पौड़ी: जिले के युवा एथलेटिक्स सूरज पंवार ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब सूरज जुलाई में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे। राज्य के पौड़ी नेशनल स्टेडियम रांसी से सूरज पंवार ने बीते जनवरी में गोवा राष्ट्रीय खेलों के लिए गहन अभ्यास किया। अब सूरज ओलंपिक खेलों में देश के लिए गोल्ड जीतने का लक्ष्य बनाए हुए है। कोच व जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि सूरज ने बीते 28 जनवरी को चंडीगढ़ में हुई नेशनल खेलों में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई…
Year: 2024
कैबिनेट में लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश 2024 पर लगी मुहर
देहरादून: सोमवार को देहरादून सचिवालय में आयोजित धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अगर उत्तराखंड में दंगों के दौरान किसी भी सरकारी या निजी संपत्ति को कोई नुकसान होता है, तो उपद्रवियों से इसकी वसूली के लिए एक सख्त कानून बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस कानून को मंजूरी दे दी गई। गौर हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर जल्द ही…
चट्टान गिरने से कार चकनाचूर, चालक ने कूदकर बचाई जान
रुद्रप्रयाग: बीती दो दिनों से पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश जारी हैं। कालीमठ मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से से एक वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि, चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। रविवार सुबह कालीमठ से सवारियों को गुप्तकाशी छोड़ने के बाद देहरादून निवासी अनिल कुमार अपनी कार से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। तभी विद्यापीठ से आधा किलोमीटर आगे चट्टान टूटकर सीधे कार पर आ गिरी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत…
सीएम धामी से आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन व भोजन माता कामगार यूनियन ने की मुलाक़ात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी…
दहशतः हाथियों का झुंड काॅलोनी तक पहुंचा
हरिद्वार: हाथियों का आबादी वाले क्षेत्रों में आना इन दिनों आम बात हो गयी है। जिससे आम आदमी के माथे पर चिंता की लकीरें फूटने लगी है। धर्मनगरी के हरिद्वार-लक्सर रोड पर हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में पहुंच गया। सुबह करीब सात बजे दो मादा, एक नर हाथी और एक बच्चा हाथी कॉलोनी में पहुंचा तो लोगों में दहशत मच गई।हाथी निर्माणाधीन भवन के किनारे से होकर गुजर गए। गनीमत रही कि बारिश के कारण लोग घरों में ही थे। वरना अनहोनी हो…
कालसी चकराता मार्ग 3 घंटे बाद खुला
देहरादून: भारी बारिश के चलते देर रात को कालसी चकराता मोटर मार्ग जजरेड के पास बंद हो गया था। यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया था। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। सड़क बंद होने की सूचना पर लोनिवि सहिया की ओर से जेसीबी मशीन भेजी गई। रविवार कों करीब 3 घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। वहीं, मलबा आने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लोक निर्माण…
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के 350 कार्मिकों को किये नियुक्ति-पत्र प्रदान
-ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पंचायती राज विभाग के 08 सहायक लेखाकारों तथा 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित कार्मिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति…
महिला को कार से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार
हल्द्वानी: काठगोदाना थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 फरवरी को कार से महिला को रौंदने वाले चालक को पुलिस ने एक हफ्ते बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक के कब्जे से हादसे में उपयुक्त कार भी बरामद कर ली है। घटना के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के रहने वाली 28 वर्षीय ज्योति 25 फरवरी की रात घर से बच्चे के लिए दूध लेने निकली थी। शीशमहल के पास तेज रफ्तार कार ने ज्योति को कुचल दिया। घटना में ज्योति कार में फंस गई थी। कार चालक काफी…
दोस्त को बचाने के लिए गंगनहर में कूदा युवक, एक लापता
रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क पर गंगनहर किनारे घूमने आए आईआईटी रुड़की का एक छात्र पैर फिसलने से गंगनहर नहर में बहकर लापता हो गया। वहीं छात्र को बचाने के लिए उसका दूसरा साथी भी गंगनहर में डूबने लगा, छात्र को डूबता देख पास ही खड़े लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस के जवानों ने नहर में कूदकर साथी को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरे छात्र की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन अभी तक लापता युवक का पता…
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रुड़की: भगवानपुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं आरोपी की तलाश में लंबे समय से पुलिस शहरों की खाक छान रही थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। मिली जानकारी के अनुसार बीती एक फरवरी को भगवानपुर थाना पुलिस को पीड़िता नाबालिग किशोरी के पिता द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया…
