सेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक के बाद एक कर हादसे का शिकार हो गये, जिसमें कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक कार और एक बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सेना के तीन जवान भी घायल हुए है जिन्हे उपचार के लिए पिथौरागढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की आठ गाड़ियों का काफिला चंपावत से धारचूला की ओर जा रहा…

रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर सीएम धामी ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

-आंदोलनकारियों के स्वजनों को मिलेगी पेंशन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक को उत्तराखंड की मूल संस्कृति का केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह शहीद स्मारक उत्तर प्रदेश में है, लेकिन मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के बीच सीमाओं को लेकर सीमाकंन जरूर है, लेकिन दिलों का रेखाकंन नही है। कहा कि हम प्रतिवर्ष रामपुर तिराहे पर पहुंचकर अपने बालिदानी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हैं। सीएम ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भी बड़े…

राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही मिला राज्य : धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें…

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एवं आनंद वर्धन सहित सचिवों, अपर सचिवों, अन्य उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राम धुन बजाई गई।

महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को दिखाया सत्य और अहिंसा का मार्ग: राज्यपाल

देहरादूनः राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भातखंडे संगीत महाविद्यालय देहरादून, के कलाकारों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तैने कहिये जे पीर पराई जानि रे” “श्री राम चन्द्र कृपालु भजुमन” तथा “रघुपति राघव राजा राम” की संगीतमय प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर…

सीएम धामी ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…

मालदीव के विदेश मंत्री ने मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

मालदीव: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शनिवार को मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति चुनाव 2023 जीतने के लिए निर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू को बधाई।” उन्होंने कहा : “राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत आभार, क्योंकि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में आशा के कई बीज बोए हैं, जिससे निश्चित रूप से हमारे देश और लोगों को बहुत समृद्धि मिलेगी। संसद अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने…

बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन को प्रदर्शित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के बाहर प्रदर्शनी का किया आयोजन

जिनेवा : बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इतिहास और मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी जिनेवा में चल रहे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र के दौरान आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने उन पीड़ितों की तस्वीरें लगाई हैं जिनका कथित तौर पर पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अपहरण, अत्याचार और हत्या कर दी गई थी। बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विंग के मीडिया समन्वयक जमाल बलूच ने कहा, “हमने बलूचिस्तान में चल रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को…

सीएम धामी ने दिया संदेश. हर रविवार रहें तैयार, स्वच्छता अपनाकर, करें डेंगू और मलेरिया पर वार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव को लेकर प्रदेश वासियों से साफ़ सफाई रखने की अपील की हैI सीएम ने वीडियो जारी करते हुए अपने संदेश में कहा है कि इस मौसम में हमें डेंगू मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचकर रहना है।हमें अपने आस पास पानी एकत्र होने वाले स्थानों, गमलों की ट्रे, कूलर, आदि की नियमित रूप से हर रविवार साफ़ सफाई करनी है। डेगू के मच्छर इकट्ठे हुए पानी में पनपते हैं, इसलिए हमें ये ध्यान रखना होगा कि हमारे घरों या उसके…

योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में लाएं तेजी: सीडीओ

देहरादून :  मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए। कार्यों की प्रगति बढाने के साथ स्कूल आंगनबाड़ी के हुए कार्यों का 15 अक्टूबर तक शत प्रतिशत प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन योजनाओं पर…