जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 113 शिकायतें प्राप्त हुए। जिनमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण शस्त्र लाइसेंस बनवाने, अवैध वर्कशाॅप संचालित करने, सीवर लाइन में कनेक्शन दिलवाने, डाॅल बिटटे के नाम पर पेड़ काटे जाने, पुस्तेनी मकान में हिस्सा दिलाने, सड़क ठीक कराने, अवैध निर्माण आदि थी| जिलाधिकारी ने देहराखास में निर्माण के दौरान खोदी गई सड़क का समतलीकरण न किए जाने की शिकायत पर कार्यदायी…

जोशीमठ भूधंसाव: हालात का जायजा लेने पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री

देहरादून: जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण प्रभावित हुए लोग को सरकार के स्तर से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग नें भी प्रभावित परिवारों के स्वास्थ्य व चिकित्सा की दृष्टि से एहतियाती कदम उठाए हैं। इसी बीच हालात का जायजा लेने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जोशीमठ पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना I रक्षा राज्य मंत्री आज नगर पालिका सभागार जोशीमठ में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने जोशीमठ में पहुंचकर प्रभावितों का हाल जाना और सेना कैंप में भी  निरीक्षण किया। उन्होंने आर्मी कैंप का निरीक्षण करने…

प्रेमिका से बदला लेने की आग में वॉचमैन ने मासूम को उतारा मौत के घाट

देहरादून: एक वॉचमैन तब हैवान बन गया जब उसकी महिला प्रेमिका ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। वॉचमैन ने बदला लेने के लिए सात साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चे की मां से विवाद के बाद एक वॉचमैन ने सात साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस एस सुरवासे ने बताया…

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जिला सलाहकार समिति के साथ की बैठक

रूद्रपुर : जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक की गयी| बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर न बना होने पर सख्त नाराजगी जाहिर की| उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर पीसीपीएनडीटी का वैतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर पूर्णतः तैयार होने तक बैठक आयोजित न की जाने के निर्देश दिये। समिति ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुर के पंजीकरण तथा जीवनदीप डायग्नोस्टिक सेंटर रूद्रपुर, गर्ग अल्ट्रासाउण्ड सेंटर जसपुर, एचएस मैमोरियल किलकारी होस्पिटल जसपुर,…

सीएम धामी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मुलाकात की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) के अधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मुलाकात की। इस दौरान एनडीएमए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से जोशीमठ भू धसांव से उत्पन्न स्थिति के बाद राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में चर्चा की। सभी ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जोशीमठ भू धसांव क्षेत्र में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों के प्रयासों की सराहना की तथा मुख्यमंत्री को जोशीमठ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति एवं भूधसांव के कारणों की जांच तथा आपदा राहत में केंद्रीय मदद का भरोसा…

जोशीमठ भू-धंसाव के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में जोशीमठ भू-धंसाव के सम्बन्ध में शासन में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए हमारे लिए एक-एक मिनट बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को अविलम्ब सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किये जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र को अविलम्ब खाली कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, लोगों को जिस स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, वहां पेयजल…

विस्थापितों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना

देहरादून: जोशीमठ नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई है। चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि जो भी लोग अस्थाई रूप से विस्थापित हुए हैं, उनको राहत सामग्री दी जा रही है। हमारे अधिकारी लोगों से लगातार मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों का दूर करने में लगे हैं। बता दें, सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे जोशीमठ में एहतियात के तौर पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगी है। लेकिन जोशीमठ-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग की ओर धड़ल्ले से…

सीएम धामी ने महार रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सेवक सदन में आयोजित 15 महार रेजिमेंट के स्थापना दिवस के अवसर पर रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपने स्व. पिता को याद किया| उन्होंने कहा कि बाल्यकाल में जब वे अपने (स्वर्गीय) पिताजी से महार रेजिमेंट के वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं के बारे में सुनते थे तो मन में उत्साह और उमंग की भावना पैदा होने लगती थी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें आप सभी वीर सैनिकों से मुलाकात का…

हल्द्वानी: सरकारी अस्पताल भी अतिक्रमण की सूची में शामिल

हल्द्वानी: बनभूलपुरा का सरकारी अस्पताल को भी अतिक्रमण कर बनाया गया है. यह बात साबित करता है, रेलवे का वह नोटिस जिसमें स्वास्थ्य विभाग को अतिक्रमण खाली करने का आदेश दिया गया था। जबकि अस्पताल का लोकार्पण उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया थाI बनभूलपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी रेलवे ने अतिक्रमण की सूची में चिह्नित किया है। इसमें खास बात यह कि इस अस्पताल का लोकार्पण वर्ष-2005 में तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी, स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ और कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने किया था। सीएमओ डॉ.…

जोशीमठ आपदा: मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के बाद की उच्चाधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण एवं पीडितो से मुलकात के बाद देहरादून पहुंचने पर सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जोशीमठ भू धंसाव से पीडित लोगों की मदद एवं राहत एवं बचाव के साथ विकास कार्यो के अनुश्रवण हेतु अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन स्तर पर तथा आयुक्त गढ़वाल की अध्यक्षता में स्थानीय स्तर पर समन्वय समिति का गठन तत्काल किया…