देहरादून: अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी 15 जनवरी को बरेली क्लब में क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डिवाइन हीलिंग क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगीI इसके साथ टूर्नामेंट में बरेली क्लब, स्पोर्ट्स स्टेडियम, एसआरएमएस एकेडमी और गंगाशील एकेडमी की टीमें और लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और आगरा की टीमें भी खेलेंगीI कोच मनीष सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट लीग के आधार पर खेला जाएगा। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम को तीन लीग मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। वह अंकों के आधार पर ग्रुप की टॉप टीम के बीच…
Year: 2023
जोशीमठ भूधंसाव: इसरो ने जारी की रिपोर्ट, पूरी घाटी पर मंडरा रहा है खतरा
देहरादून: जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर इसरो की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में जोशीमठ के भूधंसाव की स्थिति की जानकारी दी गयी है साथ ही इससे जुड़ी सैटेलाइट इमेज भी जारी की गयी है I इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की ओर से सैटेलाइट इमेज जारी की गई। जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि जोशीमठ शहर 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 5.4 सेमी नीचे धंसा है। इसरो की रिपोर्ट बताती है कि मिट्टी धंसने से जोशीमठ में आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर भी प्रभावित हुआ…
फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा महंगा, महिला ने गंवाए 22 लाख रुपये
देहरादून: महाराष्ट्र के ठाणे में एक 36 वर्षीय महिला के साथ 22.67 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया, महिला से यह ठगी उसके एक फेसबुक फ्रेंड ने की। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला को एक शख्स ने फरवरी, 2022 में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद दोनों के बीच में नियमित रूप से चैटिंग होने लगीI पुलिस ने बताया एक दिन व्यक्ति ने महिला से अपनी माँ का इलाज के लिए पैसे मांगेI जिसके बाद धीरे-धीरे करके…
उत्तरकाशी में देर रात महसूस किये गये भूकंप के झटके
देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये I हालांकि इससे इसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है I गुरुवार देर रात करीब 2:12 मिनट पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किये गये I भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के अनुसार जनपद की किसी भी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
शिरडी जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 की मौत
देहरादून: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गयी| हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी| हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के…
हमेशा गुरू और गरीब के प्रति समर्पित रहे स्वामी विवेकानन्द: कैबिनेट मंत्री
हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल के नये दन्त चिकित्सा विभाग, अस्पताल के प्रयोगशाला में लगी नई जैव रसायन मशीन का उद्घाटन किया| साथ ही स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास के माध्यम से हम इस दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में जगह-जगह स्वच्छता केे कार्यक्रम आयोजित करके भी मना रहे हैं। स्वामी विवेकानन्द का जिक्र करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि…
पटवारी पेपर लीक : युवाओं में आक्रोश, कांग्रेस ने कराया सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी लिखित परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद युवाओं में गुस्सा है। शुक्रवार को पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामले सामने आया I जिसके बाद विपक्षियों ने युवाओं के साथ मिलकर सरकार के विरोध में मोर्चा खोल दिया। राजधानी देहरादून में इसके विरोध में लैंसडाउन चौक के समक्ष आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर महानगर युवा कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा…
जोशीमठ भू धंसाव: अपर जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को रसद सामग्री पहुंचने वाले वाहनों को दिखाई हरी झंडी
देहरादून: अपर जिलाधिकारी वित्त के. के. मिश्रा ने जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून से जोशीमठ भूधसाव क्षेत्र के विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंदो को रसद सामग्री पहुंचने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें, जिला प्रशासन देहरादून विस्तापित परिवारों एवं जरूरतमंदो वाहन द्वारा राहत सामग्री में 860 कंबल, 250 राशन किट, 14 बॉडीकेयर बॉक्स (थर्मलस) जनपद चमोली भेजे गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे भी जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदो को रसद सामग्री प्रेषित की जाएगी। जिला प्रशासन देहरादून जरूरतमदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
पटवारी पेपर लीक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी को लेखपाल लिखित परीक्षा कराई थी| परीक्षा से पहले ही पेपर लीक कर दिया गया| इस मामले में अनुभाग अधिकारी व उसकी पत्नी सहित सात आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया| एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से यह मुकदमा दर्ज कराया गया| इस पूरे मामले की जांच एसटीएफ ही करेगी। प्रदेश में 498 केंद्रों पर कराई गयी लेखपाल की लिखित परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया| इस मामले में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने…
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला योजना 2022-23 की समीक्षा बैठक
पिथौरागढ़: मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने विकास भवन सभागार में जिला योजना 2022-23 की समीक्षा बैठक की| मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला योजना 2022-23 के अंतर्गत अवमुक्त धनराशि के व्यय में तेजी लायी जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले मार्च के महीने तक जिला योजना के अंतर्गत अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग कर लिया जाय। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य, एडीएसटीओ गणेश चन्द्र सहित अन्य संबंधित विभागों के…
