लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी शुरू

देहरादून: पदोन्नति और यात्रा अवकाश बहाल करने सहित 35 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत शिक्षकों ने निदेशालय में तालाबंदी शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक, काम करने से रोकने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, शिक्षकों का कहना है, वे किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, देखना यह है कि विभाग कितने शिक्षकों पर कार्रवाई करता है। एक भी शिक्षक पर कार्रवाई हुई तो राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए…

समाजवादी पार्टी लडे़गी उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव

देहरादून: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैI वहीं अन्य सीटों पर गठबंधन के साथ मिलकर मैदान में रहने की बात कही I उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अश्वनी मुदगल ने कहा उउत्तराखंड में हमारी पार्टी हरिद्बार और नैनीताल, दो सीटों पर चुनाव लडे़गी। बाकी सीटों पर हमारी पार्टी गठबँधन में चुनाव लडे़गी। इस अवसर पर समाजवादी नेता आभा बड़थ्वाल भी मौजूद रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पहुंचे सीएम धामी,गतिविधियों का किया अवलोकन

-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अधिकारियों को किया आमंत्रित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, NSE पहुंच स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएसई, NSE की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 08 और 09 दिसंबर 2023 को देहरादून में होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल…

सूबे के एक दर्जन स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली आधुनिक एक्सरे मशीनें

-जिला अस्पताल चंपावत व उप जिला अस्पताल ऋषिकेश में स्थापित होंगी सिटी स्कैन मशीन -स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े अस्पतालों की दौड़ देहरादून: प्रदेश के एक दर्जन राजकीय चिकित्सालयों को 300 एमए की एक्सरे मशीनें उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें से अल्मोड़ा जनपद के सीएचसी सोमेश्वर, देघाट, जैती, पिथौरागढ़ में सीएचसी गंगोलीहाट, टिहरी में सीएचसी कीर्तिनगर, चम्बा पौड़ी में पीएचसी बूंगीधार, चाकीसैंण, सीएचसी सतपुली, हरिद्वार में सीएचसी बहादराबाद देहरादून में सहसपुर व रूद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि अस्पताल शामिल है। इन चिकित्सालयों…

विभागों को अपने आन्तरिक विभाजनों को समाप्त कर समन्वय से कार्य करने की नसीहत

देहरादून: एसीएस राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि जो कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में आ गये हैं वे स्वतः ही जनहित की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गए हैं, इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कमी या अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नही किया जाएगा। एसीएस ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत किये जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता से पूरे किये जाने आवश्यक हैं। अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत पर्यटन विभाग, पंचायती राज्य विभाग, समाज कल्याण विभाग…

मुख्यमंत्री धामी ने किया विभिन्न एप व पोर्टल का शुभारम्भ

उत्तराखंड राज्य को डिजिटल डेस्टिनेशन के रूप में किया जा रहा विकसित,, डिजिटल दौर में अर्थव्यवस्था के साथ जीवन शैली में भी सुधार हुआ,, ई – गवर्नेंस की मदद से गुड गवर्नेंस और पेपरलेस गवर्नेंस की ओर बढ़ रही राज्य सरकार,, ई – गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक: मुख्यमंत्री धामी। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ‘डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर’ के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी द्वारा निर्मित विभिन्न एप एवं पोर्टल का शुभारम्भ…

डेस्टिनेशन उत्तराखंड का नया आकर्षण केंद्र बनती टिहरी झील

-टिहरी झील में आगामी 24 नवंबर से शुरू होने जा रहा टिहरी अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल -पर्यटन को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है उत्तराखंड की धामी सरकार देहरादून: उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र में टिहरी झील सबसे तेजी से उभरता हुआ नया स्थल है। एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के लिए यह स्थान हॉट फेवरेट साबित हो रहा है। यही वजह है कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड के अंतर्गत राज्य की धामी सरकार द्वारा यहां नियमित रूप से विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब टिहरी झील में…

अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर 8 लाख रुपए की चरस समेत गिरफ्तार

रुद्रपुर: उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा ड्रग्सदृफ्री देवभूमि अभियान के तहत कुमाऊं की एएनटीएफ यूनिट ने अंतराज्यीय ड्रग तस्कर को लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई पिथौरागढ़ के थाना मुनस्यारी के अंतर्गत की।गिरफ्तार अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर के कब्जे से करीब 1 किलो 616 ग्राम अवैध चरस बरामद की। गिरफ्तार तस्कर पिछले कई…

सर्वांगीण विकास और श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षा ही महत्वपूर्ण: धामी

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल स्थित प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षा ग्रहण करने का अर्थ केवल किताबी ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें हम स्वयं की और अपने अस्तित्व की खोज करते हैं। एक व्यक्ति के रूप में हमारे सर्वांगीण विकास और एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। एक व्यक्ति बचपन में जिस प्रकार की शिक्षा…

ज्वैलर्स शॉप से माल उड़ाने वाले चोर गिरफ्तार

देहरादून: ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले मध्य प्रदेश गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवम्बर को धामावाला निवासी अनिल वर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी दुकान अलकनंदा ज्वैलर्स पर सोने की ज्वैलरी देखने दो…