चन्द्रयान अभियान को स्कूली पाठयक्रम में जोड़ने की तैयारी

देहरादून: प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा संचालित चन्द्रयान अभियानों को शामिल किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सभी राजकीय विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षक दिवस को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जायेगा। हाल ही में चयनित एलटी शिक्षकों को आगामी 6 सितम्बर को नियुक्ति पत्र सौंपकर प्रथम तैनाती दी जायेगी। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन…

जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का अकाउंटेंट गिरफ्तार

-एक करोड़ से ज्यादा के गबन में था आरोपी देहरादून: जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लोगों के एक करोड़ से ज्यादा हड़पने का एक आरोपी लखनऊ से अरेस्ट कर लिया गया है। सचिन कुमार द्विवेदी नाम के इस आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये करीब दो साल से उत्तराखंड पुलिस को चकमा दे रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी जिसके द्वारा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोली…

रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद: धामी

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाI इस दौरान सीएम ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में रखी बंधने आई महिलाओं का धन्यवाद कियाI इस मौके पर उनके मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहींI जनपद में पंहुंचने पर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय महिलाओं व आम जनता ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नारी शक्ति…

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस के छापे

-कार्बेट पार्क घोटालों को लेकर हुई कार्यवाही देहरादून: अपने अनेक कामों को लेकर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत के तमाम ठिकानों पर विजिलेंस की टीमों ने छापेमारी की है। छापेमारी रावत के वन मंत्री रहते कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई है। बुधवार सुबह की गई इस कार्यवाही के दौरान उनके सहसपुर स्थित कॉलेज और पेट्रोल पंप तथा विधौली स्थित हॉस्टल पर विजिलेंस की टीम द्वारा छापे मारे गए। विजिलेंस टीम द्वारा…

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पहाड़ी क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्यवाही को गलत ठहराया

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अतिक्रमण के नाम पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के हक-हकूक छीनकर उन्हें पलायन करने को मजबूर कर रही है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने एक बयान में कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के 90 प्रतिशत निवासी नजूल भूमि पर सदियों से निवास कर रहे हैं। वर्षों पुरानी निर्मित सड़कों के किनारे छोटे-मोटे व्यवसाय कर आजीविका चला रहे हैं।…

खुलासाः पचास हजार के लेन-देन को लेकर हुई थी युवक की हत्या

-दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार, चाकू बराम रूद्रपुर: पुलिस ने थाना पंतनगर क्षेत्र टांडा जंगल में मिले युवक के शव का सनसनीखेज हत्या से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य हत्यारोपी जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी छुट्टी पर घर आया था। पचास हजार के लेन देन को लेकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या की थी और शव को अपने भाई व एक अन्य दो साथी के साथ मिलकर टांडा जंगल में फैंक दिया था। बुधवार…

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा व सीएम धामी ने किया वसुधैव कुटुंबकम कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को गायत्रीकुंज, हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखी ‘समस्याएं आज की, समाधान कल के’ एवं ‘मैं क्या हूं’ का वियतनामी भाषा प्रकाशन, आयुर्वेद पर आधारित शोध पत्र एवं सेंट्रल फॉर यज्ञ रिसर्च पर आधारित पुस्तक का विमोचन शामिल रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने देव संस्कृत…

गुलदार के हमले में तीन साल के मासूम की मौत

टिहरी: प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पटृी के भरपूरिया गांव में देर शाम गुलदार ने एक तीन साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया वहीं बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा अपने परिवार का इकलौता चिराग था। गुलदार के हमले से भदूरा पटृी के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन साल का बेटा आरव…

जेपी नड्डा व सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 104 वें संस्करण को सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्य बाजार की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

उत्तरकाशी: देर रात जनपद के मुख्य बाजार की दुकानों में भीषण आग लगने से भय का वातारण बन गया। आनन-फानन में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कुछ दुकानों में लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया था। उत्तरकाशी के मुख्य बाजार में आग लगने की यह घटना कल देर रात तब हुई जब बाजार बंद हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर सर्विस की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची। जिन्होने कड़ी…