सीएम धामी ने नेपाल में भूकंप त्रासदी पर किया शोक व्यक्त

-हर संभव मदद का दिया भरोसा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड की जनता नेपाल के साथ खड़ी है।

2005 बैच में नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया पुरानी पेंशन का तोहफा

देहरादून: सचिवालय में हुई कैबिनेट में आया वित्त विभाग का 2005 – 06 में एनपीएस के अंतर्गत नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों के पक्ष में पुरानी पेंशन लागू करने के लिए महत्वपूर्ण फैसला। आज केंद्र की नीति को उत्तराखंड सरकार ने भी कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया। इसके लिए लिए कर्मचारियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल जी का बहुत बहुत धन्यवाद अदा किया। इस कार्य को परवान देने के लिए सभी शिक्षक साथियों सहित प्रकाश सिंह बिष्ट, बल्दिया, राकेश…

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ठाकरे ने किए बदरी विशाल के दर्शन

बद्रीनाथ/चमोली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भेंट किया। बताया जा रहा है कि इसे बाद अब वे केदारनाथ धाम भी जाएंगे। केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल परिवार के साथ धाम पहुंचे और बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी थे। केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल सुबह आठ बजे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बीकेटीसी के…

दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने किया बरी

देहरादून:  साक्ष्यों व गवाहों के अभाव के चलते न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिकायत करने वाली युवती स्वेच्छा से युवक के साथ सम्बन्ध रखती थी, जिस विहा पर साक्ष्यों के आधारे पर कोर्ट ने आरोपी को दोषमुक्त किया हैI अभियोजन पक्ष के अनुसार देहरादून में ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान में काम करने वाली एक युवती के प्रतिष्ठान में ईसी रोड निवासी विशाल सिंघल अपनी बाइक की सर्विसिंग के लिए आता था। उसी दौरान अप्रैल 2018 के आसपास दोनों के बीच…

एचडीएफसी बैंक ने उत्तराखंड में आयोजित करेगा फेस्टिव ट्रीट्स एक्सप्रेसवे-मेगा ऑटो लोन मेला

देहरादून: भारत का अग्रणी निजी क्षेत्र का बैंक, एचडीएफसी बैंक, 4 नवंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सभी 877 शाखाओं में फेस्टिव ट्रीट्स एक्सप्रेसवे- मेगा ऑटो लोन मेला लॉन्च करने के लिए तैयार है। एचडीएफसी बैंक ने राज्य भर की प्रमुख शाखाओं में अपने शीर्ष मॉडल प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख ऑटो डीलरों के साथ साझेदारी की है। शाखा में आने वाले ग्राहक वाहनों का निरीक्षण, परीक्षण-ड्राइव, ऑटो ऋण विकल्पों के माध्यम से ब्राउज कर सकते हैं और यहां तक कि मौके पर ही कार भी बुक कर…

दुकान के ऊपर गिरा पेड़, पिता की मौत, बेटा घायल

रूद्रप्रयाग: गुरूवार तड़के  दुकान के ऊपर बांज का पेड़ गिर जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंच दोनों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के 3 बजे गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी गदेरे के पास बांज का सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ चाय की झोपड़ीनुमा दुकान के ऊपर गिरा। दुकान में उस समय अगस्त्यमुनि क्षेत्र…

सीएम धामी ने चरखा चलाकर किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद

-बोले बचपन से गांधी जी से रहे हैं प्रेरित देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए। मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और…

काबुल हाउस को खाली कराने का विरोध

देहरादून: ईसी रोड स्थित काबुल हाउस को गुरूवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा खाली करा लिया गया है। शत्रु संपत्तियों के संबंध में जिलाधिकारी सोनिका द्वारा आदेश सुनाए जाने के बाद काबुल हाउस में रह रहे 16 परिवारों को नोटिस जारी कर इस संपत्ति को खाली करने को कहा गया था लेकिन कुछ परिवारों ने अभी तक इस संपत्ति को खाली नहीं किया था। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा जारी आदेश के चलते गुरुवार सुबह जिले के आला अधिकारियों की टीम संपत्ति को खाली कराने के लिए दल बल सहित पहुंची तो लोगों…

सीएम धामी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

-अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग का किया अनुरोध देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिवसीय अहमदाबाद, दौरे के चलते गुरुवार सुबह गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान सीएम धामी ने उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।

केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने की प्रदेश में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा

देहरादून: केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड में पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अपने संबोधन में विभिन्न राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज का उदाहरण देते हुए उत्तराखण्ड में मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान किया। कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्लस्टर आधारित अवधारणा को अपनाने से पंचायतें कम लागत में अधिक कार्य करा सकती हैं। पंचायत विकास सूचकांक को मंत्रालय की विशिष्ट उपलब्धि बताते हुए कहा कि पंचायत विकास सूचकांक ग्राम पंचायत…