जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावितों को बाजार रेट पर दिया जाएगा मुआवजा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए दिया एक माह का वेतन, प्रभावित क्षेत्र में मकानों के ध्वस्तीकरण किये जाने की अफवाह पर ध्यान न देने को लेकर की अपील, कहा मकानों के ध्वस्तीकरण की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, बोले प्रभावित क्षेत्र में खर्चे का पूरा आकलन कर दी जाएगी सहायता राशि, प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर दी जा रही है 1.5 लाख रूपये की अंतरिम सहायता देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर प्रभावितों को राहत एवंम मदद के संबंध में बयान…

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने किया स्मृति विकास मेले का शुभारंभ

टिहरी: कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कीर्तिंनगर में अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर काबीना मंत्री ने नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में 283.39 लाख की लागत से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण स्थल का लोकार्पण भी किया। वहीं नगर पंचायत कीर्तिनगर के लिए अटल सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 40 लाख रूपये देने की घोषणा की । इस मौके पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, अध्यक्ष नगर पंचायत कीर्तिनगर…

रोहित शर्मा के खेल से असहमत है भारत का पूर्व बल्लेबाज

देहरादून: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा द्वारा अपील वापस लेने के निर्णय पर भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने असहमति जताई है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट के इस फैसले पर किसी खिलाड़ी का नहीं बल्कि पूरे टीम का स्टैंड एक ही होना चाहिए। रोहित शर्मा के फैसले को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि आपको बतौर टीम इस बारे में सोचना चाहिए कि इसे में जो फैसला लेना है, उस पर पूरी टीम की एक ही फिलॉसफी…

जोशीमठ भू-धंसाव: मुआवजे को लेकर लोगों ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- राहत के नाम पर दर्द क्यों?

देहरादून: जोशीमठ में भू-धंसाव से लगातार घरों में दरारें पड़ रही है। इस बीच जोशमीठ में प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों की मुआवजे को लेकर बैठक हुई| बैठक में प्रशासन ने प्रभावितों परिवारों को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की| जिसमें 50 हजार रुपये घर शिफ्ट करने और 1 लाख रुपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है जो कि बाद में समायोजित किया जाएगा। लेकिन प्रभावितों ने इससे इनकार कर दिया। लोगों में सरकार द्वारा तय कम मुआवजे को लेकर आक्रोश है। प्रभावितों ने आरोप लगाया…

सचिव मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आपदा राहत कार्यों की जानकारी दी

देहरादून: सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रेस वार्ता करते हुए जोशीमठ आपदा की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटक गए है उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नही तोडा जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन…

ड्रग्स के विरद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,डेढ़ किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

-बरामद चरस की कीमत लगभग साढे सात लाख -व्हाटसप काल कर करते थे चरस की सप्लाई देहरादून: ड्रग्स के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत राजधानी देहरादून के रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है| पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है तस्करों से बरामद चरस कि कीमत लगभग साढ़े सात लाख बताई जा रही है| गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पुलिस ने संबधित धारावों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| उत्तराखंड पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के सेवन व तस्करी…

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023: नाटू नाटू ने जीता बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड

देहरादून: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ ने बड़ी कामयाबी हासिल की है| मूवी के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ को इस इंटरनेशनल अवॉर्ड्स समारोह में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के अवॉर्ड से नवाजा गया है| सोशल मीडिया पर हर कोई ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग की सफलता का जश्न मना रहा है और अपने रिएक्शन दे रहा है| ऐसे में ‘आरआरआर’ के सुपरस्टार राम चरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर अपनी ख़ुशी जाहिर की हैं| राम चरण ने अपनी, सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, डायरेक्टर एस एस राजामौली और नाटू…

ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल, 40 मिनट में दून से उत्तरकाशी पहुंची वैक्सीन

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सुदूर इलाकों में समय पर दवा, वैक्सीन पहुंचाने के लिए ड्रोन तकनीक का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने ड्रोन की मदद से देहरादून से सीमांत जनपद उत्तरकाशी तक महज 40 मिनट में वैक्सीन पहुंचाई है। प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ड्रोन से डिप्थीरिया टिटनेस (डीपीटी) व पेंटा की 400 खुराक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाई है। उन्होंने आगे बताया कि सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर…

सीएम धामी ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की| बैठक के दौरान उन्होंने चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाने की बात कही। साथ ही गन्ना किसानों का भुगतान समय पर हो जाए, यह भी सुनिश्चित किये जाने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि जो चीनी मिलें लगातार घाटे में चल रही हैं, इनके कारणों का विश्लेषण किया जाए। गन्ने की हाई वैराइटी के उत्पादन पर अधिक फोकस किया जाए। चीनी मिलें अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं…

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिया गया पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

हर‍ि‍द्वार: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत हरिद्वार के बीएचईएल स्थित सेक्टर 5 के कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में पंचायतप्रतिनिधियों व कार्मिकों को ग्राम पंचायत विकास योजना ( जी.पी.डी.पी) के बारे में जानकारी दी गई| दो द‍िवसीय कार्यशाला में रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार एवं देहरादून जनपद के जनप्रत‍िन‍िध‍ियों ने मौजूदगी दर्ज कराई| इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचातीराज के कार्मिकों को ई सुविधा के संबंध में जानकारी भी दी गई| साथ ही, कार्य के दौरान…