बजट में कुछ खास, मिडिल क्लास को सात लाख की सालाना आय पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

देहरादून: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को देश का आम बजट पेश किया। बजट में इस बार कुछ खास ऐलान हुआ है जिससे देश के आम आदमी के चेहरे खिल उठे है I वित्त मंत्री ने एलान किया कि सात लाख तक सालाना कमाने वालों को कोई कर नहीं देना होगा। इसकी घोषणा होते ही सांसद मेज थपथपाकर वित्त मंत्री का धन्यवाद करते दिखे। वहीं, इसके साथ ही टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है। नए टैक्स स्लैब के मुताबिक, तीन लाख तक की सालाना आय वाले कर्मियों को टैक्स…

वजीर हत्याकांड: पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून: पुलिस ने पूर्व एमएलसी टीएस वजीर हत्याकांड की साजिश रचने और हत्या में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुदर्शन सिंह वजीर, हरजिंदर सिंह रैना और जगपाल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक उन्होंने त्रिलोचन सिंह वजीर की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद शव बाथरूम में रख दिया था और वह एक-एक करके दिल्ली वाले घर से निकलकर फरार हो गए थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हत्या…

वृद्धावस्था पेंशन के रुपये ना देने पर बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट

देहरादून: वृद्धावस्था पेंशन के रुपये नहीं देने पर बेटे के सर पर खून सवार हो गया I बेटे ने बेरहमी से मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के लम्कीचुहा नगरपालिका में वृद्धावस्था पेंशन के रुपये नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। लम्कीचुहा नगरपालिका के वार्ड नंबर छह निवासी राम थारु 40 वर्ष ने अपनी मां लगनी देवी 71 वर्ष को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन मांगी। लगनी देवी ने घर के खर्च के लिए…

जोशीमठ भू धंसाव: अपर मुख्य सचिव की अपील, जनमानस की सहायता के लिए करें अंशदान

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा उत्तराखण्ड शासन के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण से जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जनमानस की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने की अपील की है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित पत्र में अपेक्षा की है| उन्होंने पत्र में लिखा कि वर्तमान में जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से आम जनमानस का जीवन प्रभावित हुआ है। आपदा…

उत्तराखंड की झांकी को मिला प्रथम स्थान, किया गया पुरस्कृत

देहरादून: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गयी उत्तराखण्ड की “मानसखण्ड” झांकी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राज्य की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान भी इस मौक़े पर मौजूद रहें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश विदेश के लोग मानसखण्ड के साथ ही उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति से भी परिचित होंगे। मुख्यमंत्री…

मुख्य सचिव ने की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की प्रगति की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आयुष विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में आयुष एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही, उत्तराखण्ड प्राकृतिक रूप से अत्यधिक समृद्ध राज्य है, यहां का वातावरण भी आयुष को बढ़ावा दिए जाने के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद को अपनाकर हम अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं। मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्य…

फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान

देहरादून : सभी दर्शक ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आखिरकार आज लोगों की उत्सुकता को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। फिल्म 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों मे रिलीज़ होगी। भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने साल 2022 में सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। बेहतरीन स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के दिलों में इसके दूसरे पार्ट के लिए…

वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 

देहरादून: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया I आंकड़ों के मुताबिक विकास दर कम रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन इसके बावजूद भारत विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं वाले प्रमुख देशों में शामिल रहेगा I दुनियाभर में चल रहे मंदी के दौर के बीच भारत की आर्थिक विकास दर अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में 6.5% बनी रहेगी। हालांकि, यह मौजूदा वित्त वर्ष के 7% और पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 के 8.7% के आंकड़े से कम है। आर्थिक सर्वेक्षण…

राष्ट्रपति ने दोनों सदनों को किया संबोधित, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

देहरादून: मंगलवार को संसद का बजट सत्र पेश किया गया I राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को संबोधित किया।  इस दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार के लगभग 9…

विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

देहरादून: अब विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की राजधानी I मुख्यमंत्री वाईएएस जगन मोहन रेड्डी ने इस बात का ऐलान किया है I हैदराबाद को 10 साल के लिए ही तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा राजधानी घोषित किया गया था। जिसके बाद अब विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाया जायेगा I