उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने का शुभ मुहूर्त तय किया गया है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने नवरात्र के शुभ अवसर पर कपाट बंद होने का मुहूर्त बताया है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि 14 नवंबर दोपहर 11.45 पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम साफ है और चटख धूप खिली हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर…
Year: 2023
पर्यटकों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन
नैनीताल: मानसून सीजन समाप्त होने के साथ ही बिजरानी व गर्जिया जोन को 106 दिन बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। रविवार सुबह पर्यटकों को लेकर जंगल सफारी के लिए जिप्सी आई। जिनका पार्क प्रशासन ने स्वागत किया। इस मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की निदेशक डॉ धीरज पांडे, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने हरी झंडी दिखाते हुए पर्यटकों की जिप्सी को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। आमडंडा गेट को पार्क प्रशासन की ओर से फूल मालाओं से सजाया…
नवरात्र शुरूःपहले दिन पूजी गयी शैलपुत्री,मंदिरों में जुटने लगी भीड़
देहरादून/हरिद्वार: रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं नौ दिनों तक तमाम मंदिरों में ऐसी ही भीड़ देखने को मिलेगी। क्यों कि नवरात्रि के नौ दिन मां भगवती के अलग.अलग स्वरूपों को समर्पित है। मां दुर्गा की आराधना का पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र आज रविवार से शुरू हो गया है। नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा की धूम रहेगी। इसके लिए शहर में पंडाल सज गए हैं।…
एयर चीफ मार्शन ने परिवार सहित किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
चमोली: शनिवार सुबह एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने परिवार संग बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल का स्वगत किया। प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने एयर चीफ मार्शल को प्रसाद भेंट किया। इससे पहले एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ पारिवारिक सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद वह भगवान नृसिंह की विशेष…
अमावस्या पर पितृ तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
-असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पितृ पूजन को पहुंचे हरिद्वार हरिद्वार: पितृपक्ष की अमावस्या के चलते पितृ तर्पण के लिए हर की पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन पर्व पर पुण्य लाभ लेने के लिए सुबह-सुबह ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मौके पर प्राचीन नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना कीI माना जाता है कि यदि किसी को अपने पितरों की मृत्यु कि तिथि ना पता हो तो वह पितृ पक्ष के अंतिम दिन…
प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश कर रहा तेजी से प्रगति: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। शनिवार को देहरादून के दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के कार्यालय का…
खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून: हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास एक बुलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर खाई में गिर गई, जिसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँच त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला। देहरादून: शनिवार सुबह पछवादून के चकराता क्षेत्र में एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच…
एसटीएफ ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ दबोचे दो नशा तस्कर
देहरादून: एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम ने शुक्रवार देर शाम बरेली के दो नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में बीती देर शाम थाना पुलभटृा क्षेत्रांतर्गत जनपद उधम सिंह नगर के नदेली रोड बरा के पास से 2 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को तस्करी…
सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालयी अभिलेखों का भी किया अवलोकन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। सीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग, हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही…
फर्जी आईपीएस अधिकारी आया पुलिस की गिरफ्त में
-चौकी प्रभारी पर अवैध काम के लिये दबाव डालने की थी योजना देहरादून: कुल्हाल पुलिस को फोन कर हिमाचल से अवैध खनन समग्री लाने के लिए दबाव बनाना वाला फर्जी आईपीएस अधिकारी दून पुलिस के हत्थे चढ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उ.नि. प्रवीण सैनी, चैकी प्रभारी कुल्हाल के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर .खुद को एक आईपीएस अधिकारी बताकर, पोंटा साहिब, हिमाचल की ओर से 5-6 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी भिजवाने…
