पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलों में की छापे मारी

देहरादून: लक्सर कोतवाली पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलों में छापे मारी की| इस दौरान उन्होंने अवैध शराब बनाने की भट्ठी समेत उपकरण व 10 हजार लीटर लाहन बरामद की। इसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मंगलवार को लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनमोहन सिंह और पीआरडी के जवान लोकेश कुमार ने डेरा कलाल गांव के जंगल व नालों में ड्रोन कैमरे की मदद से छापा मारा। इस दौरान उन्होंने कच्ची शराब बनाने के लिए…

27 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से संवाद

देहरादून: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया से वार्ता की I उन्होंने इस दौरान जानकारी दी कि 27 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद करेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से वार्ता की I इस दौरान उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली से छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 09 से 12वीं कक्षा तक के…

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, तैयारियों में जुटी शासन

जोशीमठ: मौसम विभाग ने जोशीमठ क्षेत्र में 23 से 27 जनवरी के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसको देखते हुए शासन प्रशासन अपने तैयारियों में जुट गया है। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं। जबकि अभी तक 849 घरों में दरार आ चुकी है। राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगाें को ठहराया गया है। जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग…

उद्योगपति विंडलास केस को लेकर सीबीआई ने की छापेमारी

देहरादून: सीबीआई ने देहरादून के कई इलाकों में छापेमारी की| सीबीआई की यह छापेमारी उद्योगपति सुधीर विंडलास के प्रकरण से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने मामले में चार मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमे अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने ही सुधीर विंडलाज के खिलाफ तीन मुकदमें सीबीआई को ट्रांसफर किए थे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस का किया आयोजन

रुद्रप्रयाग: उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। बता दें, क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके निर्देश दिए थे| आयोजित तहसील दिवस में कोट बांगर प्रधान संगठन द्वारा…

आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत

देहरादून: टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास एक ऑल्‍टो कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई । यह हादसा ग्राम सलडोगी के पास हुआ। सूचना पाकर एसडीआरएफ ढालवाला घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। सभी कार सवार आगराखल से सलडोगी गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई…

ट्रेन में गांजा तस्करी कर रही युवती गिरफ्तार, 7 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद

देहरादून: मध्य प्रदेश में गांजा तस्करों के अलग ढंग से तस्करी करने का मामला सामने आया है I फोर व्हीलर वाहन के बाद अब ट्रेन से भी गांजे की तस्करी करना तस्करों ने शुरू कर दिया है। हाल ही में रेलवे पुलिस ने एक युवती को इस मामले में गिरफ्तार किया है I बताया जा रहा है कि युवती उड़ीसा के संबलपुर से जबलपुर गांजे की तस्करी कर रही थी, जिसके कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। आरोपी युवती यात्री ट्रेन दुर्ग अजमेर…

पलायन को रोकने व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

नैनीताल: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संस्था के प्रबन्धक व पर्यटन विभाग के साथ ग्रामीण स्तर पर पलायन को रोकने व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला कार्यालय में 13 डिस्ट्रीक, 13 डेस्टिनेंशन योजना के अंतर्गत मुक्तेश्वर हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन व भालूगाड़ में गॉधी अनाशक्ति आश्रम संग्रहालय को विकसित करने के संबंध में बैठक की| जिलाधिकारी के अनुसार पुराने पुलिस थाना भवन में हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन हेतु सील बन्द लिफाफे समिति के सम्मुख टेंडर प्रस्तुत किये थे जिसमें सबसे अधिकतम रूपये चार…

अल्मोड़ा पुलिस का मानवता का मिशन हुआ सफल, मुम्बई से सकुशल अल्मोड़ा पहुँची अम्मा

देहरादून: अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़कों पर बुरी हालत में भटक रही थी और कुमाऊंनी में बात करते हुए अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों का नाम भी ले रही थी I महिला का कहना था कि उसका बेटा और बेटी भी अल्मोड़ा में रहते है I एक आदमी ने इसका विडियो अपने फेसबुक में डाला जिसके बाद ये विडियो वायरल हो गया I विडियो वायरल होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया…

महिला की करंट लगने से हुई मौत

देहरादून: कोटद्वार में मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला का बिजली के तार से करंट लग गया| ग्रामीण आनन-फानन महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां महिला की मृत्यु हो गयी। इस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।  जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। भाबर क्षेत्र की कलालघाटी की रहने वाली गीता देवी(53) जंगल गई थी। चारा पत्ती तोड़ने के दौरान महिला वहां लटके बिजली के तार की चपेट में आ गई। परिजनों का…