पूरे उत्तराखण्ड में सात नवंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव

देहरादून: उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को होंगे।  इस आशय के आदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न किए जाएंगे। बता दें कि हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को चुनाव कराने का आदेश भेज दिया है। गढ़वाल विवि परिसरों में तो…

27 लाख रूपये की स्मैक के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून:  एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना डोईवाला जनपद देहरादून स्थित विंडलास रिवर वैली के पास से सोम पाल पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर  थाना डालनवाला से 265 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ पर आरोपी युवक ने बताया कि वह स्मैक मुरादाबाद से लेकर आया था  जिसको वह डालनवाला व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरों के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की…

उप राष्ट्रपति गुरूवार से उत्तराखण्ड में दो दिवसीय दौरे पर

देहरादून: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। गुरुवार को गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी नेबी बताया कि उप राष्ट्रपति के साथ ही प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के पहुंचने की भी सूचना है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से उनके सीधे हर्षिल हेलीपैड पर उतरकर सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचने की संभावना है। उपराष्ट्रपति गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके साथ वह वन अनुसंधान संस्थान,…

शव लेने आए इंस्पेक्टर ने महिला को जड़ा थप्पड़, सियासी पारा चढ़ा

रुद्रपुर: चोरी का मोबाइल फोन खरीदने के आरोप में पुलिस ने जिस युवक को 5.30 घंटे चैकी में बैठाने के बाद 1500 रुपये लेकर छोड़ा। अगली सुबह उसका शव घर पर फंदे से लटका मिला। मित्र पुलिस पर आरोप है कि शरीरिक और मानसिक प्रताणना से त्रस्त युवक ने खुदकुशी कर ली। इतना ही नहीं पुलिस जब युवक शव लेने घर पहुंची तो यहां उसकी भाभी को दरोगा ने थप्पड़ भी मारा। इससे नाराज लोग भडके तो सियासी दबाव में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। रम्पुरा वार्ड…

गहरी खाई में वाहन गिरने से  चालक समेत छह यात्री लापता

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार देर रात आदि कैलास से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की टैक्सी नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे के समय टैक्सी में छह लोग सवार थे। पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन  तक लापता यात्रियों का कोई सुराग नहीं पता चला।  हालांकि, अभी तक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिथौरागढ़ के धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे…

पीएम मोदी केदारपुरी में मना सकते हैं दीवाली

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर उत्तराखण्ड आने वाले है। इसके लिए भाजपा उत्साहित नजर आ रही है। सूंत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दीपावली पर उत्तराखण्ड पहुंच केदारपुरी में बाबा की पूजा अर्चना कर दीयोत्सव मना सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दौरे का कोई अधिकारिक या सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन यह कोई अप्रत्याशित बात नहीं है। इससे पूर्व भी चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा केदार के दर पर आते रहे है और ध्यान साधना करते रहे है। इससे पूर्व 15 नवम्बर…

उक्रांद ने किया सैनिक प्रकोष्ठ का गठन

-कैप्टन (रिटायर) चंद्र मोहन गड़िया सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरणसिंह कठैत ने उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य क्षेत्र के मद्देनजर सैनिक प्रकोष्ठ का गठन करते हुए कैप्टन (रिटायर) चंद्र मोहन गड़िया को सैनिक प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर कठैत नें कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल्य क्षेत्र हैं, उत्तराखंड राज्य निर्माण में पूर्व सैनिकों का बड़ा योगदान हैं। हमारा उत्तराखंड का कोई भी सैनिक रहा हो जंग से लेकर देश की पहरी बनकर कर्तव्यनिष्ठा में अग्रनीय हैं। उत्तराखंड क्रांति दल…

दशहरा पूजा के लिए गया युवक नदी में बहा,तलाश जारी

श्रीनगर: मंगलवार को एक युवक दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया, लेकिन वहां वह नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक नगर निगम में स्थाई सफाई कर्मचारी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे अनिल(45) पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी नर्सरी रोड, बाल्मिकी मौहल्ला श्रीनगर, परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ दशहरा पूजा के लिए नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था। इस दौरान…

18 नवंबर को होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद

देहरादून/बद्रीनाथ: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 03:33 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मगंलवार को विजयदशमी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित एक समारोह में धर्माचार्यों, तीर्थ पुरोहितों व हक – हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के पश्चात कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की गई। इस समारोह का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के…

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी,चाय की चुस्कियों के साथ लोगों से लिया फीडबैक

-बच्चों के साथ खेले क्रिकेट, घूमने आए पर्यटकों को खुद पिलाई चाय नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डी एस ए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते…