हल्द्वानी: हल्द्वानी में हिंसा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में अभी भी कर्फ्यू जारी है, लेकिन हल्द्वानी में सड़कों पर आवाजाही शुरू हो गई है। बस, टैक्सी और निजी वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। यहां के हालत सामान्य बताए जा रहे है। फिर भी ऐसे में आशंका ऐसी आशंका बनी हुई है कि अज्ञात और नामजद उपद्रवी शहर छोड़कर अन्य स्थानों पर भाग सकते हैं। उपद्रवी कहीं भाग न सके, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर संघन अभियान चला रही है। उपद्रवी हल्द्वानी क्षेत्र…
Month: February 2024
मातृ-शक्ति कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
-मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडियां, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश…
हल्द्वानी हिंसा की जड़ अब्दुल मलिक पुलिस की गिरफ्त में
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में एक बगीचे से अतिक्रमण हटाने के मामले में हुए बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी पुलिस ने इस मामले की कोई औपचारिक पुष्टि नही की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मलिक को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, पुलिस अभी तक धरपकड़ करते हुए 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में…
एक करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर: नेपाल की पार्टी को एक किलो स्मैक की सप्लाई देने आ रहे दो तस्करों को एसटीएफ और खटीमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट और खटीमा पुलिस ने संयुक्त रूप से खटीमा क्षेत्र से एक किलो स्मैक के साथ दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से स्मैक की खेप नेपाल की पार्टी को सप्लाई करने आए हुए थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट…
हल्द्वानी हिंसा: मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश, कुमाऊं आयुक्त करेंगे घटना की जांच
देहरादून। हल्द्वानी में अवैध धार्मिक स्थल तोड़ने पर भड़की हिंसा की जांच पि अब कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत करेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैंI हिंसा में छह लोगों की मौत हो गयी थी। उग्र भीड़ ने थाना समेत कई वाहन फूंक डाले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हिंसा के बाद बनभूलपुरा इलाके में पैरामिलिट्री की 10 कंपनियां तैनात हैं। पीएसी की 5 कंपनियां भी यहां सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। इसके साथ ही कुमाऊं…
हल्द्वानी हिंसा को लेकर इंडिया एलाइंस ने की राज्यपाल से मुलाकात
देहरादून: हल्द्वानी में हुए घटनाक्रम को लेकर इंडिया एलाइंस के घटक दलों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराई जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्होंने नैनीताल जिलाधिकारी और एसएसपी को तत्काल निलंबित करते हुए पद से हटाए जाने की मांग उठाई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी ने…
बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में बाबा गिरफ्तार
हरिद्वार: एक बाबा ने बस्ती में रहने वाली 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची ने रोते-रोते परिजनों को आप बीती बताई। जिसके बाद परिजनों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम डायल 112 पर सूचना मिली कि बैरागी कैंप क्षेत्र में एक बाबा ने बस्ती में रहने वाली 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।…
हल्द्वानी से आज हटाया जा सकता है कर्फ्यू, बनभूलपुरा में रहेगा जारी
हल्द्वानी: हिंसा की आग में झुलसे हल्द्वानी के शांत होने पर शनिवार को कर्फ्यू पर फैसला होने की उम्मीद है। इस पूरे घटनाक्रम के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले का हल्द्वानी शहर गुरुवार 8 फरवरी को उपद्रवियों की हिंसा के तांडव में 300 के करीब लोग घायल हो गए थे। 5 लोगों की जान चली गई। करीब 100 वाहनों जिनमें पुलिस के वाहन भी शामिल थे। जिनमें उपद्रवियों ने आग लगा दी। उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान का कहा कि…
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंच लिया तजा स्थिति का जायजा
-घायल महिला पुलिस दल समेत प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकारों का जाना हाल देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को सांय हुई उपद्रव घटना की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकारों का भी हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी पहुंची हल्द्वानी, हिंसा प्रभावित क्षेत्र की ली जानकारी
-जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए -सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली हल्द्वानी: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शुक्रवार को बनभूलपुरा के हिंसा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने पहुंची। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसीएस राधा रतूड़ी ने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा एवं शान्ति…