-निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए कियाआमंत्रित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री धामी का उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छटवां रोड शो है। अहमदाबाद से सीएम धामी ने दिसंबर माह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में निवेशकों को आमंत्रित…
Year: 2023
आतिशबाजी की दुकानों पर लाईसेंस के लिए दून के मुख्य बाजार प्रतिबंधितः डीएम
देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि इस वर्ष भी पल्टन बाजार-कोतवाली से घण्टाघर तक, धामावाला बाजार-कोतवाली से आढतबाजार चैक तक, मोतीबाजार में पल्टन बाजार से पुरानी सब्जीमण्डी, घण्टाघर चकराता रोड पर हनुमान मन्दिर तक आतिशबाजी लाईसेंस हेतु प्रतिबन्धित रहेंगे। बुद्धवार यहां जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टे्रट परिसर में दीपावली के अवसर पर अतिशबाजी के लाईसेंस निर्गत करने के संबंध में व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लाईसेंस निर्गत करते समय सुरक्षा के दृष्टिगत मानकोें का पूर्ण परिपालन करावाने…
शोरूम में हुई चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद
हल्द्वानी: पुलिस ने बीते दिनों महिन्द्रा शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल मध्य प्रदेश के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख रूपए की नगदी बरामद की है। चोरी की घटना में शामिल दो चोरों की तलाश की जा रही है। बता दें कि पालम सिटी निवासी संजय अग्रवाल उर्फ गोलू का रामपुर रोड पर बजरंग मोटर्स के नाम से महिंद्रा के चैपहिया वाहनों का शोरूम है। 14 अक्टूबर की शाम करीब नौ बजे…
पुलिस कप्तान ने दिया घटनाओं के खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टिमेटम
देहरादून: पुलिस कप्तान अजय सिंह ने डालनवाला व पटेलनगर में हुई लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए दोनों कोतवालों को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिया। जिससे दोनो थानों में हड़कंप मचा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को कोतवाली नगर क्षेत्र में तिलक रोड पर हुई मोबाइल लूट की घटना का पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 31 अक्टूबर को थाना पटेल नगर क्षेत्र में उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति को स्कूटी…
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
रूद्रप्रयाग: तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद बुधवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिसके बाद भगवान तुंगनाथ की नित्य पूजा मार्केंडेय मंदिर मक्कूमठ में संपन्न होगी। जहां बदरी-केदार मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबसे ऊंचे हिमपर्वत श्रृंखला पर विराजमान तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद किए गए। इस अवसर…
अहमदाबाद में मांर्निग वाॅक पर निकले सीएम धामी, लोगों के साथ की बातचीत
देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी ने दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे के दौरान बुधवार को प्रातः काल साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित…
सीएम धामी ने यूपी सीएम से भेंट कर आस्तियों व दायित्वों के विभाजन पर की चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु बदरी विशाल जी की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन संबंधी विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद हरिद्वार के असिंचित क्षेत्रों हेतु गंग नहर से 665…
पुलिस महानिदेशक ने कर्मियों को दिलाई शपथ
देहरादून: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने पदक विजेता पुलिसकर्मी के पदक भी दिए। उन्होंने कहा कि श्मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं,…
लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,यूपी के सीएम योगी से की मुलाकात
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। सीएम धामी ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। लखनऊ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री धामी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्हें प्रभु बद्री विशाल की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद भी उपहार स्वरूप प्रदान किए। उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए निवेश जुटाने सीएम धामी बुधवार को अहमदाबाद…
करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में चहल पहल बढी
देहरादून: विवाहित महिलाओं की ओर से अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करवा चौथ का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की राजधानी देहरादून के बाजार सज गए है।। महिलाओं ने पूजा के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी की। इससे बाजार में चहल पहल बनी हुई है।। पर्व को लेकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। व्यापारियों ने भी अच्छे व्यापार की उम्मीद में गुणवत्तायुक्त सामग्री मंगाई है। प्रदेश मुख्यालय के पल्टन बाजार सहित सभी क्षेत्रों में कई दुकानें करवा चौथ व्रत संबंधी सामग्री से सजाई गई हैं।…
