रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा है|सुप्रीम कोर्ट मामले कि सुनवाई आने वाले अप्रैल मे करेगी | सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को सेंसर करने से रोकने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से तीन हफ्तों में…

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने हिलाई गौतम अदाणी की नीव, दुनिया के 20 अमीरों की लिस्ट से हुए बाहर

देहरादून: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी आजकल सुर्ख़ियों में बने हुए है I जहां कुछ समय पहले तक वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज थे अब वे टॉप 20 में भी नहीं है। यह सब बदलाव हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से आया है I हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से अब तक दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी की नेट वर्थ को बड़ा झटका लगा है। ब्लूमबर्ग की बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी टॉप 20 अमीरों लिस्ट से बाहर होकर फिलहाल 22वें नंबर पर…

जिलाधिकारी ने थल में किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने थल में रामगंगा नदी पर घाट क्षेत्र, बाजार क्षेत्र आदि का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया I उन्होंने साथ ही जिला पंचायत के अधिकारियों को थल में स्थित घाट क्षेत्र व बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए I इस दौरान जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान और मंडी समिति क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया I क्षेत्र के लोगों ने रामलीला मैदान में स्टेडियम के निर्माण एवं मंडी समिति क्षेत्र में बड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग जिलाधिकारी…

आपदा प्रबंधन विभाग ने की किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरें ना फैलाने की अपील

देहरादून: उत्तराखंड के चार जनपदों में 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमस्खलन (एवलांच) की सम्भावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बयान जारी किया हैं| उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि डीजीआरई चंडीगढ़ द्वारा क्षेत्र विशेष की बर्फबारी,मौसम आदि की रेगुलर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाती है तथा उक्त तथ्यों के आधार पर दैनिक चेतावनी जारी की जाती है | इस संबंध में अपील की गई है कि किसी प्रकार की अफवाहें या भ्रामक खबरें ना फैलाएं जाए | बता दें, इस चार जनपदों में चमोली, पिथौरागढ़,…

प्रदेश के पहाड़ी जिलों में एवलांच का अलर्ट जारी, मैदानी इलाके में बढ़ सकता है तापमान

देहरादून: प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है I लोगों को कड़ाके की ठण्ड से राहत मिली है I इस बीच डिफेंस जियोइंफार्मेटिक रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (डीजीआरआईI) चंड़ीगढ़ ने हिमालयी क्षेत्रों में एवलांच की आशंका जताई है। जिसके आधार पर राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र ने चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में अलर्ट जारी किया गया है। चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमस्खलन की आशंका है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, चार जिलों के 3000 मीटर से ऊपर के इलाकों में हल्की…