मुख्य सचिव ने की विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों की समीक्षा

-नाबार्ड को दिए प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा अदायगी की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी विभागों को इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने नाबार्ड को भी प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरूवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को…

भाजपा हाईकमान ने सतपाल महाराज को बनाया स्टार प्रचारक

-छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हूंकार देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसग-सजय़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ट भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसग में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स…

सोलह साल बाद फरार आरोपी ने किया सरेंडर

देहरादून। पुलिस की लगातार दबिश के बाद 16 साल से फरार हत्याभियुक्त ने दून की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ईशान त्यागी ने 2007 में कांग्रेस नेता व सरदार भगवान सिंह पीजी बालावाला के अध्यक्ष एसपी सिंह पर गोली चलाई थी। गोली चलाने वाले दूसरे अभियुक्त मौसम शर्मा की इसी साल मार्च 2023 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। देहरादून के प्रसिद्ध सरदार भगवान सिंह पीजी कॉलेज के मालिक एसपी सिंह पर गोली चलाने के आरोपी ने आखिरकार 16 साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हाल…

दुबई और आबू धाबी में हजारों करोड़ के निवेश पर करार: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली में तथा अभी दुबई और अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए हैं। निवेशकों का उत्तराखण्ड आने के लिए और निवेश के लिए मन में आकर्षण है। कहा कि हजारों करोड़ के निवेश पर दुबई और आबू धाबी में करार हुआ है। इसके अलावा काफी प्रस्ताव भी…

छात्र-छात्राओं को सीएम धामी का तोहफा, भोजन भत्ते में की बढ़ोत्तरी

-शिक्षा सचिव ने किए जनपदों के अधिकारियों आदेश जारी -प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर इन आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में दोगुनी बढ़ोत्तरी की गई है। भोजन भत्ते में हुई यह अब तक की सर्वाधिक बढ़ोत्तरी भी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के शिक्षा विभाग…

21 अक्टूबर को क्रिएटिव हब के साथ होगा गरबा मस्ती का लुफ्त

-बंगाल के कल्चर की दिखेगी झलक देहरादून: क्रिएटिव हब का डांडिया एवं गरबा इवेंट 21 अक्टूबर को लग्जरिया फॉर्म में होने जा रहा है इसके लिए दो दिन की मुफ्त क्लासेस आज व कल आयोजित की गई है। वहीं इस बार आयोजन में बंगाल के कल्चर की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजक मीतू बंसल ने बताया कि क्रिएटिव हब जो की एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी है जो सगाई से विदाई तक करवाते है को डांस म्यूजिक आदि क्षेत्र में एक व्यापक अनुभव है । पारंपरिक और पश्चिमी नृत्य के…

सीएम धामी ने अबू धाबी में निर्माणाधीन हिन्दू मन्दिर में ईंट रख की कारसेवा

देहरादून/अबू धाबी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की। इस मौके मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर…

एसआईएसएफ गठन को लेकर एसीएस ने की अधिकारियों संग बैठक

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तर्ज पर उत्तराखण्ड में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के गठन हेतु कार्ययोजना बनाने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में होमगार्ड्स, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, बैंक अधिकारियों, सिडकुल, नागरिक उड्डयन विभाग व गृह विभाग के अधिकारी शामिल रहेI गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में एसीएस राधा रतूड़ी ने प्रदेश में स्थित सभी बैंकों, एयरपोर्ट्स, हैलीपेड, औद्योगिक संस्थानों, सिडकुल, राज्य एवं केन्द्र सरकार के उपक्रमों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा बलों की आपूर्ति से सम्बन्धित जानकारी…

शीत लहर के चलते चरवाहों ने किया निचली घाटी का रुख

बागेश्वर: उच्च हिमालयी बुग्यालों में बढ़ती ठंड के चलते दानपुर घाटी के चरवाहे अपनी भेड़-बकरियों के साथ ग्रीष्म कालीन ऊंचे पठारी चुगान क्षेत्रों से नीचे लौटने शुरू हो गए हैं। ऊपरी हिमालयी बुग्यालों के धुरों में सीजन का पहला हल्का हिमपात भी हुआ है। शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके चलते अनवाल अपनी जीवन पूंजी भेड़ बकरियों को निचली घाटी की ओर रुख कर दिया। आज के आधुनिक युग में भी क्षेत्र के कुछ लोग अपने पुश्तैनी भेड़ पालन व्यवसाय को पकड़े हुए हैं। बारमासी संघर्ष के बाद…

सीएम धामी का दुबई में प्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

देहरादून: वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हो चुका है। वहींए अब दुबई रोड शो में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिए दुबई और अबूधाबी पहुंचे सीएम धामी का उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई व भारतीय प्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने प्रवासियों से साल में एक बार उत्तराखंड आने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्हें पीएम…