धोनी और कोहली की बच्चियों पर अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज,ट्विटर अकाउंट की जांच शुरू

देहरादून: दिल्ली पुलिस ने पूर्व भारतीय किक्रेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली और रोहित शर्मा की बच्चियों पर हुई अभद्र टिप्पणी मामले में एफआईआर दर्ज कर लीI पुलिस ने धमकी देने वाले ट्विटर अकाउंट की जांच शुरू कर दी और साथ ही नोटिस जारी कियाI सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद यूनिट ऑफ स्पेशल सेल द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली है।…

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में बनने वाले अन्तरराज्यीय बस अड्डे की भूमि का किया निरीक्षण

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को टनकपुर में बनने वाले आइएसबीटी टर्मिनल की भूमि का निरीक्षण किया। परिवहन निगम की 106 बीघा भूमि पर 56 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भूमि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चम्पावत को आईएसबीटी के खूबसूरत तरीके से निर्माण कराए जाने और उसमे श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निर्माण निगम द्वारा आयोजित डीपीआर और नक्शे को विस्तार से देखते हुए जिलाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने…

जोशीमठ भू-धंसाव: आपदा प्रबंधन सचिव ने अधिकारियों को मकानों मे पड़ी दरारों की निरंतर मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

देहरादून: आपदा प्रबंधन सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भू-वैज्ञानिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे | आपदा प्रबंधन सचिव ने औली रोपवे तथा शंकराचार्य मठ के निकट के क्षेत्र तथा घरों में पड़ी दरारों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को मकानों मे पड़ी दरारों तथा भू-धंसाव के पैटर्न रूट की निरंतर मॉनिटरिंग की जाने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने औली रोपवे के टावर पर दरारों की मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए | डॉ सिन्हा…

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और राज्यपाल के बीच टकरार, प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे केजरीवाल

देहरादून: राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। जिसके चलते अरविंद केजरीवाल सड़क पर प्रदर्शन करने निकल पड़े है I सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर देश के सुप्रीम कोर्ट को न मानने का आरोप लगाया। साथ ही वह शिक्षकों की ट्रेनिंग के मुद्दे को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने उतर पड़े हैं। उन्होंने कहा कि एलजी शिक्षकों को फिनलैंड जाने से रोक रहे…

प्रदेश में बनेगा देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की| इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है। कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जा चुका है। इस कानून में अपराधियों को आजीवन सजा का प्राविधान किया जा रहा है। साथ ही संपत्ति भी जब्त की जाएगी। जो अभ्यर्थी इसमें लिप्त पाए जायेंगे उन्हे 10 साल तक किसी भी परीक्षा में बैठने…

अजय भट्ट ने जोशीमठ भेजी राहत सामग्री,बोले पूरा देश है पीड़ितों के साथ खड़ा

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए राहत हेतु खाद्य रसद सामग्री के साथ कपड़े और कंबल से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर हल्द्वानी से रवाना किया। साथ ही उन्होंने अपने बयान के माध्यम से जोशीमठ के प्रभावितों को संदेश दिया कि इस संकट की घड़ी में पूरा देश आपके साथ खड़ा है, कहा देश और दुनिया जोशीमठ की मदद करना चाहती हैI खाद्य रसद सामग्री के ट्रक रवाना करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जोशीमठ के प्रशासन और…

मकर संक्रांति के अवसर पर सीएम धामी हुए माँ शारदा की संध्याकालीन आरती में शामिल

चम्पावत: जनपद चम्पावत के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम को टनकपुर के शारदा घाट पर मां शारदा की आरती कर प्रदेश के शुख और शांति की कामना की। इस दौरान टनकपुर शारदा घाट को हरिद्वार के हरकी पौड़ी की तर्ज पर विकसित करने के क्रम में संध्याकालीन आरती का आयोजन किया गया। संध्याकालीन आरती को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा की नियमित आरती से जिले को धार्मिक पर्यटन में काफी प्रसिद्धि मिलेगी। उन्होंने कहा कि शारदा मैय्या की पावन भूमि पर मकर सक्रांति,…

राज्य मंत्री अजय भट्ट ने माता जिया रानी से की जोशीमठ की रक्षा के लिए प्रार्थना

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व के अवसर पर रानीबाग चित्रशीला घाट स्थित माता जिया रानी गुफा के दर्शन किए। साथ ही कत्यूरी वंशजों की कुलदेवी जिया रानी को चुनरी चढ़ाकर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। और जोशीमठ की रक्षा के लिए प्रार्थना की। रविवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट प्रातः रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पहुंचे। जहां उन्होंने कत्यूरी राजवंश की कुलदेवी जिया रानी की गुफा के दर्शन किए साथ ही। देव डागरो द्वारा रात भर…

जिलाधिकारी सोनिका ने दिए निर्देश, बर्फबारी वाले स्थानों पर रखें व्यवस्था चाक चौबंद

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों में चिन्हित किए गए मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चुना नमक आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चकराता में ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। सभी मार्ग यातायात हेतु खुले हुए है। इसी प्रकार कोटी कनासर से लोखड़ी में 707ए0 त्यूनी चकराता मोटर मार्ग किमी 33 से 62 में बर्फबारी के कारण बंद थे मार्ग पर 03 जेसीबी तथा स्नोकटर के माध्यम से खोल…

सशस्त्र बल के जवानों के साहस से हमारे नागरिक करते हैं सुरक्षित महसूस: राजनाथ

देहरादून: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढावा देने के लिए ‘सॉल ऑफ स्टील’ अल्पाइन चैलेंज का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चमोली जनपद के नीती गांव के लिए 460 किलोमीटर लंबी कार रैली ‘रोड़ टू द एंड’ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वहीं उन्होंने शनिवार को जसवंत ग्राउण्ड में आयोजित 7वां सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान उत्तराखंड…