2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्टेट ऑफ द स्टेट – उत्तराखण्ड फर्स्ट’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाI इस दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण, रोजगार, वैलनेस, आयुर्वेद, आयुष, पर्यटन, इन्फ्रास्टक्चर के विकास, औद्यानिकी के क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करने के लिए सरकार लगातार कदम आगे बढ़ा रही…

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह

-केन्द्र पोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई फटकार -शर्तों के अनुरूप काम न होने पर ब्लैक लिस्ट होंगी कार्यदायी संस्था देहरादून: प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के ढुलमुल रवैये पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे न होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने…

लोकायुक्त नियुक्त करने का हाईकोर्ट ने दिया अंतिम अवसर

-कोर्ट ने सरकार को दिया तीन माह का समय -लोकायुक्त की नियुक्ति तक कर्मचारियों का वेतन देने का दिया निर्णय नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में गौलापार निवासी रवि शंकर जोशी द्वारा, लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार को लोकायुक्त की नियुक्ति करने के लिए तीन माह का अंतिम अवसर दिया। इस दौरान नैनीताल हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि जब तक लोकायुक्त की…

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

रुद्रपुर: केन्द्र के एक मंत्रलय का कर्मी बताकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से लाखों रूपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले के मुताबिक बिगवाडा भट्टा रुद्रपुर निवासी गुरजीत सिंह ने आईजी के माध्यम से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शिक्षित बेरोजगार है। उसकी मुलाकात मो. कुमंर  से  मार्च 2023 हुई।  उसने स्वयं को सूक्ष्म, लघु और मध्यम मत्रलय दिल्ली का कर्मचारी बताया। उसने भरोसा दिलाते हुये कहा कि…

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार

-बागेश्वर उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर शुरू बागेश्वर: बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैI बताया जा रहा है कि बॉबी बागेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लियाI उनकी गिरफ्तारी को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है…

महाराज ने यूएसनगर के डीपीआरओ को निलंबित करने दिये आदेश

देहरादून: पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं। महाराज ने कहा है कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि उधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये हैं। इसलिए विभागीय उच्च अधिकारियों को…

महिला ने लगाया स्पा सेन्टर मैनेजर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

नैनीताल: स्पा सेन्टर में काम करने वाली एक महिला ने मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पहले से ही शादीशुदा मैनेजर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनायेI महिला के गर्भवती होने पर मैनेजर ने शादी करने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है। इस दौरान…

चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ रुपए की सौगात

चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ की तीन सड़कें महाराज ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया   सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।   प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा…

आईबीआर रिकॉर्ड धारकों ने भारत को किया गौरवांवित

देहरादून। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आईबीआर) विभिन्न क्षेत्रों में कई शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों को पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर खबरों में है। एक मिनट में सबसे अधिक संख्या में (67) पुश-अप करने का रिकॉर्ड दिल्ली की शलेनी बंथिया ने बनाया है, जबकि हैदराबाद की डॉ. एडुपुगंती पद्मजा रानी ने सबसे अधिक (21) शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। गुरु पूर्णिमा पर परफॉर्म करने के लिए अधिकतम सांस्कृतिक टीमों (30) को आमंत्रित करने का रिकॉर्ड विजयवाड़ा के अंगा उपेन्द्र वर्मा ने बनाया है। यह ईवेंट…

जाली नोट बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का सरगना चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

देहरादून: जाली नोट बनाने वाले अंर्तराज्जीय गैंग के मुख्य सरगना को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के चार साथियों को यूपी पुलिस ने बीती 18 अगस्त को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर क्षेत्रांर्तगत थाना सौंजना पुलिस ने चार नकली नोट तस्करों को 98 हजार के नकली नोट सहित गिरफ्तार किया था। जिन्होने पूछताछ में बताया था कि वह उत्तराखण्ड के जनपद ऊधमसिंह नगर से नकली नोट…