उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में नया नियम लागू

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शुरुआत तो पहले दिन से ही शुरू कर दी थी, चाहे नकल विरोधी कानून बनाना हो या फिर भ्रष्ट और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी हो, उत्तराखंड परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबों पर यात्रियों से लूट की शिकायत मिल रही थी जिसका मुख्यमंत्री धामी ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियो को दिए सख्त आदेश, इस आदेश से ढाबों पर मची लूट से यात्रियों को मिलेगी राहत। मुख्यमंत्री धामी ने मामले की जांच के आदेश दिए,जिसपर परिवहन निगम ने तत्काल कार्रवाई…

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को चलायें विशेष अभियानः डॉ. धन सिंह रावत

-अधिकारियों को दिये प्रदेशभर में अधिक से अधिक सैम्पलिंग भरने के निर्देश -कहा, चौबीस घंटे चालू रखें टोल फ्री नम्बर, चलायें जनजागरूकता अभियान देहरादून: सूबे में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये विशेष अभियान चलाये जायेंगे। इसके अलावा त्योहारी सीजन में कुट्टू का आटा व नकली मावे से बनी मिठाईयों के विक्रय पर रोक लगाने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिये खाद्य पदार्थों की अधिक से अधिक सैम्पलिंग करने तथा खाद्य पदार्थों एवं दुग्ध उत्पदों की गुणवत्ता को लेकर…

राज्य विश्वविद्यालयों को मिले 13 सहायक कुलसचिव, विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून:  सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 13 सहायक कुलसचिव को आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिनकी तैनाती सूबे के चार राजकीय विश्वविद्यालयों कुमाऊं विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में की गई है। सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति से विश्वविद्यालयों के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में 13 सहायक कुलसचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस…

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि

सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों की अकाल मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को तत्काल 01 लाख रूपये आर्थिक सहयोग दिये जाने के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष के लिए 02 करोड़ रूपये की धनराशि दी जायेगी। अराजपत्रित पुलिस कर्मचारियों का निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। अगले तीन वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवास हेतु 100 करोड़ रूपये की धनराशि का प्राविधान किया जायेगा। पुलिस विभाग में मृतक आश्रितों की भर्ती संबंधी अड़चनों को दूर किया जायेगा। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में की चार…

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने केदारनाथ पहुंच की पूजा-अर्चना

-पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा एक दिवसीय भ्रमण पर केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना कीI इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारपुरी को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए चल रहे निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों एवं कर्मचारियों का ध्यान रखने एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के…

मुख्यमंत्री ने 40 औद्योगिक ईकाइयों को किया 90 करोड़ रूपये धनराशि का स्थानान्तरण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण किया। मुख्यमंत्री ने 40 औद्योगिक ईकाइयों को स्वीकृत 90 करोड़ रूपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में स्थानान्तरित की। भारत सरकार की औद्योगिक विकास योजना 2017 के अन्तर्गत हिमालयी राज्यों उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश में औद्योगिकरण को प्रोत्साहित किये जाने के लिए स्थापित होने वाली विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र की इकाईयों को संयंत्र और मशीनरी में किये गये निवेश पर 30 प्रतिशत की दर से अधिकतम 05…

नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर

टिहरी : उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत कैम्पटी फॉल तहसील नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर। जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि जिला पर्यटन विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आज शुक्रवार को तहसील नैनबाग के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाण्डासारी, नवाडीधार, ग्राम काण्डा ग्राम घरोगी, बंग्लों की काण्डी ग्राम सैंजी, ग्राम बेल, ग्राम दादला, ग्राम कसोन, ग्राम गांवखेत, ग्राम तलोगी तथा ग्राम टिपरी एवं बौराड़ी (नई टिहरी) आदि गांवों के 17 महिला…

पिथौरागढ़-लोहाघाट-चंपावत विद्युत ट्रांसमिशन लाइन के लोकार्पण को लेकर छिड़ा विवाद, विपक्ष ने उत्तराखंड सरकार पर लगाया आरोप

देहरादून:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में 132 किलो वाट की पिथौरागढ़—लोहाघाट—चंपावत विद्युत ट्रांसमिशन लाइन के लोकार्पण को लेकर विवाद छिड़ गया है और कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने इस मुद्दे की जांच कराए जाने की मांग की है। गत 12 अक्टूबर को अपने कुमांउ दौरे में प्रधानमंत्री ने लगभग 4200 करोड़ रूपये की लागत वाली 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था जिसमें 42 किलोमीटर लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण भी शामिल था।

एसीएस ने की प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास व लोकर्पित की योजनाओं की प्रगति समीक्षा

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभागों को कागजी प्रक्रियाओं को कम से कम समय में पूरा करने की कड़ी नसीहत दी है। योजनाओं के सम्बन्ध में विभागों से कार्यवृत (मिन्ट्स) समय पर न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसीएस रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए विभागीय प्रक्रियाओं को निर्धारित डेडलाइन पर पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को अर्न्तविभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान देने की कड़ी हिदायत दी है। सचिवालय में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा…

डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से युवति की दर्दनाक मौत

देहरादून: राजधानी के करनपुर स्थित डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से एक युवति कि दर्दनाक मौत हो गईI वहीं साथ में चल रहे युवती का भाई दीवार की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गयाI युवति और उसका भाई पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सषमिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ…