रुद्रपुर। जनपद के किच्छा बाजार स्थित बूट हाउस तीसरे माले में अज्ञात कारणों से आग लग गई।अग्निशमन की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान स्वामी को भारी नुकसान हो चुका था। किच्छा बाजार स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशमन टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।…
Year: 2024
लोकसभा चुनाव कैंपेन का शुभारंभ, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिखाई प्रचार वाहनों को हरी झंडी
देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आज 9 मार्च को देहरादून से टिहरी लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कि चुनाव प्रचार वाहनों के जरिए बीजेपी प्रदेश भर में जनता तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को पहुंचाएगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करेंगे। बता दें…
लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता से पांच वायदे
देहरादून।कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस यूपीएससी की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा।माहरा ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद की जाएगी। पत्रकारवार्ता में उन्होेंनें कहा कि इसके अलावा गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि…
कांग्रेस छोड़ने के बाद मनीष खंडूरी भाजपा में शामिल
देहरादून। कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद मनीष खंडूड़ी ने शनिवार 9 भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मनीष खंडूड़ी ने 8 मार्च हो ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली…
अंकिता हत्याकांडः कांग्रेस ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव
पौड़ी। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला शनिवार को पौड़ी पहंुचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया और पत्रकार आशुतोष नेगी की रिहाई व अंकिता को न्याय दिलाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता करीब दो घंटे तक एसएसपी कार्यालय के बाहर डटे रहे। इस मौके पर ज्योति रौतला ने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के परिजन न्याय की मांग के लिए सड़कों पर हैं. वहीं, अंकिता भंडारी के परिजनों की आवाज…
‘नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री धामी का भव्य रोड शो
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ‘नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून के त्यागी रोड से लेकर बन्नू स्कूल मैदान तक आयोजित भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता के स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला,…
नवजात को देखने अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत
हल्द्वानी: एक बुजुर्ग महिला नवजात पौत्री को देखने अस्पताल पहुंची। जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की अनुमति पर पोस्टमार्टम के बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के रुद्रपुर एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी मौसी 60 वर्षीय यूपी के रामपुर में रहती थी। उनकी बेटी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई थी, बीते दिन बुजुर्ग की बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला नवजात पौत्री…
10 मई को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट
रूद्रप्रयाग: विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शुक्रवार 10 मई को प्रातः सात बजे खुलेंगे। तथा 5 मई को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ की पूजा सपन्न होगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 6 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शिवरात्रि के पर्व पर बदरीनाथ- केदारनाथ- मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल आचार्य- वेदपाठियों ने ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा- अर्चना,विधि- विधान,…
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
-वर्चुअल शामिल हुए सीएम धामी देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए, स्वदेश दर्शन योजना 2.0 और प्रसाद योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ से अधिक की 52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। जिसके अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में गूंजी को शिव नगरी…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैंI सीएम ने इस अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की भी कामना की है। वहीं उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण…
